जन वितरण प्रणाली के डीलरों की हड़ताल से राशन कार्डधारियों की बढ़ी परेशानी

डेहरी-आन-सोन  (रोहतास) कार्यालय प्रतिनिधि । अनुमण्डल के अकोढ़ीगोला प्रखण्ड अन्तर्गत सभी जन वितरण प्रणाली के दुकानदारों द्वारा अपनी मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल कर दुकान बंद कर दिया गया। दुकानदारों द्वारा खाद्यान्न का वितरण नहीं किए जाने की सूचना ग्रामीणों द्वारा प्राप्त होने पर अनुमंडल पदाधिकारी सूर्य प्रताप सिंह ने टीम गठन कर स्वयं भी 13 दुकानों की जांच कराई। जांच में सभी 13 दुकान निर्धारित समयावधि में बंद पाए गए। एसडीएम ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि बांक पंचायत के संतोष कुमार, राज कुमार, मुड़ियार के सुरेन्द्र साह, कृष्णा कुमार, तेतराढ़ पंचायत के रघुवंश प्रसाद, संजय कुमार सिंह, अजीत सिंह, वरुणा पंचायत के बद्री प्रसाद, राजेन्द्र प्रसाद सिंह, लक्ष्मी साह, अकोढ़ी पंचायत के प्रमोद कुमार, बराढ़ी पंचायत के मनोज सिंह, अनिकेत सिन्हा के दुकान बंद पाए गए। सभी दुकानों पर स्पष्टीकरण करते हुए रद्दीकरण की दिशा में अग्रेत्तर कार्रवाई आरंभ की गयी है। साथ ही अनुमण्डल क्षेत्रान्तर्गत सभी जन वितरण प्रणाली विक्रेताओं को चेतावनी दिया जाता है कि निर्धारित समयावधि में दुकान बंद रखने व वितरण न करने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। जांच के क्रम में एसडीएम के साथ जिला सहायक आपूर्ति पदाधिकारी प्रिंस कुमार समेत कई अधिकारी उपस्थित थे।

Share
  • Related Posts

    पटना में महिला किसान दिवस पर महिला सशक्तीकरण का संदेश, बिहार-झारखंड की नवाचारी महिला किसान सम्मानित

    पटना। खेती-किसानी में नवाचार और उद्यमिता के जरिए महिलाएं आत्मनिर्भरता की नई मिसाल पेश कर रही हैं। बिहार और झारखंड की ऐसी ही नवाचारी महिला किसानों को भारतीय कृषि अनुसंधान…

    Share

    सासाराम के धनकाढ़ा में किशोरियों के बीच 50 एमएचएम किट वितरित

    सासाराम (रोहतास)। महिला एवं बाल विकास निगम और जिला प्रशासन, रोहतास की ओर से संचालित बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के तहत गुरुवार को धनकाढ़ा में किशोरी मंच की बालिकाओं…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    पटना में महिला किसान दिवस पर महिला सशक्तीकरण का संदेश, बिहार-झारखंड की नवाचारी महिला किसान सम्मानित

    पटना में महिला किसान दिवस पर महिला सशक्तीकरण का संदेश, बिहार-झारखंड की नवाचारी महिला किसान सम्मानित

    सासाराम के धनकाढ़ा में किशोरियों के बीच 50 एमएचएम किट वितरित

    सासाराम के धनकाढ़ा में किशोरियों के बीच 50 एमएचएम किट वितरित

    दुर्गापूजा पर डेहरी-ऑन-सोन में भारी वाहनों के परिचालन पर रोक, 17 से 22 अक्टूबर तक लागू रहेगा आदेश

    इंडिया स्किल कॉम्पिटिशन 2026 में भागीदारी को लेकर जीएनएसयू में कार्यशाला आयोजित

    इंडिया स्किल कॉम्पिटिशन 2026 में भागीदारी को लेकर जीएनएसयू में कार्यशाला आयोजित

    बोधगया में अंतरराष्ट्रीय प्रबुद्ध महासम्मेलन, शिक्षा और सामाजिक एकजुटता पर जोर

    बोधगया में अंतरराष्ट्रीय प्रबुद्ध महासम्मेलन, शिक्षा और सामाजिक एकजुटता पर जोर

    कृषि सांख्यिकी के सटीक आंकड़ों से तय होगी फसल की स्थिति और किसानों को मिलने वाली सहायता

    कृषि सांख्यिकी के सटीक आंकड़ों से तय होगी फसल की स्थिति और किसानों को मिलने वाली सहायता