नारायण केयर में राखी उत्सव का आयोजन, बच्चों की बनाई राखियों की प्रदर्शनी और सम्मान

डेहरी-आन-सोन (रोहतास) विशेष संवाददाता। जमुहार स्थित गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय के तत्वावधान में मानसिक और शारीरिक रूप से कमजोर बच्चों के लिए संचालित नारायण केयर में गुरुवार को राखी उत्सव कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम बच्चों की रचनात्मकता, आत्मविश्वास और सामाजिक सहभागिता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित किया गया था।

कार्यक्रम की खास बात यह रही कि नारायण केयर में उपचाररत विशेष बच्चों द्वारा बनाई गई हस्तनिर्मित राखियों की एक सुंदर और आकर्षक प्रदर्शनी लगाई गई। इन राखियों में बच्चों की कलात्मकता, मेहनत और संवेदनशीलता की झलक साफ़ दिखाई दी। प्रदर्शनी को उपस्थित अतिथियों, शिक्षकों और अभिभावकों ने सराहा। राखियों के निर्माण में भाग लेने वाले सभी बच्चों को प्रशस्ति पत्र और पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया, जिससे उनका मनोबल और आत्मविश्वास बढ़ा। पुरस्कार वितरण के दौरान बच्चों के चेहरों पर जो खुशी और गर्व का भाव था, वह कार्यक्रम की सबसे बड़ी उपलब्धि बन गई।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित कुलाधिपति शैल सिंह ने बच्चों को पुरस्कृत किया एवं आपस में राखी बंधवा कर एक दूसरे के प्रति स्नेह और लगाव का वातावरण तैयार कर दिया। इस अवसर पर नारायण केयर के समन्वयक डॉ. अवनीश रंजन, नारायण स्कूल ऑफ़ लॉ की वरीय शिक्षिका डॉ. संगीता कुमारी, नारायण मेडिकल कॉलेज की चिकित्सक डॉ. आकांक्षा कुमारी, संस्थान के सचिव गोविंद नारायण सिंह, प्रबंध निदेशक त्रिविक्रम नारायण सिंह समेत कई वरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

उल्लेखनीय है कि गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय के तत्वावधान में विगत वर्षों से नारायण केयर संचालित हो रहा है जहां आसपास के बच्चों के अलावा दूर दराज के बच्चे भी उपचार का लाभ उठा रहे हैं । यहां मानसिक और शारीरिक रूप से कमजोर बच्चों को उपचार के साथ ही बोलने में हकलाने वाले एवं कम बोलने वाले बच्चों को ऑक्यूपेशनल थेरेपी तथा स्पीच थेरेपी के माध्यम से उपचार किया जाता है।

इस आयोजन को विश्वविद्यालय के प्रति कुलपति डॉ. जगदीश सिंह ने काफी सराहनीय कदम बताया है तथा कहा है कि ऐसे आयोजन से बच्चों का मनोबल बढ़ेगा एवं वह उत्साहित होंगे।

Share
  • Related Posts

    नारायण स्कूल ऑफ लॉ में पैरा-लीगल वालंटियर्स का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न

    डेहरी -आन-सोन (रोहतास )। गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय के नारायण स्कूल ऑफ लॉ में 12 अगस्त 2026 को पैरा-लीगल वालंटियर्स का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन…

    Share

    हरियाली अमावस्या पर कृषि अनुसंधान परिसर में पौधरोपण अभियान, 64 फलदार एवं बहुउद्देशीय पौधे लगाए

    पटना। हरियाली अमावस्या के अवसर पर भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) के पूर्वी अनुसंधान परिसर, पटना की ओर से पर्यावरण संरक्षण एवं हरित संसाधनों के संवर्धन के उद्देश्य से पौधरोपण…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    नारायण स्कूल ऑफ लॉ में पैरा-लीगल वालंटियर्स का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न

    नारायण स्कूल ऑफ लॉ में पैरा-लीगल वालंटियर्स का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न

    हरियाली अमावस्या पर कृषि अनुसंधान परिसर में पौधरोपण अभियान, 64 फलदार एवं बहुउद्देशीय पौधे लगाए

    हरियाली अमावस्या पर कृषि अनुसंधान परिसर में पौधरोपण अभियान, 64 फलदार एवं बहुउद्देशीय पौधे लगाए

    रेडिया शरीफ दरगाह में गंगा-जमुनी तहजीब की अनूठी मिसाल, दो दिवसीय उर्स मेले में उमड़ा आस्था का सैलाब

    रेडिया शरीफ दरगाह में गंगा-जमुनी तहजीब की अनूठी मिसाल, दो दिवसीय उर्स मेले में उमड़ा आस्था का सैलाब

    संस्कृति के हिमायती एडीजी रामकुमार का गोरखपुर में ‘गौरवशाली पूर्वांचल’ की परंपरा में अभिनंदन

    संस्कृति के हिमायती एडीजी रामकुमार का गोरखपुर में ‘गौरवशाली पूर्वांचल’ की परंपरा में अभिनंदन

    नारायण मेडिकल कॉलेज में स्तनपान कक्ष की स्थापना, माताओं को मिला सुरक्षित और निजी स्थान

    नारायण मेडिकल कॉलेज में स्तनपान कक्ष की स्थापना, माताओं को मिला सुरक्षित और निजी स्थान

    पाँच टीमें, एक लक्ष्य: खेत तक पहुँचेगा कृषि अनुसंधान

    पाँच टीमें, एक लक्ष्य: खेत तक पहुँचेगा कृषि अनुसंधान