डिहरी अनुमंडल में जदयू के नए अध्यक्ष घोषित, संगठन विस्तार पर जोर

डेहरी -आन-सोन (रोहतास)- कार्यालय प्रतिनिधि। जनता दल (यू) रोहतास इकाई ने डिहरी अनुमंडल के विभिन्न प्रखंडों एवं नगर इकाइयों के नव-निर्वाचित अध्यक्षों के नामों की घोषणा की है। जिला निर्वाचन पदाधिकारी संजय पटेल द्वारा रविवार को जारी पत्र के माध्यम से इसकी औपचारिक जानकारी दी गई।

जारी सूची के अनुसार डिहरी (प्रखंड) से चंद्रदीप सिंह उर्फ उब्बू जी, अकोढ़ी गोला से उब्बू कुशवाहा, नौहट्टा से दीपक कुमार चौबे, रोहतास से सिद्धेश्वर वर्मा तथा तिलौथू से संतोष कुशवाहा अध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं। हालांकि डिहरी नगर अध्यक्ष के निर्वाचन को लेकर अब तक कोई स्पष्ट सूचना प्राप्त नहीं हो सकी है।

पार्टी सूत्रों के अनुसार संगठन को जमीनी स्तर पर अधिक सक्रिय और मजबूत बनाने के उद्देश्य से यह निर्वाचन प्रक्रिया पूरी की गई है। नव-निर्वाचित अध्यक्षों को अपने-अपने क्षेत्रों में संगठन विस्तार, सदस्यता अभियान और जनसंपर्क कार्यक्रमों को गति देने की जिम्मेदारी दी गई है।

पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने सभी नवनिर्वाचित अध्यक्षों को बधाई देते हुए उम्मीद जताई है कि वे संगठन की नीतियों और कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाएंगे।

Share
  • Related Posts

    वैज्ञानिक खेती अपनाकर बढ़ाएं आय, समय की मांग है व्यवसायिक कृषि: गोपाल नारायण सिंह तीन जिलों के 2000 से अधिक किसानों की भागीदारी से किसान मेला संपन्न सासाराम। गोपाल नारायण…

    Share

    ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य जांच व योग प्रशिक्षण शिविर लगाएगा ध्यान योग केंद्र

    आरा (भोजपुर)। स्थानीय जेल रोड स्थित चौबीसी जैन मंदिर के प्रांगण में स्थापित ध्यान योग केंद्र की संचालन समिति की बैठक डॉ. जया जैन की अध्यक्षता तथा वरिष्ठ पत्रकार नरेंद्र…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य जांच व योग प्रशिक्षण शिविर लगाएगा ध्यान योग केंद्र

    ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य जांच व योग प्रशिक्षण शिविर लगाएगा ध्यान योग केंद्र

    रमज़ान के मौके पर सासाराम में भव्य इफ्तार पार्टी, सौहार्द और एकता का संदेश

    रमज़ान के मौके पर सासाराम में भव्य इफ्तार पार्टी, सौहार्द और एकता का संदेश

    यूजीसी के नए नियमों के खिलाफ डेहरी में 15 मार्च को निकलेगी ‘जन चेतना रैली’

    यूजीसी के नए नियमों के खिलाफ डेहरी में 15 मार्च को निकलेगी ‘जन चेतना रैली’

    पटना के कृषि अनुसंधान परिसर में ‘वन हेल्थ’ दृष्टिकोण पर तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू

    पटना के कृषि अनुसंधान परिसर में ‘वन हेल्थ’ दृष्टिकोण पर तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू

    डेहरी के कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में ‘सखी वार्ता’ कार्यक्रम, बेटियों को अधिकारों के प्रति किया गया जागरूक

    डेहरी के कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में ‘सखी वार्ता’ कार्यक्रम, बेटियों को अधिकारों के प्रति किया गया जागरूक