भोजपुरी लोकधारा को शास्त्रीय संगीत में पिरोने का प्रयास करेंगी प्रिया कुमारी

  • भिखारी ठाकुर सांस्कृतिक मंच पर कलाकारों एवं बुद्धिजीवियों ने दी श्रद्धांजलि

आरा/भोजपुर। आरा के पटेल बस पड़ाव परिसर स्थित भिखारी ठाकुर सांस्कृतिक मंच पर मंगलवार को एक सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रिया कुमारी सहित कई बुद्धिजीवियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने लोक कलाकार भिखारी ठाकुर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए।

कार्यक्रम में इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ परफॉर्मिंग आर्ट (शास्त्रीय गायन) की छात्रा प्रिया कुमारी ने कहा कि वह अपनी शास्त्रीय गायिकी में भिखारी ठाकुर की रचनाओं का समावेश एक नए प्रयोग के रूप में करेंगी। उन्होंने कहा कि भिखारी ठाकुर की लोकधर्मी रचनाएं समाज की संवेदनाओं और संस्कृति को जीवंत रूप में प्रस्तुत करती हैं, जिन्हें शास्त्रीय संगीत के माध्यम से नई पहचान दी जा सकती है।

इस अवसर पर मंच परिसर में स्थापित उस्ताद बिस्मिल्लाह खां एवं शत्रुंजय प्रसाद सिंह की प्रतिमाओं पर भी माल्यार्पण किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व पत्रकार नरेंद्र सिंह ने किया।

भिखारी ठाकुर सामाजिक शोध संस्थान के बैनर तले संचालित इस मंच पर आयोजित कार्यक्रम में व्यंग्यकार रवींद्र पांडेय, शिक्षक उपेंद्र कुमार, नथमलपुर के सरपंच बिनोद कुमार तथा पंकज कुमार उपाध्याय ने भी अपने विचार रखे।

वक्ताओं ने कहा कि भिखारी ठाकुर सांस्कृतिक मंच समाज को सांस्कृतिक चेतना एवं सामाजिक एकता का संदेश देने का कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि आमजन को इस मंच से प्रेरणा लेते हुए गांव, समाज एवं सांस्कृतिक विरासत को मजबूत बनाने की दिशा में आगे आना चाहिए।कार्यक्रम में अर्जुन सिंह, गांधी जी राय, पप्पू सिन्हा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Share
  • Related Posts

    “भौतिक सुख-सुविधाओं की दौड़ में खोता मानसिक सुकून”

    भौतिक सुख-सुविधाओं की अंधी दौड़, बढ़ती अपेक्षाएँ और सामाजिक दबाव किस तरह मानसिक सुकून को प्रभावित करते हैं, यह आलेख इसी विषय पर केंद्रित है। इसमें मानसिक शांति, आत्मसंतोष, तनाव…

    Share

    जिला स्तरीय कुश्ती में निहाल हुसैन बने विजेता, प्रमंडल प्रतियोगिता के लिए चयन

    डेहरी ऑन सोन (रोहतास)। शहर के कचौड़ी गली निवासी आजाद हुसैन के पुत्र और नारायण वर्ल्ड स्कूल, जमुहार के छात्र निहाल हुसैन ने जिला स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    “भौतिक सुख-सुविधाओं की दौड़ में खोता मानसिक सुकून”

    “भौतिक सुख-सुविधाओं की दौड़ में खोता मानसिक सुकून”

    जिला स्तरीय कुश्ती में निहाल हुसैन बने विजेता, प्रमंडल प्रतियोगिता के लिए चयन

    जिला स्तरीय कुश्ती में निहाल हुसैन बने विजेता, प्रमंडल प्रतियोगिता के लिए चयन

    मौसम की चुनौती से निपटने को युवाओं को स्मार्ट कृषि का प्रशिक्षण, पटना में तीन दिवसीय कार्यक्रम शुरू

    मौसम की चुनौती से निपटने को युवाओं को स्मार्ट कृषि का प्रशिक्षण, पटना में तीन दिवसीय कार्यक्रम शुरू

    ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ के नारों से गूंजा डेहरी, महागठबंधन ने किया आक्रोश प्रदर्शन

    ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ के नारों से गूंजा डेहरी, महागठबंधन ने किया आक्रोश प्रदर्शन

    रोहतास के विकास को मिली रफ्तार, बाइपास से जाम से राहत; सोन का पानी और नई टाउनशिप की सौगात

    रोहतास के विकास को मिली रफ्तार, बाइपास से जाम से राहत; सोन का पानी और नई टाउनशिप की सौगात

    2030 तक आत्मनिर्भर बिहार का लक्ष्य, युवाओं को रोजगार के लिए बाहर जाने से रोकने पर जोर

    2030 तक आत्मनिर्भर बिहार का लक्ष्य, युवाओं को रोजगार के लिए बाहर जाने से रोकने पर जोर