धान-परती भूमि प्रबंधन परियोजना के अंतर्गत पशु स्वास्थ्य शिविर-सह-जागरूकता अभियान का आयोजन

पटना-कार्यालय प्रतिनिधि। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद का पूर्वी अनुसंधान परिसर, पटना के निदेशक डॉ. अनुप दास (प्रोजेक्ट लीडर) एवं वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. राकेश कुमार (परियोजना समन्वयक) के तत्वाधान में गया जिले में चलाई जा रही उन्नत कृषि तकनीक द्वारा धान-परती भूमि प्रबंधन परियोजना का मुख्य उद्देश्य धान-परती भूमि में दलहन एवं तिलहन फसलों के द्वारा धान-परती भूमि का प्रबंधन करना एवं किसानों की आय में वृद्धि करना है। इस संबंध में दिनांक 25 नवंबर 2024 को गया जिले के टेकारी प्रखंड के गुलेरियाचक ग्राम में धान-परती भूमि में वैज्ञानिकों की टीम, जिसमें डॉ. राकेश कुमार, वैज्ञानिक (पशु आनुवंशिकी और प्रजनन); डॉ. सुरेन्द्र कुमार अहिरवाल, वैज्ञानिक (मछली संसाधन प्रबंधन) एवं देवेन्द्र मंडल, सहायक प्राध्यापक-सह-कनिष्ठ वैज्ञानिक, डॉ. कलाम कृषि महाविद्यालय, किशनगंज शामिल थे, द्वारा अनुसूचित जाति उप परियोजना के तहत पशु शिविर-सह-जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य किसानों को विभिन्न पशु रोगों और निवारक उपायों के बारे में जानकारी देना था। डॉ. राकेश कुमार, वैज्ञानिक (पशु आनुवंशिकी और प्रजनन) ने पशुओं को उनके शरीर में पोषक तत्वों की स्थिति और समग्र स्वास्थ्य में सुधार के लिए पूरक खनिज-विटामिन मिश्रण खिलाने के साथ-साथ नियमित कृमि मुक्ति और टीकाकरण करने की सलाह दी। उन्होंने मौसमी बीमारियों की रोकथाम के लिए आवश्यक जैविक उपाय करने पर भी जोर दिया। यंहा के किसानों को उन्नत किस्म के मुर्गी, देसी नस्ल कड़कनाथ मुर्गी, पोल्ट्री फीडर, वाटरर एवं मुर्गी पालन के लिए दिए जाने वाले फीड और पशुओं में होने वाले विभिन्न बीमारियों के बचाव हेतु दवाओं को तकनीकी सहायता के रूप में दिया गया।

इसी क्रम में डॉ. देवेन्द्र मंडल ने सीधी बुआई, धान-परती भूमि में रबी फसल, जैसे चना, सरसों, कुसुम, तोरिया आदि के प्रबंधन के बारे में बताया। डॉ. सुरेन्द्र कुमार अहिरवाल ने मत्स्य पालन हेतु किसानों को जागरूक किया एवं इससे संबंधित विस्तारपूर्वक जानकारी दी। इस बैठक में किसान शोभा कुमारी, रेखा देवी, इंदु देवी, कुंती देवी, सुनैना देवी, मिठू प्रसाद, सहदेव, दिलीप, महेंद्र राम, रविन्द्र यादव सहित लगभग 55 किसानों ने भाग लिया। प्रगतिशील किसान आशीष कुमार सिंह द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में कृषि विज्ञान केंद्र मानपुर, गया का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Share
  • Related Posts

    लायंस क्लब का भव्य होली मिलन समारोह, सरकारी अधिवक्ता विनोद मिश्रा का सम्मान

    सासाराम (रोहतास)-कार्यालय प्रतिनिधि।  होली के पावन अवसर पर लायंस क्लब ऑफ़ सासाराम द्वारा होली मिलन समारोह 2026 का भव्य एवं गरिमामय आयोजन उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। समारोह में क्लब…

    Share

    रोहतास में जदयू जिलाध्यक्ष निर्वाचन पर बवाल, गंभीर आरोपों से घिरा नेतृत्व

    सासाराम (रोहतास)-कार्यालय प्रतिनिधि।  शहर के पटेल धर्मशाला में संपन्न हुए जनता दल (यूनाइटेड) (जदयू) के जिलाध्यक्ष निर्वाचन के बाद पार्टी के नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष बिंदा चंद्रवंशी पर गंभीर आरोप लगने शुरू…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    लायंस क्लब का भव्य होली मिलन समारोह, सरकारी अधिवक्ता विनोद मिश्रा का सम्मान

    लायंस क्लब का भव्य होली मिलन समारोह, सरकारी अधिवक्ता विनोद मिश्रा का सम्मान

    रोहतास में जदयू जिलाध्यक्ष निर्वाचन पर बवाल, गंभीर आरोपों से घिरा नेतृत्व

    रोहतास में जदयू जिलाध्यक्ष निर्वाचन पर बवाल, गंभीर आरोपों से घिरा नेतृत्व

    65वें स्थापना दिवस पर मगध विश्वविद्यालय ने तय की नई दिशा

    65वें स्थापना दिवस पर मगध विश्वविद्यालय ने तय की नई दिशा

    कृषि अनुसंधान परिसर, पटना में ‘कृषि यंत्रीकरण एवं फसल अवशेष प्रबंधन’ पर 4 दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न

    कृषि अनुसंधान परिसर, पटना में ‘कृषि यंत्रीकरण एवं फसल अवशेष प्रबंधन’ पर 4 दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न

    अंतर फार्मेसी कॉलेज क्रिकेट टूर्नामेंट में नारायण इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी उपविजेता

    अंतर फार्मेसी कॉलेज क्रिकेट टूर्नामेंट में नारायण इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी उपविजेता

    डेहरी में शोकसभा, पत्रकार अर्चना मेहरा को दी गई श्रद्धांजलि