योग प्रसार को संस्कृत विवि की नई पहल

उत्तराखंड संस्कृत विश्वविद्यालय,हरिद्वार

हरिद्वार-विशेष प्रतिनिधि। उत्तराखंड संस्कृत यूनिवर्सिटी अगले 50 दिन तक योग को लेकर विशेष अभियान चलाएगी। इस अभियान को ‘50 दिन 50 योग सत्र‘ का नाम दिया गया है। कुलपति प्रो. दिनेश चंद्र शास्त्री ने कहा कि यूनिवर्सिटी हरिद्वार और निकटस्थ क्षेत्रों में हजारों लोगों को सक्रिय तौर पर योग के साथ जोड़ेगी। इस अभियान का समापन अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर 21 जून को होगा।
‘50 दिन 50 योग सत्र‘ का पहला सत्र विश्वविद्यालय परिसर में संपन्न हुआ। इस अभियान पर कुलपति प्रो. दिनेश चंद्र शास्त्री ने कहा कि आगामी पचास दिनों में हजारों युवाओं, ग्रामीणों, महिलाओं तक योग को पहुंचाने का संकल्प लिया गया है। इससे उनके जीवन में मन और शरीर, दोनों के स्तर पर संतुलन की अनुभूति होगी। इस अभियान के माध्यम से बताया जाएगा कि योग केवल शारीरिक आसनों का ही नाम नहीं है, बल्कि यह जीवन के समग्र प्रबंधन की विद्या है। इसका समापन 21 जून 2023 को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर एक बड़े योगाभ्यास कार्यक्रम के रूप में होगा, जिसमें विश्वविद्यालय परिसर के अलावा हरिद्वार जनपद एवं निकटस्थ क्षेत्रों के सभी लोगों को योग के लिए आमांत्रित किया जाएगा।
योग विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष और मानविकी संकाय के डीन डा. कामाख्या कुमार ने बताया कि विभाग के छात्र-छात्राएं, शोधार्थी एवं शिक्षक आगामी 20 जून तक हरिद्वार एवं आसपास के क्षेत्रों के स्कूल-कॉलेजों, हॉस्पिटलों, हेल्थ क्लबों, सामुदायिक केंद्रों, गंगा घाटों, आश्रम-मंदिरों में योगाभ्यास के माध्यम से स्वस्थ रहने के तौर-तरीके सिखाएंगे।
योग विभाग के शिक्षक और योगाचार्य डा. लक्ष्मी नारायण जोशी ने कहा कि भारत सरकार के प्रयास के बाद योग के प्रति लोगों में जागरूकता तो बढ़ी है, लेकिन वे अभी सही प्रकार से प्रशिक्षित नहीं हैं। इसी कमी को पूरा करने के लिए विभाग ने इस अभियान की शुरूआत की है। उत्तराखंड में इतने व्यापक स्तर पर चलने वाला यह पहला अभियान है। इसकी सबसे बड़ी खूबी यह है कि विश्वविद्यालय के प्रशिक्षक सीधे लोगों तक पहुंच रहे हैं और उन्हें निशुल्क तौर पर प्रशिक्षित करने को तैयार हैं।

  रिपोर्ट : डा. कामाख्या कुमार, विभागाध्यक्ष
  (इनपुट: निशांत राज)

Share
  • Related Posts

    कृषि अनुसंधान परिसर पटना में स्वच्छता ही सेवा अभियान 2026 का शुभारंभ

    पटना। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) के पूर्वी अनुसंधान परिसर, पटना में बुधवार को ‘स्वच्छता ही सेवा अभियान-2026’ का शुभारंभ किया गया। इस वर्ष अभियान की थीम ‘स्वच्छता में सहभाग,…

    Share

    बीएड डिग्रीधारी प्राथमिक शिक्षकों के लिए छह माह का ब्रिज कोर्स शुरू, एनआईओएस से मिलेगा प्रमाणन

    नई दिल्ली। केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रल्हाद जोशी ने बुधवार को नई दिल्ली में प्राथमिक शिक्षक संबंधी शिक्षा (पीटीई) में छह माह के प्रमाण-पत्र (ब्रिज) पाठ्यक्रम का शुभारंभ किया। यह पाठ्यक्रम…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    गांधी जयंती पर जन सहयोग से आरा जंक्शन के गड्ढे भरने की तैयारी

    गांधी जयंती पर जन सहयोग से आरा जंक्शन के गड्ढे भरने की तैयारी

    भिखारी ठाकुर रजत जयंती पर आरा में सजेगा लोक संस्कृति का मंच

    भिखारी ठाकुर रजत जयंती पर आरा में सजेगा लोक संस्कृति का मंच

    गरीब और अशिक्षितों को मुख्यधारा से जोड़ना हर व्यक्ति का दायित्व : अरविंद दूबे

    गरीब और अशिक्षितों को मुख्यधारा से जोड़ना हर व्यक्ति का दायित्व : अरविंद दूबे

    जमुहार में सीबीएसई राष्ट्रीय बालिका बास्केटबॉल प्रतियोगिता का उद्घाटन, श्रेयसी सिंह ने बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह

    जमुहार में सीबीएसई राष्ट्रीय बालिका बास्केटबॉल प्रतियोगिता का उद्घाटन, श्रेयसी सिंह ने बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह

    बरूना पंचायत में विधिक और जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम, ग्रामीणों को अधिकारों व जल बचाने का संदेश

    बरूना पंचायत में विधिक और जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम, ग्रामीणों को अधिकारों व जल बचाने का संदेश

    आईसीएआर पटना में जलवायु-अनुकूल कृषि और किसान-केंद्रित अनुसंधान की समीक्षा

    आईसीएआर पटना में जलवायु-अनुकूल कृषि और किसान-केंद्रित अनुसंधान की समीक्षा