भिखारी ठाकुर को नमन कर ‘विदेशिया’ की प्रस्तुति हेतु पटना रवाना हुए रंगकर्मी

आरा। बिहार दिवस के अवसर पर पटना के प्रेमचंद रंगशाला में आयोजित पांच दिवसीय महिला उत्सव में भाग लेने जा रहे आरा के “रंग सृष्टि” के रंगकर्मियों ने पटेल बस पड़ाव परिसर स्थित भिखारी ठाकुर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

भिखारी ठाकुर सामाजिक शोध संस्थान के बैनर तले आयोजित इस कार्यक्रम में प्रमुख रंगकर्मी अंबुज आकाश, वरिष्ठ रंगकर्मी डॉ. अनिल सिंह, शालिनी श्रीवास्तव, चैतन्य कुमार, व्यास कमलेश आनंद, भरत आर्य एवं नरेंद्र कुमार आदि उपस्थित रहे।

इस दौरान उन्होंने बताया कि लोक कलाकार भिखारी ठाकुर की कालजयी कृति ‘विदेशिया’ तमाशा की प्रस्तुति प्रेमचंद रंगशाला, पटना में होने जा रही है। इसी क्रम में वे सभी कलाकार भिखारी ठाकुर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पटना के लिए रवाना हुए।

रंगकर्मी दीपाली श्रीवास्तव, संजय सिंह, सुजीत श्रीवास्तव, हरि शंकर निराला, सगुन, संकल्प, आशीष, कुणाल एवं कृष्ण जी प्रसाद ने बताया कि इस तमाशा की निर्देशिका वरिष्ठ रंगकर्मी साधना श्रीवास्तव हैं।

साथ ही, शोध संस्थान के संस्थापक अध्यक्ष एवं वरिष्ठ पत्रकार नरेंद्र सिंह तथा आरा की डॉ. जया जैन के विशेष सहयोग का भी उल्लेख करते हुए कलाकारों ने कहा कि उनके समर्थन से वे पटना में भोजपुर का प्रतिनिधित्व सशक्त रूप से करेंगे और सफलता के साथ लौटेंगे।

Share
  • Related Posts

    बरूना पंचायत में विधिक और जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम, ग्रामीणों को अधिकारों व जल बचाने का संदेश

    डेहरी-ऑन-सोन (रोहतास)। अंकोढ़ीगोला प्रखंड के बरूना ग्राम पंचायत में नारायण स्कूल ऑफ लॉ, गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय, जमुहार के लीगल एड क्लीनिक एवं राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के तत्वावधान में…

    Share

    आईसीएआर पटना में जलवायु-अनुकूल कृषि और किसान-केंद्रित अनुसंधान की समीक्षा

    पटना। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के पूर्वी अनुसंधान परिसर, पटना में शनिवार को कृषि अनुसंधान और प्रौद्योगिकी प्रसार की समीक्षा की गई। अपर सचिव (डेयर) एवं सचिव (आईसीएआर) ज्ञानेंद्र देव…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    बरूना पंचायत में विधिक और जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम, ग्रामीणों को अधिकारों व जल बचाने का संदेश

    बरूना पंचायत में विधिक और जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम, ग्रामीणों को अधिकारों व जल बचाने का संदेश

    आईसीएआर पटना में जलवायु-अनुकूल कृषि और किसान-केंद्रित अनुसंधान की समीक्षा

    आईसीएआर पटना में जलवायु-अनुकूल कृषि और किसान-केंद्रित अनुसंधान की समीक्षा

    माता शबरी खेल महोत्सव सीजन-5 की तैयारी को लेकर बैठक, खेल के साथ शिक्षा और दस्तावेजीकरण अभियान पर जोर

    माता शबरी खेल महोत्सव सीजन-5 की तैयारी को लेकर बैठक, खेल के साथ शिक्षा और दस्तावेजीकरण अभियान पर जोर

    भारतीय मूल्यों से वैश्विक संकटों का समाधान संभव : प्रो. विमला

    भारतीय मूल्यों से वैश्विक संकटों का समाधान संभव : प्रो. विमला

    मधुरेंद्र की अनोखी कला, मोदी के जन्मदिन पर नारियल का कलात्मक उपहार

    मधुरेंद्र की अनोखी कला, मोदी के जन्मदिन पर नारियल का कलात्मक उपहार

    गार्गी पाठशाला में ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम, बच्चों ने की प्रधानमंत्री के स्वस्थ जीवन की कामना

    गार्गी पाठशाला में ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम, बच्चों ने की प्रधानमंत्री के स्वस्थ जीवन की कामना