एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत कृषि अनुसंधान परिसर पटना द्वारा हुआ पौधरोपण

पटना -कार्यालय प्रतिनिधि। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद का पूर्वी अनुसंधान परिसर, पटना के सबजपूरा प्रक्षेत्र में संस्थान के निदेशक डॉ. अनुप दास के मार्गदर्शन में गुरुवार को ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वैश्विक अभियान के तहत संस्थान के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा लगभग 200 से अधिक पौधे लगाए गए, जिनमें मुख्य रूप से महोगनी, अर्जुन, कदम, जामुन आदि के पौधे थे। इस अवसर पर कार्यकारी निदेशक डॉ. आशुतोष उपाध्याय ने कहा कि पर्यावरण और जीवन का बहुत ही अटूट संबंध है। पर्यावरण संरक्षण की जिम्मेदारी प्रत्येक व्यक्ति की है। पर्यावरण को शुद्ध रखने के लिए पेड़-पौधे अतिआवश्यक हैं। कृषि में, टिकाऊ खेती हासिल करने हेतु पौधे लगाना एक महत्वपूर्ण कदम है। पेड़ मृदा, जल की गुणवत्ता में सुधार और जैव विविधता को बढ़ाकर कृषि उत्पादकता में सुधार करने में सहायता करते हैं।

इस कार्यक्रम में डॉ. कमल शर्मा, डॉ. उज्ज्वल कुमार, डॉ. ए. के. चौधरी, डॉ. अभय कुमार, डॉ. एन. भक्त, डॉ. संतोष कुमार, विपुल राज, रजत कुमार दास, डॉ. रचना दूबे, पी. के. सिंह, अनिल कुमार, ए. एस. महापात्रा, संजय राजपूत, साजीद मुस्ताक, मनोज सिन्हा, रश्मिकांत, उमेश कुमार मिश्र एवं अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया एवं अधिक से अधिक पेड़ लगाने का संकल्प लिया | डॉ. पी. सी. चंद्रन एवं डॉ. अभिषेक कुमार द्वारा इस कार्यक्रम का समन्वय किया गया |

संस्थान के अधीनस्थ केंद्र कृषि प्रणाली का पहाड़ी एवं पठारी अनुसंधान केंद्र, राँची; कृषि विज्ञान केंद्र, बक्सर एवं कृषि विज्ञान केंद्र, रामगढ़ में भी इस अभियान तहत लगभग 400 से अधिक पोधे लगाए गए। ‘एक पेड़ माँ के नाम’ एक वृक्षारोपण अभियान है, जिसकी शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विश्व पर्यावरण दिवस 2024 पर की थी।

( रिपोर्ट,तस्वीर : पीआईबी (पटना), इनपुट : निशांत राज )

Share
  • Related Posts

    यूजीसी के खिलाफ डेहरी में सवर्ण समाज की जनचेतना रैली, हजारों लोग सड़कों पर उतरे

    डेहरी (रोहतास)। राष्ट्रीय सवर्ण कल्याण मोर्चा के बैनर तले रविवार को डेहरी में विशाल जन चेतना रैली निकाली गई, जिसमें हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए। रैली के माध्यम…

    Share

    जीएनएसयू के नारायण स्कूल ऑफ लॉ में राष्ट्रव्यापी मूट कोर्ट प्रतियोगिता 2026 का शुभारंभ

    सासाराम। गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय, जमुहार के अंतर्गत संचालित नारायण स्कूल ऑफ लॉ के तत्वावधान में चतुर्थ देव मंगल मेमोरियल राष्ट्रव्यापी मूट कोर्ट प्रतियोगिता 2026 का शुभारंभ संस्थान के मूट…

    Share

    One thought on “एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत कृषि अनुसंधान परिसर पटना द्वारा हुआ पौधरोपण

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    यूजीसी के खिलाफ डेहरी में सवर्ण समाज की जनचेतना रैली, हजारों लोग सड़कों पर उतरे

    यूजीसी के खिलाफ डेहरी में सवर्ण समाज की जनचेतना रैली, हजारों लोग सड़कों पर उतरे

    जीएनएसयू के नारायण स्कूल ऑफ लॉ में राष्ट्रव्यापी मूट कोर्ट प्रतियोगिता 2026 का शुभारंभ

    जीएनएसयू के नारायण स्कूल ऑफ लॉ में राष्ट्रव्यापी मूट कोर्ट प्रतियोगिता 2026 का शुभारंभ

    वैज्ञानिक खेती अपनाकर बढ़ाएं आय, समय की मांग है व्यवसायिक कृषि: गोपाल नारायण सिंह

    वैज्ञानिक खेती अपनाकर बढ़ाएं आय, समय की मांग है व्यवसायिक कृषि: गोपाल नारायण सिंह

    ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य जांच व योग प्रशिक्षण शिविर लगाएगा ध्यान योग केंद्र

    ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य जांच व योग प्रशिक्षण शिविर लगाएगा ध्यान योग केंद्र

    रमज़ान के मौके पर सासाराम में भव्य इफ्तार पार्टी, सौहार्द और एकता का संदेश

    रमज़ान के मौके पर सासाराम में भव्य इफ्तार पार्टी, सौहार्द और एकता का संदेश

    यूजीसी के नए नियमों के खिलाफ डेहरी में 15 मार्च को निकलेगी ‘जन चेतना रैली’

    यूजीसी के नए नियमों के खिलाफ डेहरी में 15 मार्च को निकलेगी ‘जन चेतना रैली’