आरपीएफ ने चलाया जागरूकता अभियान

डेहरी-आन-सोन (रोहतास) -कार्यालय प्रतिनिधि। रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) एवं मानवाधिकार जनकल्याण संघ के संयुक्त रूप से नशाखुरानी, मानव तस्करी और बिना टिकट यात्रा करने तथा अलार्म चेन पुलिंग (एसीपी) व पत्थरबाजी की घटनाओं की रोकथाम को ले जागरूकता अभियान चलाया। आरपीएफ निरीक्षक राम विलास राम के नेतृत्व में स्टेशन एवं ट्रेनों में संयुक्त रूप से यात्रियों के बीच जागरूकता अभियान चलाकर यात्रियों को जागरूक किया गया।

उन्होंने बताया कि गर्मियों व शादी का माहौल के दौरान जबरन शादी, मानव तस्करी और यात्रियों के साथ ठगी या नशीली चीज़ें खिलाकर लूटपाट की घटनाएं बढ़ जाती हैं। ऐसे में यात्री सजग रहें और अनजान व्यक्ति से खानपान का सामान न लें। अकेले यात्रा कर रही महिला या बच्ची यदि डरी-सहमी दिखे, तो तुरंत आरपीएफ को सूचित करें।

इस क्रम में रेल में यात्रा करने के दौरान किसी भी प्रकार की समस्या होने पर व संदिग्ध व्यक्तियों की सूचना रेलवे हेल्पलाइन नंबर 139 पर करने, बिना किसी उचित कारण के एसीपी ना करने, चलती ट्रेन पर पत्थरबाजी ना करने, ट्रैक पर खडे होकर सेल्फी न लेने, रेल लाइन पार न करने की अपील की।

इस अभियान में आरपीएफ अधिकारी उपनिरीक्षक मनोज कुमार, सहायक उपनिरीक्षक राजेंद्र कुमार दास, मनोज कुमार चौधरी आरक्षी राजीव रंजन कुमार, हरेंद्र दुबे, आलोक कुमार शर्मा, अभिमन्यु सिंह और रेलवे कर्मियों व संघ के लोग ने मिलकर यात्रियों को जागरूक किया।

  • निशांत राज
Share
  • Related Posts

    जमुहार में विदेशी टीमों के खिलाफ भारतीय बेटियों का दमदार प्रदर्शन

    डेहरी-ऑन-सोन (रोहतास)। जमुहार स्थित गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय (जीएनएसयू ) परिसर में बुधवार को बास्केटबॉल कोर्ट पर तेज रफ्तार खेल, शानदार डिफेंस और आखिरी क्षण तक जीत के लिए जूझती…

    Share

    छात्रों की समस्याएं सुनने संस्थानों तक पहुंचा प्रशासन, पोर्टल पर दर्ज होंगे आवेदन

    सासाराम (रोहतास)। छात्रवृत्ति से लेकर प्रमाण-पत्र, परीक्षा, प्रशिक्षण और सरकारी योजनाओं का लाभ लेने तक की समस्याओं के समाधान के लिए अब विद्यार्थियों को संबंधित कार्यालयों के चक्कर लगाने के…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    Weekly Epaper

    Weekly Epaper

    जमुहार में विदेशी टीमों के खिलाफ भारतीय बेटियों का दमदार प्रदर्शन

    जमुहार में विदेशी टीमों के खिलाफ भारतीय बेटियों का दमदार प्रदर्शन

    छात्रों की समस्याएं सुनने संस्थानों तक पहुंचा प्रशासन, पोर्टल पर दर्ज होंगे आवेदन

    छात्रों की समस्याएं सुनने संस्थानों तक पहुंचा प्रशासन, पोर्टल पर दर्ज होंगे आवेदन

    राजभाषा, साहित्य और सृजनात्मकता का मंच बना ‘विहार दर्शन’

    गांधी जयंती पर जन सहयोग से आरा जंक्शन के गड्ढे भरने की तैयारी

    गांधी जयंती पर जन सहयोग से आरा जंक्शन के गड्ढे भरने की तैयारी

    भिखारी ठाकुर रजत जयंती पर आरा में सजेगा लोक संस्कृति का मंच

    भिखारी ठाकुर रजत जयंती पर आरा में सजेगा लोक संस्कृति का मंच