निषाद समाज का आरक्षण ही मेरी प्राथमिकता है : मुकेश सहनी

डेहरी-आन-सोन (रोहतास) कार्यालय प्रतिनिधि। निषाद समाज के हक के लिए वीआइपी संघर्ष कर रही है और आगे भी करती रहेगी। निषाद समाज को आरक्षण दिलाना मेरा लक्ष्य है। उक्त बातें विकासशील इंसान पार्टी (वीआइपी) के अध्यक्ष पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने शुक्रवार को पाली रोड स्थित एक होटल में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में कहीं। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में अफसरशाही चरम पर है और आम जनता परेशान है। हर जगह लूट खसोट की स्थिति है। अधिकारी शराब तस्करी करा रहे हैं और गरीब लोगों को जेल भेजा जा रहा है। वे सरकार बनाओ-अधिकार पाओ कार्यक्रम के तहत आयोजित जोन छह के रोहतास, कैमूर, बक्सर, औरंगाबाद व गया जिले के कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए अभी से सतर्क रहना है। बिहार में 22 जाति में अगर 14 प्रतिशत भी वोट पड़ता है तो डेढ़ सौ से अधिक सीट लेकर हम सरकार बना सकते हैं। हर एक कार्यकर्ता पंचायत स्तर से लेकर जिलास्तर तक ईमानदारी से काम करें और गांव-गांव जाकर बूथ कमेटी को मजबूत करे। प्रदेश महासचिव प्रभात रंजन उर्फ नीरज ने कहा कि विधानसभा चुनाव को लेकर कार्यकर्ता पार्टी की नीति व सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाएं।

कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष बालगोविंद बिंद व संचालन विवेक कुशवाहा ने किया। मौके पर युवा जिलाध्यक्ष राजू चौधरी, पूर्व आइजी नूरुल होदा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वीके सिंह, राष्ट्रीय सलाहकार चंद्रदेव बिंद, प्रदेश उपाध्यक्ष लल्लू चौधरी, जगदीश चौधरी, रंजित चौधरी उर्फ नंदी मुखिया, राजेश चौधरी,आनंद चौधरी, बच्चालाल निषाद, बजरंगी बिंद, विजयंता बिंद, जमुहार पंचायत मुखिया रंगीतू देवी, महिला प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष सुषमा पासवान उपस्थित थे।

Share
  • Related Posts

    संतुलित उर्वरक उपयोग को बढ़ावा देने के लिए पटना में हुई वैज्ञानिकों की अहम बैठक

    पटना। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के पूर्वी अनुसंधान परिसर, पटना में शुक्रवार को किसानों के बीच संतुलित उर्वरक उपयोग को बढ़ावा देने हेतु एक महत्वपूर्ण संवाद बैठक आयोजित की गई।…

    Share

    उन्नत थेरापी तकनीकों से आटिज्म व अतिचंचलता से प्रभावित बच्चों में जीवन कौशल सुधार संभव: डॉ. मंजरी राज

    डेहरी -आन-सोन (रोहतास)। नारायण मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल परिसर स्थित नारायण केयर बाल पुनर्वास केंद्र में आयोजित प्रशिक्षण कार्यशाला में विशेषज्ञों ने कहा कि आटिज्म एवं अतिचंचलता से प्रभावित बच्चों…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    संतुलित उर्वरक उपयोग को बढ़ावा देने के लिए पटना में हुई वैज्ञानिकों की अहम बैठक

    संतुलित उर्वरक उपयोग को बढ़ावा देने के लिए पटना में हुई वैज्ञानिकों की अहम बैठक

    उन्नत थेरापी तकनीकों से आटिज्म व अतिचंचलता से प्रभावित बच्चों में जीवन कौशल सुधार संभव: डॉ. मंजरी राज

    उन्नत थेरापी तकनीकों से आटिज्म व अतिचंचलता से प्रभावित बच्चों में जीवन कौशल सुधार संभव: डॉ. मंजरी राज

    आईटी एवं अभियांत्रिकी संकाय में छात्र विकास कार्यक्रम ‘आईईईई’ का शुभारंभ

    आईटी एवं अभियांत्रिकी संकाय में छात्र विकास कार्यक्रम ‘आईईईई’ का शुभारंभ

    पेयजल व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए रोहतास में हर बुधवार होगी समीक्षा बैठक

    पेयजल व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए रोहतास में हर बुधवार होगी समीक्षा बैठक

    प्रगतिशील लेखक संघ का उदय: 1936 लखनऊ अधिवेशन से साहित्यिक क्रांति की शुरुआत

    प्रगतिशील लेखक संघ का उदय: 1936 लखनऊ अधिवेशन से साहित्यिक क्रांति की शुरुआत

    आज से देशभर में बड़े बदलाव: रेल रिफंड नियम सख्त, इनकम टैक्स, टोल और बैंकिंग में नए प्रावधान लागू