अब्दुल क्यूम अंसारी की 53वीं पुण्यतिथि पर राष्ट्रभक्ति और एकता के विचारों को किया गया नमन

डेहरी-आन-सोन (रोहतास)- कार्यालय प्रतिनिधि। राष्ट्रभक्ति, सामाजिक समरसता और शिक्षा के माध्यम से प्रगति का संदेश देने वाले स्वतंत्रता सेनानी एवं पूर्व मंत्री स्व. अब्दुल क्यूम अंसारी को उनकी 53वीं पुण्यतिथि पर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर अब्दुल क्यूम अंसारी नगर भवन, रोहतास में अंसार कॉन्फ्रेंस के तत्वावधान में स्मृति समारोह का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का उद्घाटन चिकित्सक डॉ. निर्मल कुमार सिंह, जदयू नगर अध्यक्ष मुमताज अंसारी एवं रालोमो नेता अनुज कुशवाहा ने संयुक्त रूप से किया। वक्ताओं ने पुष्पांजलि अर्पित कर क्यूम अंसारी के योगदान को स्मरण किया।

मुख्य अतिथि डॉ. निर्मल कुमार सिंह ने कहा कि अब्दुल क्यूम अंसारी द्विराष्ट्र सिद्धांत के कट्टर विरोधी थे और उन्होंने आजीवन अखंड भारत की वकालत की। एक वरिष्ठ पत्रकार और अनुभवी मंत्री के रूप में उन्होंने समाज को जागरूक करने का कार्य किया। उनके विचार आज भी सामाजिक चेतना के लिए प्रासंगिक हैं।

रालोमो नेता अनुज कुशवाहा ने कहा कि क्यूम अंसारी ने पसमांदा समाज को शिक्षा और रोजगार से जोड़ने का सपना देखा और उसे साकार करने के लिए अनेक संस्थाओं की नींव रखी। उन्होंने धर्म और जाति से ऊपर उठकर भाईचारे और एकता का संदेश दिया। उनका प्रसिद्ध नारा— “हमारी ताकत हमारी एकता में है और हमारी प्रगति हमारी शिक्षा में” — आज भी मार्गदर्शन करता है।

अधिवक्ता बैरिस्टर सिंह ने भावपूर्ण अपील करते हुए कहा कि देश और समाज के लिए बलिदान देने वाले महान वीरों और समाजसेवियों के नाम पर भवन बने हैं, संगठन खड़े हुए हैं, लेकिन उनके स्मरण के लिए समय निकालना भी हमारी नैतिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों में कम से कम कुछ समय के लिए ही सही, सहभागिता आवश्यक है, ताकि समाज में यह संदेश जाए कि हम अपने महापुरुषों को भूल नहीं सकते। बैरिस्टर सिंह ने जोर देते हुए कहा कि आज के समय में ज़मीर को ज़िंदा रखना बेहद जरूरी है। उन्होंने सभी वर्गों से आह्वान किया कि वे समय निकालकर ऐसे कार्यक्रमों में जरूर आएं और अब्दुल कयूम अंसारी जैसे महान व्यक्तित्वों को सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित करें।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए अंसार कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष मुमताज अंसारी ने कहा कि अब्दुल क्यूम अंसारी ने मोहम्मद अली जिन्ना की विभाजनकारी सोच को नकारते हुए देश के बंटवारे का विरोध किया। वे सच्चे गांधीवादी, निडर राष्ट्रभक्त और सामाजिक न्याय के मजबूत पक्षधर थे।

कार्यक्रम में सभी अतिथियों का स्वागत नबाब अख्तर अंसारी द्वारा अंगवस्त्र एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर किया गया। इस अवसर पर जिला पार्षद अजय सिंह, पार्षद आनंद चौधरी, असलम कुरैशी, बिनोद सिंह, सुनील कुशवाहा, पीर मोहम्मद, जदयू नेता दीपक शर्मा, अधिवक्ता मोहम्मद अब्दुल, अधिवक्ता मनोज सिंह अज्ञानी, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मोहनलाल मेहता, मुन्ना अंसारी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Share
  • Related Posts

    यूजीसी के खिलाफ डेहरी में सवर्ण समाज की जनचेतना रैली, हजारों लोग सड़कों पर उतरे

    डेहरी (रोहतास)। राष्ट्रीय सवर्ण कल्याण मोर्चा के बैनर तले रविवार को डेहरी में विशाल जन चेतना रैली निकाली गई, जिसमें हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए। रैली के माध्यम…

    Share

    जीएनएसयू के नारायण स्कूल ऑफ लॉ में राष्ट्रव्यापी मूट कोर्ट प्रतियोगिता 2026 का शुभारंभ

    सासाराम। गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय, जमुहार के अंतर्गत संचालित नारायण स्कूल ऑफ लॉ के तत्वावधान में चतुर्थ देव मंगल मेमोरियल राष्ट्रव्यापी मूट कोर्ट प्रतियोगिता 2026 का शुभारंभ संस्थान के मूट…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    यूजीसी के खिलाफ डेहरी में सवर्ण समाज की जनचेतना रैली, हजारों लोग सड़कों पर उतरे

    यूजीसी के खिलाफ डेहरी में सवर्ण समाज की जनचेतना रैली, हजारों लोग सड़कों पर उतरे

    जीएनएसयू के नारायण स्कूल ऑफ लॉ में राष्ट्रव्यापी मूट कोर्ट प्रतियोगिता 2026 का शुभारंभ

    जीएनएसयू के नारायण स्कूल ऑफ लॉ में राष्ट्रव्यापी मूट कोर्ट प्रतियोगिता 2026 का शुभारंभ

    वैज्ञानिक खेती अपनाकर बढ़ाएं आय, समय की मांग है व्यवसायिक कृषि: गोपाल नारायण सिंह

    वैज्ञानिक खेती अपनाकर बढ़ाएं आय, समय की मांग है व्यवसायिक कृषि: गोपाल नारायण सिंह

    ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य जांच व योग प्रशिक्षण शिविर लगाएगा ध्यान योग केंद्र

    ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य जांच व योग प्रशिक्षण शिविर लगाएगा ध्यान योग केंद्र

    रमज़ान के मौके पर सासाराम में भव्य इफ्तार पार्टी, सौहार्द और एकता का संदेश

    रमज़ान के मौके पर सासाराम में भव्य इफ्तार पार्टी, सौहार्द और एकता का संदेश

    यूजीसी के नए नियमों के खिलाफ डेहरी में 15 मार्च को निकलेगी ‘जन चेतना रैली’

    यूजीसी के नए नियमों के खिलाफ डेहरी में 15 मार्च को निकलेगी ‘जन चेतना रैली’