परीक्षा की तैयारी में जुटे अभ्यर्थियों को मिलेगा निःशुल्क टेस्ट का अवसर

डेहरी-ऑन-सोन (रोहतास)। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के दौरान नियमित अभ्यास और परीक्षा जैसे माहौल में खुद को परखना अभ्यर्थियों के लिए बड़ी चुनौती होती है। इसी जरूरत को ध्यान में रखते हुए रोहतास जिले के प्रतियोगी अभ्यर्थियों के लिए जनसेवक अनुज कुशवाहा एवं उनकी टीम ने प्रत्येक रविवार निःशुल्क टेस्ट सीरीज आयोजित करने की पहल की है। इसमें जिले के विभिन्न क्षेत्रों से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्र-छात्राएं शामिल हो सकेंगे।

अनुज कुशवाहा ने बताया कि बीपीएससी, बिहार पुलिस व दरोगा, शिक्षक भर्ती, सीटीईटी, रेलवे और एसएससी सहित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले अभ्यर्थी टेस्ट सीरीज में निःशुल्क भाग ले सकेंगे। शिक्षकों और विषय विशेषज्ञों के मार्गदर्शन में मानक स्तर के प्रश्नपत्र तैयार किए जाएंगे। इसका उद्देश्य अभ्यर्थियों को नियमित अभ्यास का अवसर देने के साथ उनकी तैयारी और प्रदर्शन का आकलन कराना है।

बेहतर प्रदर्शन करने वालों को परीक्षा के समय सहयोगआयोजकों के अनुसार, प्रत्येक रविवार होने वाले टेस्ट में बेहतर प्रदर्शन करने वाले अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा के दौरान विशेष सहयोग दिया जाएगा। अनुज कुशवाहा ने बताया कि यदि मुख्य परीक्षा का केंद्र जिले से बाहर निर्धारित होता है, तो सफल अभ्यर्थियों के आने-जाने के खर्च के साथ रहने और भोजन की व्यवस्था भी उनकी टीम की ओर से निःशुल्क उपलब्ध कराने की योजना है।

ऑनलाइन और ऑफलाइन पंजीकरण शुरूटेस्ट सीरीज में शामिल होने के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। अभ्यर्थी ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से अपना पंजीकरण करा सकते हैं। ऑफलाइन फॉर्म प्राप्त करने और जमा करने के लिए अनुज कुशवाहा कार्यालय, एनिकट रोड, गैस गोदाम के सामने संपर्क किया जा सकता है। पंजीकरण के दौरान अभ्यर्थियों को अपनी संबंधित परीक्षा श्रेणी का चयन करना होगा।

अनुज कुशवाहा ने रोहतास जिले के प्रतियोगी छात्र-छात्राओं से इस पहल का लाभ उठाने और नियमित रूप से टेस्ट सीरीज में शामिल होकर अपनी तैयारी मजबूत करने की अपील की। मौके पर शम्भु राम, शकुंतला सिंह, दादुल बाबा, विष्णु पासवान, डॉ. अर्चना गुप्ता सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Share
  • Related Posts

    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर चांदी गांव और डेहरी में जागरूकता कार्यक्रम, 100 लोगों ने लिया शिविर का लाभ

    डेहरी-ऑन-सोन (रोहतास )। मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने, मानसिक समस्याओं की समय पर पहचान करने और जरूरतमंद लोगों को उचित परामर्श एवं उपचार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विश्व…

    Share

    मतदाता सूची से कटे नामों को जोड़ने की कवायद तेज, एक माह में सत्यापन का लक्ष्य

    डेहरी-ऑन-सोन (रोहतास)। मतदाता सूची में अपना नाम दोबारा दर्ज कराने के लिए अब पात्र मतदाताओं के घर तक निर्वाचन विभाग की टीम पहुंचेगी। विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के दौरान मतदाता…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर चांदी गांव और डेहरी में जागरूकता कार्यक्रम, 100 लोगों ने लिया शिविर का लाभ

    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर चांदी गांव और डेहरी में जागरूकता कार्यक्रम, 100 लोगों ने लिया शिविर का लाभ

    मतदाता सूची से कटे नामों को जोड़ने की कवायद तेज, एक माह में सत्यापन का लक्ष्य

    मतदाता सूची से कटे नामों को जोड़ने की कवायद तेज, एक माह में सत्यापन का लक्ष्य

    जीएनएसयू में कृषि स्वचालित मौसम निगरानी केंद्र शुरू, किसानों को मिलेगी मौसम की सटीक जानकारी

    जीएनएसयू में कृषि स्वचालित मौसम निगरानी केंद्र शुरू, किसानों को मिलेगी मौसम की सटीक जानकारी

    रोहतास के सबदला गांव में एनसीसी कैडेट्स ने की तालाब की सफाई, लगाए पौधे

    रोहतास के सबदला गांव में एनसीसी कैडेट्स ने की तालाब की सफाई, लगाए पौधे

    गया के गजाधरपुर में पशु स्वास्थ्य शिविर, 110 किसानों को मिला लाभ

    गया के गजाधरपुर में पशु स्वास्थ्य शिविर, 110 किसानों को मिला लाभ

    सलवान पब्लिक स्कूल में वार्षिकोत्सव 2026 की धूम, ‘कहत कबीर’ और ‘पुतलियों के पार’ ने दिया मानवीय मूल्यों का संदेश

    सलवान पब्लिक स्कूल में वार्षिकोत्सव 2026 की धूम, ‘कहत कबीर’ और ‘पुतलियों के पार’ ने दिया मानवीय मूल्यों का संदेश