गुरु पद्मसंभव के जीवन और जीवंत विरासत की खोज पर आयोजित दो दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन संपन्न

पटना/नालंदा -कार्यालय प्रतिनिधि। नव नालंदा महाविहार, नालंदा में गुरु पद्मसंभव के जीवन और जीवंत विरासत की खोज पर आयोजित दो दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन आज को महत्वपूर्ण और सार्थक चर्चा व विमर्श के साथ संपन्न हो गया।

अंतर्राष्ट्रीय बौद्ध परिसंघ (आईबीसी), नई दिल्ली द्वारा नव नालंदा महाविहार, नालंदा के सहयोग से नालंदा में 28 और 29अगस्त को सम्मेलन का आयोजन नव नालंदा महाविहार में किया गया।

गुरु पद्मसंभव सम्मेलन के अंतिम सत्र में गुरु पद्मसंभव के जीवन, यात्रा और प्रकट रूपों के विभिन्न पहलुओं पर विद्वानों ने चर्चा की। सम्मेलन की समाप्ति अतिथि खेंपो चीमेद द्वारा एक समापन टिप्पणी के साथ हुई, जिन्होंने गुरु पद्मसंभव से संबंधित ऐतिहासिक और पुरातात्त्विक साक्ष्यों की खोज में प्रयासों को तीव्र करने का आह्वान किया।

आईबीसी के महानिदेशक अभिजीत हलदर महानिदेशक धन्यवाद ज्ञापन किया।उन्होंने उल्लेख किया कि यह कार्यक्रम गुरु पद्मसंभव पर एक विद्वत्तापूर्ण संवाद की शुरुआत भी है। सम्मेलन में उनके बारे में कई कम ज्ञात तथ्यों पर पहली बार चर्चा की गई। उन्होंने सम्मेलन को सफल बनाने में सभी आयोजकों, वालंटियर और नव नालंदा महाविहार को उनकी निरंतर मेहनत के लिए धन्यवाद दिया।

दो दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में लुम्बिनी विकास ट्रस्ट के उपाध्यक्ष खेंपो चिमेड और भूटान के केंद्रीय मठ निकाय के रॉयल भूटान मंदिर के सचिव/मुख्य भिक्षु परम खेंपो उग्येन नामग्याल सहित कई देश के बौद्ध विचारक शामिल हुए।

Share
  • Related Posts

    बाल संरक्षण को मजबूती देने के लिए दो दिवसीय कार्यशाला आयोजित

    डेहरी- आन-सोन (रोहतास)। बाल अधिकारों की सुरक्षा और कानूनी प्रक्रिया को जमीनी स्तर पर प्रभावी बनाने के उद्देश्य से पैरवी संस्था और गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय के नारायण स्कूल ऑफ…

    Share

    जैविक खेती और उर्वरक संतुलन पर जोर, आईसीएआर पटना की पहल पर मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने की सराहना

    पटना। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) के पूर्वी अनुसंधान परिसर, पटना के कार्यकारी निदेशक डॉ. आशुतोष उपाध्याय एवं प्रधान वैज्ञानिक डॉ. विकास सरकार ने बुधवार को केंद्रीय कृषि एवं किसान…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    बाल संरक्षण को मजबूती देने के लिए दो दिवसीय कार्यशाला आयोजित

    बाल संरक्षण को मजबूती देने के लिए दो दिवसीय कार्यशाला आयोजित

    जैविक खेती और उर्वरक संतुलन पर जोर, आईसीएआर पटना की पहल पर मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने की सराहना

    जैविक खेती और उर्वरक संतुलन पर जोर, आईसीएआर पटना की पहल पर मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने की सराहना

    राष्ट्रीय मूट कोर्ट में नारायण स्कूल ऑफ लॉ का परचम, खुशी कुमारी बनीं बेस्ट स्पीकर

    राष्ट्रीय मूट कोर्ट में नारायण स्कूल ऑफ लॉ का परचम, खुशी कुमारी बनीं बेस्ट स्पीकर

    डेहरी नगर थाना को मिला नया नेतृत्व: राहुल कुमार ने संभाला थानाध्यक्ष का पद

    “शिक्षित बनो, संगठित रहो” — जे.आर.एस. स्कूल में गूंजा अंबेडकर का संदेश

    “शिक्षित बनो, संगठित रहो” — जे.आर.एस. स्कूल में गूंजा अंबेडकर का संदेश

    अंबेडकर जयंती पर श्रद्धांजलि: समाहरणालय गेट पर प्रशासन व जदयू कार्यकर्ताओं ने किया नमन

    अंबेडकर जयंती पर श्रद्धांजलि: समाहरणालय गेट पर प्रशासन व जदयू कार्यकर्ताओं ने किया नमन