एनसीसी कैडेट्स, अभिभावकों और अधिकारियों की संगोष्ठी संपन्न, अनुशासन व शिक्षा पर हुआ मंथन

सासाराम (रोहतास)। पीएम श्री +2 उच्च विद्यालय, चौखड़ी पथ रौजा रोड, सासाराम में मंगलवार को एनसीसी कैडेट्स, उनके अभिभावकों, एनसीसी अधिकारियों और विद्यालय प्रशासन के बीच एक महत्वपूर्ण संगोष्ठी का आयोजन मंगलवार को किया गया। बैठक का उद्देश्य कैडेट्स के सर्वांगीण विकास, शैक्षणिक प्रगति तथा एनसीसी प्रशिक्षण में बेहतर समन्वय स्थापित करना था।
संगोष्ठी में विद्यालय के प्रधानाचार्य उमेश कुमार सिंह एवं एनसीसी के फर्स्ट ऑफिसर चंदन कुमार ने अभिभावकों को कैडेट्स के अनुशासन, आगामी एनसीसी कैंपों की रूपरेखा तथा विद्यालय में संचालित शैक्षणिक गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी। इस दौरान विद्यार्थियों की पढ़ाई, व्यक्तित्व विकास और उज्ज्वल भविष्य को लेकर भी गंभीर चर्चा की गई।
बैठक में बच्चों की एकाग्रता और अनुशासन को ध्यान में रखते हुए महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया कि विद्यालय में आयोजित एनसीसी गतिविधियों, प्रशिक्षण कार्यक्रमों और कैंपों के दौरान कैडेट्स के पास मोबाइल फोन नहीं होना चाहिए। अभिभावकों से अपील की गई कि वे ऐसे अवसरों पर बच्चों को मोबाइल फोन उपलब्ध न कराएं।
एनसीसी अधिकारियों ने कहा कि मोबाइल फोन के कारण विद्यार्थियों का ध्यान पढ़ाई और प्रशिक्षण से भटकता है, जिससे उनकी शैक्षणिक एवं प्रशिक्षण संबंधी उपलब्धियां प्रभावित होती हैं। इसलिए बेहतर अनुशासन और प्रदर्शन सुनिश्चित करने के लिए मोबाइल फोन पर पूर्ण प्रतिबंध आवश्यक है।
बैठक में उपस्थित अभिभावकों ने विद्यालय प्रशासन और एनसीसी अधिकारियों के इस निर्णय का स्वागत किया तथा बच्चों के अनुशासन और बेहतर भविष्य के लिए हर संभव सहयोग देने का आश्वासन दिया।

  • रिपोर्ट, तस्वीर : टिपु सुलतान
Share
  • Related Posts

    गरीब और अशिक्षितों को मुख्यधारा से जोड़ना हर व्यक्ति का दायित्व : अरविंद दूबे

    आरा (भोजपुर)। समाज के गरीब और वंचित लोगों को शिक्षा एवं अवसरों के माध्यम से मुख्यधारा से जोड़ना हर व्यक्ति का दायित्व है। गरीबों की न कोई जाति होती है…

    Share

    जमुहार में सीबीएसई राष्ट्रीय बालिका बास्केटबॉल प्रतियोगिता का उद्घाटन, श्रेयसी सिंह ने बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह

    डेहरी ऑन सोन (रोहतास)। बिहार सरकार की खेल एवं उद्योग मंत्री सुश्री श्रेयसी सिंह ने कहा कि एक सच्चा खिलाड़ी वही है, जो अपनी मंजिल प्राप्त करने तक लगातार संघर्ष…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    गरीब और अशिक्षितों को मुख्यधारा से जोड़ना हर व्यक्ति का दायित्व : अरविंद दूबे

    गरीब और अशिक्षितों को मुख्यधारा से जोड़ना हर व्यक्ति का दायित्व : अरविंद दूबे

    जमुहार में सीबीएसई राष्ट्रीय बालिका बास्केटबॉल प्रतियोगिता का उद्घाटन, श्रेयसी सिंह ने बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह

    जमुहार में सीबीएसई राष्ट्रीय बालिका बास्केटबॉल प्रतियोगिता का उद्घाटन, श्रेयसी सिंह ने बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह

    बरूना पंचायत में विधिक और जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम, ग्रामीणों को अधिकारों व जल बचाने का संदेश

    बरूना पंचायत में विधिक और जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम, ग्रामीणों को अधिकारों व जल बचाने का संदेश

    आईसीएआर पटना में जलवायु-अनुकूल कृषि और किसान-केंद्रित अनुसंधान की समीक्षा

    आईसीएआर पटना में जलवायु-अनुकूल कृषि और किसान-केंद्रित अनुसंधान की समीक्षा

    माता शबरी खेल महोत्सव सीजन-5 की तैयारी को लेकर बैठक, खेल के साथ शिक्षा और दस्तावेजीकरण अभियान पर जोर

    माता शबरी खेल महोत्सव सीजन-5 की तैयारी को लेकर बैठक, खेल के साथ शिक्षा और दस्तावेजीकरण अभियान पर जोर

    भारतीय मूल्यों से वैश्विक संकटों का समाधान संभव : प्रो. विमला

    भारतीय मूल्यों से वैश्विक संकटों का समाधान संभव : प्रो. विमला