कैमूर में विकास योजनाओं के शिलान्यास के बाद क्रिकेटर आकाशदीप के घर पहुंचे मुख्यमंत्री, दी शुभकामनाएं

भभुआ/सासाराम। बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मंगलवार को कैमूर जिले के दौरे के दौरान विकास, जनकल्याण एवं जनसंवाद कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। इस अवसर पर उन्होंने विभिन्न विभागों की 196.06 करोड़ रुपये की लागत से 60 विकास योजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया।

मुख्यमंत्री सबसे पहले मुंडेश्वरी धर्मशाला पहुंचे, जहां उन्होंने पूजा-अर्चना कर राज्य की सुख-समृद्धि की कामना की। इसके बाद सहयोग शिविर एवं सभा स्थल पहुंचकर विभिन्न विभागों के स्टॉलों का निरीक्षण किया तथा लाभार्थियों के बीच स्वीकृति पत्र और सहायता राशि के चेक वितरित किए।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने बताया कि सहयोग शिविर के तहत अब तक प्राप्त 3.03 लाख आवेदनों में से 2.61 लाख का निष्पादन किया जा चुका है, जो करीब 90 प्रतिशत सफलता को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि माँ मुंडेश्वरी धाम के जीर्णोद्धार, श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए रोपवे निर्माण, क्षेत्र में एयरपोर्ट विकास और पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए हेलीकॉप्टर सेवा शुरू करने की दिशा में सरकार कार्य करेगी।

कैमूर दौरे के बाद मुख्यमंत्री रोहतास जिले के शिवसागर प्रखंड स्थित बड्डी गांव पहुंचे, जहां उन्होंने भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज आकाशदीप के पैतृक आवास पर पहुंचकर विवाह समारोह की तैयारियों की जानकारी ली। मुख्यमंत्री के स्वागत में आकाशदीप ने उन्हें टीम इंडिया की जर्सी भेंट की।
मुख्यमंत्री ने आकाशदीप और उनके परिवार के सदस्यों से मुलाकात कर उनके उज्ज्वल भविष्य और सुखद वैवाहिक जीवन की शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर गांव में सुबह से ही उत्सव जैसा माहौल बना रहा और बड़ी संख्या में ग्रामीण उनकी एक झलक पाने के लिए जुटे रहे।

आकाशदीप के विवाह कार्यक्रम के तहत 21 जून को तिलक समारोह और 23 जून को हल्दी की रस्म बड्डी गांव में आयोजित होगी, जबकि 24 जून को उत्तर प्रदेश के वाराणसी स्थित ताज होटल में विवाह समारोह संपन्न होगा।

Share
  • Related Posts

    डेहरी में 5 सितंबर को धूमधाम से मनाई जाएगी बाबा गणिनाथ जी महाराज की 34वीं जयंती

    डेहरी -आन-सोन (रोहतास)। अखिल भारतीय मधेशिया वैश्य सभा एवं बाबा गणिनाथ जी महाराज चैरिटेबल ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित होने वाले श्री श्री 1008 बाबा गणिनाथ जी महाराज के…

    Share

    गुरु पूर्णिमा पर वेद व्यास जयंती समारोह में नई किरण प्रतियोगिता परीक्षा के विजेताओं का सम्मान

    डेहरी-आन-सोन (रोहतास)। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर भगवान वेद व्यास ट्रस्ट, डेहरी के तत्वावधान में एनिकट स्थित भगवान वेद व्यास मंदिर परिसर में भगवान वेद व्यास पूजन सह जयंती…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    डेहरी में 5 सितंबर को धूमधाम से मनाई जाएगी बाबा गणिनाथ जी महाराज की 34वीं जयंती

    डेहरी में 5 सितंबर को धूमधाम से मनाई जाएगी बाबा गणिनाथ जी महाराज की 34वीं जयंती

    गुरु पूर्णिमा पर वेद व्यास जयंती समारोह में नई किरण प्रतियोगिता परीक्षा के विजेताओं का सम्मान

    गुरु पूर्णिमा पर वेद व्यास जयंती समारोह में नई किरण प्रतियोगिता परीक्षा के विजेताओं का सम्मान

    शिक्षकों पर चुनावी ड्यूटी का असहनीय बोझ न डालें: दिल्ली हाई कोर्ट

    नए स्वरूप में तैयार आरा का ऐतिहासिक वीर कुंवर सिंह पार्क

    नए स्वरूप में तैयार आरा का ऐतिहासिक वीर कुंवर सिंह पार्क

    सीबीएसई क्लस्टर-3 बास्केटबॉल: धनबाद पब्लिक स्कूल, डीपीएस रांची और केपीएस बुरहामाइन्स सेमीफाइनल में

    सीबीएसई क्लस्टर-3 बास्केटबॉल: धनबाद पब्लिक स्कूल, डीपीएस रांची और केपीएस बुरहामाइन्स सेमीफाइनल में

    बखोरापुर सिद्धपीठ में नीतीश कुमार ने टेका माथा, बिहार की खुशहाली के लिए मांगा आशीर्वाद

    बखोरापुर सिद्धपीठ में नीतीश कुमार ने टेका माथा, बिहार की खुशहाली के लिए मांगा आशीर्वाद