नए डीएम दीपक कुमार मिश्रा ने संभाला पदभार, विकास को बताया पहली प्राथमिकता

सासाराम (रोहतास)। सोमवार को प्रशासनिक नेतृत्व परिवर्तन के तहत नए जिलाधिकारी दीपक कुमार मिश्रा ने समाहरणालय पहुंचकर पदभार ग्रहण किया। निवर्तमान जिलाधिकारी उदिता सिंह ने उन्हें औपचारिक रूप से कार्यभार सौंपा। इस मौके पर डीडीसी विजय पांडेय समेत कई प्रशासनिक अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

पदभार ग्रहण करने के बाद नए जिलाधिकारी ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों से परिचय प्राप्त किया और संचालित योजनाओं एवं विकास कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि सरकार की सभी जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होगी।

उन्होंने कहा कि इस ऐतिहासिक धरती पर कार्य करने का अवसर उनके लिए गौरव की बात है। जिले के विकास को अपनी पहली प्राथमिकता बताते हुए उन्होंने अधिकारियों और कर्मियों से पूरी ईमानदारी, पारदर्शिता और तत्परता के साथ दायित्व निभाने का आह्वान किया।

बैठक के दौरान उन्होंने कानून-व्यवस्था, शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, सड़क, कृषि और सामाजिक सुरक्षा योजनाओं की अद्यतन स्थिति की समीक्षा की और आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान पर जोर दिया।

इस अवसर पर अधिकारियों, कर्मचारियों, सामाजिक संगठनों और जनप्रतिनिधियों ने नए जिलाधिकारी का स्वागत करते हुए विकास कार्यों में पूर्ण सहयोग का भरोसा दिलाया।

वहीं देर शाम परिसदन में आयोजित विदाई समारोह में निवर्तमान डीएम उदिता सिंह भावुक नजर आईं। उन्होंने कहा कि रोहतास में उनका कार्यकाल बेहद यादगार रहा और यहां अधिकारियों, कर्मचारियों तथा आम लोगों से जो सहयोग और स्नेह मिला, वह हमेशा स्मरणीय रहेगा। उन्होंने जिले के विकास कार्यों में मिले सामूहिक सहयोग की सराहना करते हुए कहा कि इसी समन्वय के कारण कई योजनाओं का बेहतर क्रियान्वयन संभव हो सका।

समारोह में उपस्थित अधिकारियों ने उदिता सिंह के कार्यकाल की प्रशंसा करते हुए उनके नेतृत्व में हुए विकास कार्यों और प्रशासनिक उपलब्धियों को याद किया। साथ ही नए जिलाधिकारी दीपक कुमार मिश्रा का गर्मजोशी से स्वागत करते हुए जिले के विकास एवं प्रशासनिक कार्यों में पूर्ण सहयोग का भरोसा दिलाया।

कार्यक्रम में प्रशासनिक एवं पुलिस विभाग के कई वरीय अधिकारी मौजूद रहे। समारोह के अंत में अधिकारियों और कर्मियों ने निवर्तमान डीएम को सम्मानित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की, जबकि नए जिलाधिकारी से जिले के विकास कार्यों को नई गति मिलने की उम्मीद जताई गई।

Share
  • Related Posts

    “भौतिक सुख-सुविधाओं की दौड़ में खोता मानसिक सुकून”

    भौतिक सुख-सुविधाओं की अंधी दौड़, बढ़ती अपेक्षाएँ और सामाजिक दबाव किस तरह मानसिक सुकून को प्रभावित करते हैं, यह आलेख इसी विषय पर केंद्रित है। इसमें मानसिक शांति, आत्मसंतोष, तनाव…

    Share

    जिला स्तरीय कुश्ती में निहाल हुसैन बने विजेता, प्रमंडल प्रतियोगिता के लिए चयन

    डेहरी ऑन सोन (रोहतास)। शहर के कचौड़ी गली निवासी आजाद हुसैन के पुत्र और नारायण वर्ल्ड स्कूल, जमुहार के छात्र निहाल हुसैन ने जिला स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    “भौतिक सुख-सुविधाओं की दौड़ में खोता मानसिक सुकून”

    “भौतिक सुख-सुविधाओं की दौड़ में खोता मानसिक सुकून”

    जिला स्तरीय कुश्ती में निहाल हुसैन बने विजेता, प्रमंडल प्रतियोगिता के लिए चयन

    जिला स्तरीय कुश्ती में निहाल हुसैन बने विजेता, प्रमंडल प्रतियोगिता के लिए चयन

    मौसम की चुनौती से निपटने को युवाओं को स्मार्ट कृषि का प्रशिक्षण, पटना में तीन दिवसीय कार्यक्रम शुरू

    मौसम की चुनौती से निपटने को युवाओं को स्मार्ट कृषि का प्रशिक्षण, पटना में तीन दिवसीय कार्यक्रम शुरू

    ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ के नारों से गूंजा डेहरी, महागठबंधन ने किया आक्रोश प्रदर्शन

    ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ के नारों से गूंजा डेहरी, महागठबंधन ने किया आक्रोश प्रदर्शन

    रोहतास के विकास को मिली रफ्तार, बाइपास से जाम से राहत; सोन का पानी और नई टाउनशिप की सौगात

    रोहतास के विकास को मिली रफ्तार, बाइपास से जाम से राहत; सोन का पानी और नई टाउनशिप की सौगात

    2030 तक आत्मनिर्भर बिहार का लक्ष्य, युवाओं को रोजगार के लिए बाहर जाने से रोकने पर जोर

    2030 तक आत्मनिर्भर बिहार का लक्ष्य, युवाओं को रोजगार के लिए बाहर जाने से रोकने पर जोर