रोहतास में सात निश्चय-3 योजनाओं की समीक्षा, डीएम ने लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन का दिया निर्देश

सासाराम (रोहतास)। समाहरणालय रोहतास स्थित डीआरडीए सभागार में सोमवार को जिला पदाधिकारी रोहतास दीपक कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्षों एवं अभियंताओं के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में संचालित विभिन्न विकास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

बैठक को संबोधित करते हुए डीएम ने कहा कि बिहार सरकार के सात निश्चय-3 के अंतर्गत “सबका सम्मान, जीवन आसान” अभियान को जिले में प्रभावी ढंग से लागू किया जा रहा है। इसके तहत प्रत्येक सोमवार एवं शुक्रवार को ग्राम पंचायत, थाना, अंचल, प्रखंड, अनुमंडल और जिला स्तर के सरकारी कार्यालयों में आम नागरिकों की शिकायतों के त्वरित निष्पादन के लिए अधिकारियों की उपस्थिति सुनिश्चित की जा रही है।

उन्होंने कहा कि शिकायतकर्ताओं की समस्याओं को संवेदनशीलता के साथ सुनकर उनका शीघ्र समाधान करना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। आम लोगों को अपनी समस्याएं, शिकायतें एवं सुझाव सीधे प्रशासन तक पहुंचाने के लिए प्रत्येक माह के प्रथम एवं तृतीय मंगलवार को पंचायतवार सहयोग शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इन शिविरों की समीक्षा मुख्यमंत्री स्तर से लगातार की जा रही है।

डीएम ने बताया कि जिले में आयोजित सहयोग शिविरों में अब तक प्राप्त 6,983 आवेदनों में से 6,212 का निष्पादन किया जा चुका है, जबकि 508 आवेदन लंबित हैं। इस प्रगति को संतोषजनक बताते हुए उन्होंने संबंधित अधिकारियों को लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन का निर्देश दिया।

जिला पदाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि पंचायत स्तर पर प्राप्त सभी आवेदनों का समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित किया जाए, ताकि शिकायतकर्ताओं को सहयोग शिविर में ही उनके आवेदन की अद्यतन स्थिति की जानकारी मिल सके।

बैठक के दौरान डीएम ने जिले में चल रही सभी सरकारी परियोजनाओं एवं पुल निर्माण कार्यों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि जिन परियोजनाओं में भूमि संबंधी समस्याएं आ रही हैं, उनकी सूची तैयार की जाए। ऐसे मामलों की निगरानी के लिए प्रोजेक्ट मॉनिटरिंग ग्रुप का गठन किया जाएगा, जो परियोजनाओं की सतत समीक्षा करेगा।

बैठक में उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता-सह-अपर जिला दंडाधिकारी, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी समेत सभी जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

  • रिपोर्ट, तस्वीर : टिपु सुलतान
Share
  • Related Posts

    रोहतास में आठ पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, छह थानों को मिले नए थानाध्यक्ष

    डेहरी ऑन-सोन (रोहतास)। रोहतास जिले में पुलिस महकमे में फेरबदल करते हुए छह थानों में नए थानाध्यक्षों की तैनाती की गई है। पुलिस अधीक्षक मिस्टर राज ने 29 अक्टूबर को…

    Share

    खेत बचाओ अभियान : प्राकृतिक खेती और मृदा संरक्षण के लिए किसानों को किया जागरूक

    आरा (भोजपुर)। रासायनिक उर्वरकों के बढ़ते उपयोग से मिट्टी की उर्वरता पर पड़ रहे प्रभाव और खेती की बढ़ती लागत के बीच किसानों को प्राकृतिक खेती के प्रति जागरूक करने…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    रोहतास में आठ पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, छह थानों को मिले नए थानाध्यक्ष

    खेत बचाओ अभियान : प्राकृतिक खेती और मृदा संरक्षण के लिए किसानों को किया जागरूक

    खेत बचाओ अभियान : प्राकृतिक खेती और मृदा संरक्षण के लिए किसानों को किया जागरूक

    तुतला भवानी महोत्सव में सुरों और भक्ति का संगम, कल्पना पटवारी ने बांधा समां

    तुतला भवानी महोत्सव में सुरों और भक्ति का संगम, कल्पना पटवारी ने बांधा समां

    मोबाइल-बैग पर रोक से नाराज परीक्षार्थियों ने किया विरोध, पुलिस ने हटवाया जाम

    मोबाइल-बैग पर रोक से नाराज परीक्षार्थियों ने किया विरोध, पुलिस ने हटवाया जाम

    मिट्टी की सेहत सुधारने के लिए जैविक कार्बन बढ़ाना जरूरी

    मिट्टी की सेहत सुधारने के लिए जैविक कार्बन बढ़ाना जरूरी

    भोजपुरी कला-संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन पर जोर

    भोजपुरी कला-संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन पर जोर