19 मई को रोहतास के सभी पंचायतों में लगेगा सहयोग शिविर, डीएम ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

  • शिकायतों के त्वरित निष्पादन, जनगणझना एवं फार्मर रजिस्ट्री अभियान की समीक्षा

सासाराम (रोहतास)। जिले में आम लोगों की समस्याओं के त्वरित समाधान एवं सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने को लेकर जिला प्रशासन सक्रिय हो गया है। इसी कड़ी में समाहरणालय स्थित जिला पदाधिकारी कार्यालय प्रकोष्ठ से उदिता सिंह ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिला स्तरीय पदाधिकारियों, तीनों अनुमंडल पदाधिकारियों तथा सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक की। बैठक में सहयोग शिविर, फार्मर रजिस्ट्रेशन एवं जनगणना कार्यों की विस्तार से समीक्षा की गई।

बैठक के दौरान उदिता सिंह ने कहा कि बिहार सरकार के सात निश्चय-3 के अंतर्गत “सबका सम्मान, जीवन आसान” के उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए पंचायत स्तर पर सहयोग शिविर आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने निर्देश दिया कि प्रत्येक माह के प्रथम एवं तृतीय मंगलवार को पंचायतवार सहयोग शिविर का आयोजन सुनिश्चित किया जाए।जिला पदाधिकारी ने बताया कि जिले के सभी प्रखंडों में 19 मई 2026 को पंचायतवार सहयोग शिविर आयोजित होगा। आम नागरिक सहयोग हेल्पलाइन नंबर 1100 एवं सहयोग पोर्टल के माध्यम से अपनी शिकायतें एवं आवेदन दर्ज करा सकेंगे। उन्होंने संबंधित विभागों को निर्देश दिया कि पंचायतवार प्राप्त आवेदनों का निष्पादन शिविर के दौरान हर हाल में सुनिश्चित किया जाए।

बैठक में विशेष रूप से अम्बेडकर समग्र सेवा से संबंधित आवेदनों के त्वरित निष्पादन पर जोर दिया गया। उदिता सिंह ने महादलित बस्तियों पर विशेष फोकस करने का निर्देश देते हुए कहा कि समाज के अंतिम पायदान पर खड़े लोगों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना प्रशासन की प्राथमिकता होनी चाहिए।

उन्होंने जिले के सभी क्षेत्रीय कार्यालयों, अनुमंडलों, प्रखंडों, थाना एवं पंचायत स्तर पर प्रत्येक सोमवार एवं शुक्रवार को आयोजित होने वाले “सेवा संवाद समाधान कार्यक्रम” की नियमित समीक्षा करने का निर्देश दिया। जिला पदाधिकारी ने कहा कि सभी कार्यालय प्रधान यह सुनिश्चित करें कि कार्यक्रम का नियमित संचालन हो तथा आम लोगों की समस्याओं का गुणवत्तापूर्ण एवं त्वरित समाधान किया जाए।

बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि कार्यालय अवधि के दौरान सभी अधिकारी अपने कार्यालय कक्ष में उपस्थित रहें तथा आम लोगों से सम्मानपूर्वक मिलकर उनकी समस्याओं का शीघ्र समाधान करें। जन्म, मृत्यु, जाति एवं आय प्रमाण पत्र, भूमि विवाद, दाखिल-खारिज, भूमि नापी, प्राथमिकी, परिमार्जन, पेंशन, अनुदान सहित अन्य जनहित से जुड़े मामलों के त्वरित निष्पादन को प्राथमिकता देने का निर्देश दिया गया।

उदिता सिंह ने सभी विभागीय अधिकारियों, प्रखंड विकास पदाधिकारियों, अंचलाधिकारियों एवं थानाध्यक्षों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि सहयोग शिविर से पहले प्राप्त सभी शिकायतों का निष्पादन 19 मई तक हर हाल में पूरा होना चाहिए। लंबित मामलों की नियमित समीक्षा सुनिश्चित करने को भी कहा गया।

बैठक में जनगणना कार्यों की समीक्षा करते हुए जिला पदाधिकारी ने निर्देश दिया कि जिलेभर में जनगणना कार्य शत-प्रतिशत सुनिश्चित किया जाए। इसके अलावा “फार्मर रजिस्ट्री अभियान” के दूसरे चरण की समीक्षा करते हुए उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि 30 जून तक विशेष अभियान चलाकर जिले के सभी किसानों का डिजिटल आईडी निर्माण सुनिश्चित किया जाए।

Share
  • Related Posts

    “भौतिक सुख-सुविधाओं की दौड़ में खोता मानसिक सुकून”

    भौतिक सुख-सुविधाओं की अंधी दौड़, बढ़ती अपेक्षाएँ और सामाजिक दबाव किस तरह मानसिक सुकून को प्रभावित करते हैं, यह आलेख इसी विषय पर केंद्रित है। इसमें मानसिक शांति, आत्मसंतोष, तनाव…

    Share

    जिला स्तरीय कुश्ती में निहाल हुसैन बने विजेता, प्रमंडल प्रतियोगिता के लिए चयन

    डेहरी ऑन सोन (रोहतास)। शहर के कचौड़ी गली निवासी आजाद हुसैन के पुत्र और नारायण वर्ल्ड स्कूल, जमुहार के छात्र निहाल हुसैन ने जिला स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    “भौतिक सुख-सुविधाओं की दौड़ में खोता मानसिक सुकून”

    “भौतिक सुख-सुविधाओं की दौड़ में खोता मानसिक सुकून”

    जिला स्तरीय कुश्ती में निहाल हुसैन बने विजेता, प्रमंडल प्रतियोगिता के लिए चयन

    जिला स्तरीय कुश्ती में निहाल हुसैन बने विजेता, प्रमंडल प्रतियोगिता के लिए चयन

    मौसम की चुनौती से निपटने को युवाओं को स्मार्ट कृषि का प्रशिक्षण, पटना में तीन दिवसीय कार्यक्रम शुरू

    मौसम की चुनौती से निपटने को युवाओं को स्मार्ट कृषि का प्रशिक्षण, पटना में तीन दिवसीय कार्यक्रम शुरू

    ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ के नारों से गूंजा डेहरी, महागठबंधन ने किया आक्रोश प्रदर्शन

    ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ के नारों से गूंजा डेहरी, महागठबंधन ने किया आक्रोश प्रदर्शन

    रोहतास के विकास को मिली रफ्तार, बाइपास से जाम से राहत; सोन का पानी और नई टाउनशिप की सौगात

    रोहतास के विकास को मिली रफ्तार, बाइपास से जाम से राहत; सोन का पानी और नई टाउनशिप की सौगात

    2030 तक आत्मनिर्भर बिहार का लक्ष्य, युवाओं को रोजगार के लिए बाहर जाने से रोकने पर जोर

    2030 तक आत्मनिर्भर बिहार का लक्ष्य, युवाओं को रोजगार के लिए बाहर जाने से रोकने पर जोर