साहित्यांजलि प्रभा की बैठक में बही कविता की रसधार

प्रयागराज (उत्तर प्रदेश)। साहित्यांजलि प्रभा मासिक पत्रिका के संपादक मंडल की मासिक बैठक डॉ. अजय मालवीय बहार की अध्यक्षता में हुई। बैठक पत्रिका के उपसंपादक एवं वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. योगेंद्र कुमार मिश्र विश्वबंधु के नीमसराय कॉलोनी, मुंडेरा स्थित आवास पर आयोजित की गई। पत्रिका की अतिथि-संपादक डॉ. जया मोहन श्रीवास्तव मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं।

बैठक में पत्रिका के संवर्धन और विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। इस दौरान निर्णय लिया गया कि पत्रिका के मासिक सम्मान समारोह ‘साहित्यकार सत्कार आपके द्वार’ को महानगर तक सीमित न रखते हुए जिले की तहसीलों और ग्रामीण क्षेत्रों तक ले जाया जाएगा। इसके तहत ग्रामीण एवं तहसील स्तर पर साहित्यकारों का सम्मान किया जाएगा।

बैठक में अक्टूबर माह के अंक का विमोचन भी किया गया। यह अंक वरिष्ठ साहित्यकार मीरा सिन्हा के साहित्यिक व्यक्तित्व और कृतित्व पर केंद्रित है।

विमोचन के बाद काव्य पाठ का आयोजन हुआ। उपस्थित कवियों के साथ अन्य कवियों ने भी अपनी भावपूर्ण रचनाएं प्रस्तुत कीं। उपसंपादक डॉ. रामलखन चौरसिया, सह-संपादक रवींद्र कुशवाहा, डॉ. रामसुख यादव, सदस्य शंभूनाथ श्रीवास्तव ‘शंभु’ तथा पत्रिका के संपादक वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. भगवान प्रसाद उपाध्याय ने अपनी कविताओं का पाठ किया।

कार्यक्रम के आरंभ में डॉ. योगेंद्र कुमार मिश्र विश्वबंधु ने उपस्थित सदस्यों का स्वागत किया। अंत में रेखा मिश्र ने आभार व्यक्त किया।

Share
  • Related Posts

    नकली दारोगा और फर्जी कमांडो समेत पांच गिरफ्तार

    डेहरी -ऑन-सोन (रोहतास)। शिवसागर थाना पुलिस ने हाईवे पर लूटपाट की साजिश रच रहे एक अंतरजिला गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए नकली दारोगा और फर्जी पुलिस कमांडो समेत पांच आरोपियों…

    Share

    भोजपुरी संरक्षण को लेकर बैठक, भिखारी ठाकुर जयंती समारोह की तैयारी

    आरा (भोजपुर)। भिखारी ठाकुर सामाजिक शोध संस्थान के रजत जयंती वर्ष के अवसर पर दिसंबर में आयोजित होने वाले भिखारी ठाकुर जयंती समारोह की तैयारियों को लेकर रविवार को सांस्कृतिक…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    नकली दारोगा और फर्जी कमांडो समेत पांच गिरफ्तार

    नकली दारोगा और फर्जी कमांडो समेत पांच गिरफ्तार

    भोजपुरी संरक्षण को लेकर बैठक, भिखारी ठाकुर जयंती समारोह की तैयारी

    भोजपुरी संरक्षण को लेकर बैठक, भिखारी ठाकुर जयंती समारोह की तैयारी

    साहित्यांजलि प्रभा की बैठक में बही कविता की रसधार

    साहित्यांजलि प्रभा की बैठक में बही कविता की रसधार

    हिन्दी-उर्दू हिंदुस्तानी भाषा की दो साहित्यिक शैलियां : डॉ. गुरुचरण सिंह

    हिन्दी-उर्दू हिंदुस्तानी भाषा की दो साहित्यिक शैलियां : डॉ. गुरुचरण सिंह

    परीक्षा की तैयारी में जुटे अभ्यर्थियों को मिलेगा निःशुल्क टेस्ट का अवसर

    परीक्षा की तैयारी में जुटे अभ्यर्थियों को मिलेगा निःशुल्क टेस्ट का अवसर

    सारण-वैशाली में बाढ़ से फसलों को भारी नुकसान, वैज्ञानिकों ने किया प्रारंभिक आकलन

    सारण-वैशाली में बाढ़ से फसलों को भारी नुकसान, वैज्ञानिकों ने किया प्रारंभिक आकलन