अज्ञात वाहन ने बाइक में मारी टक्कर, एक की मौत दूसरा गंभीर रूप से घायल

डेहरी ऑन-सोन (रोहतास ) कार्यालय प्रतिनिधि। राष्ट्रीय राजमार्ग-2 पर मोहन बिगहा के समीप अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दो लोगों में टक्कर मार दी। जिससे एक की मौत हो गई। जबकि दूसरा बाईक सवार व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। मृत व्यक्ति की पहचान शहर के त्रिगुण मोहल्ला स्थित स्वर्गीय गया प्रसाद के पुत्र उदय प्रसाद के रूप में की गई है। मृतक के पिता स्वर्गीय गया प्रसाद डेहरी के वरिष्ठ पत्रकार थे। कुछ माह पूर्व ही उनका निधन हो गया था। घटना के बारे में बताया जा रहा है कि उदय प्रसाद और उनके एक साथी बाइक से डेहरी आ रहे थे। इसी दौरान मोहन बिगहा के समीप NH-2 पर अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए वहीं घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को डेहरी अनुमंडल अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने उदय प्रसाद को मृत घोषित कर दिया एवं दूसरे घायल व्यक्ति को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर ईलाज के लिए उन्हें रेफर कर दिया है। घटना की सूचना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है कुछ माह पूर्व ही उनके पिता स्व.गया प्रसाद ( पत्रकार) की मृत्यु हो गई थी। और अब उनके बेटे की मृत्यु की सूचना के बाद घर में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है।

Share
  • Related Posts

    गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय में कृषि स्वचालित मौसम निगरानी केंद्र शुरू, किसानों को मिलेगी मौसम की सटीक जानकारी

    डेहरी -ऑन -सोन (रोहतास)। गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय, जमुहार में कृषि शिक्षा, अनुसंधान और किसानों को मौसम संबंधी जानकारी उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की गई है।…

    Share

    रोहतास के सबदला गांव में एनसीसी कैडेट्स ने की तालाब की सफाई, लगाए पौधे

    डेहरी-ऑन- सोन (रोहतास)। जमुहार स्थित गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय की एनसीसी 6/42 कंपनी की ओर से एनसीसी निदेशालय, बिहार एवं झारखंड, पटना के निर्देशानुसार संचालित ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय में कृषि स्वचालित मौसम निगरानी केंद्र शुरू, किसानों को मिलेगी मौसम की सटीक जानकारी

    गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय में कृषि स्वचालित मौसम निगरानी केंद्र शुरू, किसानों को मिलेगी मौसम की सटीक जानकारी

    रोहतास के सबदला गांव में एनसीसी कैडेट्स ने की तालाब की सफाई, लगाए पौधे

    रोहतास के सबदला गांव में एनसीसी कैडेट्स ने की तालाब की सफाई, लगाए पौधे

    गया के गजाधरपुर में पशु स्वास्थ्य शिविर, 110 किसानों को मिला लाभ

    गया के गजाधरपुर में पशु स्वास्थ्य शिविर, 110 किसानों को मिला लाभ

    सलवान पब्लिक स्कूल में वार्षिकोत्सव 2026 की धूम, ‘कहत कबीर’ और ‘पुतलियों के पार’ ने दिया मानवीय मूल्यों का संदेश

    सलवान पब्लिक स्कूल में वार्षिकोत्सव 2026 की धूम, ‘कहत कबीर’ और ‘पुतलियों के पार’ ने दिया मानवीय मूल्यों का संदेश

    Weekly Epaper

    Weekly Epaper

    “भौतिक सुख-सुविधाओं की दौड़ में खोता मानसिक सुकून”

    “भौतिक सुख-सुविधाओं की दौड़ में खोता मानसिक सुकून”