कुमार बिंदु की कविता : मेरा ज़मीर

कुमार बिंदु की कविता : मेरा ज़मीर

हर हत्यारे का
हर अपराधी का
हर आतंकवादी का भी
एक भरा- पूरा परिवार होता है
उसकी एक पुश्तैनी जाति
और उसका एक महान धर्म भी होता है
इसीलिए हर हिंदू हत्यारा
अपने देवी देवता के मंदिर में करता है पूजन
तो हर क्रिश्चियन क्रिमिनल
गिरजाघर में करता है पवित्र बाइबल का पाठ
जबकि हर मुस्लिम अपराधी
मस्जिद में पूरी अकीदत से अदा करता है नमाज़
हर सिख आतंकी भी गुरुद्वारा में टेकता है मत्था
और गुरुग्रंथ साहिब के समक्ष करता है अरदास
एक दिन एक बड़े शहर में
एक धर्म विशेष के हत्यारों ने
देश के एक लोकप्रिय राजनेता की कर दी हत्या
राजनेता और हत्यारों का धर्म था अलग- अलग
हत्यारों और राजनेता की जाति भी थी ज़ुदा- ज़ुदा
इसीलिए मेरे कस्बाई शहर में
राजनेता की हत्या के विरोध में
उसके समर्थकों की भीड़ उबल पड़ी
हत्यारों की जाति- धर्म के लोगों पर बाज़ सा झपट पड़ी
देखते ही देखते
लूट ली उनकी दुकानें
पुरुषों को मारा- पीटा
स्त्रियों से छीन लिए गहने
मैं मोहनदास करमचंद गांधी नहीं था
मैं जवाहर लाल नेहरु भी नहीं था
इसीलिए पीटे जाने के डर से
उन उन्मत्त जनों के हाथों मारे जाने के भय से
मौन साधे देखता रहा उनका हर कुकृत्य
चुपचाप सहता रहा उनका हर अन्याय
जबकि मुझे करना था
कुकृत्य का सख्त विरोध
अन्याय का पुरजोर प्रतिकार
आज मैं जिंदा हूं जरूर
मगर मर चुका है मेरा ज़मीर

Share
  • Related Posts

    यूजीसी के खिलाफ डेहरी में सवर्ण समाज की जनचेतना रैली, हजारों लोग सड़कों पर उतरे

    डेहरी (रोहतास)। राष्ट्रीय सवर्ण कल्याण मोर्चा के बैनर तले रविवार को डेहरी में विशाल जन चेतना रैली निकाली गई, जिसमें हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए। रैली के माध्यम…

    Share

    जीएनएसयू के नारायण स्कूल ऑफ लॉ में राष्ट्रव्यापी मूट कोर्ट प्रतियोगिता 2026 का शुभारंभ

    सासाराम। गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय, जमुहार के अंतर्गत संचालित नारायण स्कूल ऑफ लॉ के तत्वावधान में चतुर्थ देव मंगल मेमोरियल राष्ट्रव्यापी मूट कोर्ट प्रतियोगिता 2026 का शुभारंभ संस्थान के मूट…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    यूजीसी के खिलाफ डेहरी में सवर्ण समाज की जनचेतना रैली, हजारों लोग सड़कों पर उतरे

    यूजीसी के खिलाफ डेहरी में सवर्ण समाज की जनचेतना रैली, हजारों लोग सड़कों पर उतरे

    जीएनएसयू के नारायण स्कूल ऑफ लॉ में राष्ट्रव्यापी मूट कोर्ट प्रतियोगिता 2026 का शुभारंभ

    जीएनएसयू के नारायण स्कूल ऑफ लॉ में राष्ट्रव्यापी मूट कोर्ट प्रतियोगिता 2026 का शुभारंभ

    वैज्ञानिक खेती अपनाकर बढ़ाएं आय, समय की मांग है व्यवसायिक कृषि: गोपाल नारायण सिंह

    वैज्ञानिक खेती अपनाकर बढ़ाएं आय, समय की मांग है व्यवसायिक कृषि: गोपाल नारायण सिंह

    ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य जांच व योग प्रशिक्षण शिविर लगाएगा ध्यान योग केंद्र

    ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य जांच व योग प्रशिक्षण शिविर लगाएगा ध्यान योग केंद्र

    रमज़ान के मौके पर सासाराम में भव्य इफ्तार पार्टी, सौहार्द और एकता का संदेश

    रमज़ान के मौके पर सासाराम में भव्य इफ्तार पार्टी, सौहार्द और एकता का संदेश

    यूजीसी के नए नियमों के खिलाफ डेहरी में 15 मार्च को निकलेगी ‘जन चेतना रैली’

    यूजीसी के नए नियमों के खिलाफ डेहरी में 15 मार्च को निकलेगी ‘जन चेतना रैली’