
डेहरी -आन-सोन (रोहतास)। रोहतास के पुलिस अधीक्षक (एसपी) रौशन कुमार के स्थानांतरण के बाद डेहरी के पूर्व विधायक इंजीनियर सत्यनारायण सिंह यादव ने उनके कार्यालय पहुंचकर उनसे मुलाकात की। इस दौरान पूर्व विधायक ने एसपी रौशन कुमार को अंगवस्त्र भेंट कर उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
पूर्व विधायक ने रोहतास में करीब दो वर्षों के दौरान रौशन कुमार के कार्यकाल की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए गंभीरता, ईमानदारी और निष्पक्षता के साथ कार्य किया। उन्होंने कहा कि रौशन कुमार अपनी निस्वार्थ कार्यशैली और निष्पक्ष निर्णयों के लिए जाने जाते हैं।
उन्होंने कहा कि रोहतास जिले में पुलिस अधीक्षक के रूप में रौशन कुमार ने लगभग दो वर्षों तक जिस जिम्मेदारी और समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन किया, वह सराहनीय है। पूर्व विधायक ने उनके नए दायित्व के लिए भी शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।




