प्रधानमंत्री ने दी डेहरी को नमामि गंगे की सौगात, तीन योजनाओं का शिलान्यास

डेहरी-आन-सोन (रोहतास) कार्यालय प्रतिनिधि। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गांधी जयंती के मौके पर शहर को बड़ी सौगात दी है। यह सौगात नमामि गंगे के तहत शहर को स्वच्छ बनाते हुए सोन नदी, सोन कैनाल व गंगा को समृद्ध एवं सशक्त करते हुए स्वच्छता प्रदान करने वाला है। उन्होंने बुधवार को आनलाइन तीन योजना का शिलान्यास किया। इस पर करीब 63.89 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। शहरी क्षेत्र के 21 एमएलडी गंदे पानी को साफ कर नदी एवं नहर में गिराया जाएगा। योजना के तहत सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट लगाया जाएगा, जिससे शहरी क्षेत्र में जलजमाव सहित गंदगी से निजात मिलेगी।नगर परिषद के सम्राट अशोक भवन में आयोजित शिलान्यास कार्यक्रम के मौके पर नगर परिषद की मुख्य पार्षद शशि कुमारी, ईओ डॉ. सुजीत कुमार, नगर प्रबंधक आफताब आलम व स्वच्छता अधिकारी प्रणव कुमार सहित सशक्त स्थाई समिति सदस्य एवं वार्ड पार्षद उपस्थित थे। सशक्त स्थाई समिति सदस्य रवि शेखर के अनुसार बुडको की देखरेख में योजना को पूरा कराया जाएगा। इस दौरान महात्मा गांधी के तैल चित्र पर सभी ने माल्यार्पण किया। कार्यक्रम में नगर परिषद के सफाई सुपरवाइजर व 30 सफाई कर्मियों को उत्कृष्ट सेवा के लिए टी शर्ट तथा अंगवस्त्र से सम्मानित किया गया। उपस्थित लोगों ने बच्चियों को बचाने एवं वृद्धजनों की सेवा करने की शपथ ली। उच्च विद्यालय डेहरी की छात्राओं ने स्वच्छता से जुड़ी विभिन्न पहलुओं पर नाटक का मंचन किया। मौके पर गुड्डू चंद्रवंशी, पार्षद आनंद चौधरी, आकाश कुमार, रीतू हजारिका, कलावती देवी, अभिषेक आनंद समेत अन्य उपस्थित थे।

Share
  • Related Posts

    गरीब और अशिक्षितों को मुख्यधारा से जोड़ना हर व्यक्ति का दायित्व : अरविंद दूबे

    आरा (भोजपुर)। समाज के गरीब और वंचित लोगों को शिक्षा एवं अवसरों के माध्यम से मुख्यधारा से जोड़ना हर व्यक्ति का दायित्व है। गरीबों की न कोई जाति होती है…

    Share

    जमुहार में सीबीएसई राष्ट्रीय बालिका बास्केटबॉल प्रतियोगिता का उद्घाटन, श्रेयसी सिंह ने बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह

    डेहरी ऑन सोन (रोहतास)। बिहार सरकार की खेल एवं उद्योग मंत्री सुश्री श्रेयसी सिंह ने कहा कि एक सच्चा खिलाड़ी वही है, जो अपनी मंजिल प्राप्त करने तक लगातार संघर्ष…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    गरीब और अशिक्षितों को मुख्यधारा से जोड़ना हर व्यक्ति का दायित्व : अरविंद दूबे

    गरीब और अशिक्षितों को मुख्यधारा से जोड़ना हर व्यक्ति का दायित्व : अरविंद दूबे

    जमुहार में सीबीएसई राष्ट्रीय बालिका बास्केटबॉल प्रतियोगिता का उद्घाटन, श्रेयसी सिंह ने बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह

    जमुहार में सीबीएसई राष्ट्रीय बालिका बास्केटबॉल प्रतियोगिता का उद्घाटन, श्रेयसी सिंह ने बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह

    बरूना पंचायत में विधिक और जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम, ग्रामीणों को अधिकारों व जल बचाने का संदेश

    बरूना पंचायत में विधिक और जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम, ग्रामीणों को अधिकारों व जल बचाने का संदेश

    आईसीएआर पटना में जलवायु-अनुकूल कृषि और किसान-केंद्रित अनुसंधान की समीक्षा

    आईसीएआर पटना में जलवायु-अनुकूल कृषि और किसान-केंद्रित अनुसंधान की समीक्षा

    माता शबरी खेल महोत्सव सीजन-5 की तैयारी को लेकर बैठक, खेल के साथ शिक्षा और दस्तावेजीकरण अभियान पर जोर

    माता शबरी खेल महोत्सव सीजन-5 की तैयारी को लेकर बैठक, खेल के साथ शिक्षा और दस्तावेजीकरण अभियान पर जोर

    भारतीय मूल्यों से वैश्विक संकटों का समाधान संभव : प्रो. विमला

    भारतीय मूल्यों से वैश्विक संकटों का समाधान संभव : प्रो. विमला