महिला सशक्तिकरण और उद्यमिता के लिए सिलाई प्रशिक्षण कार्यक्रम

पटना -कार्यालय प्रतिनिधि। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद का पूर्वी अनुसंधान परिसर, पटना ने प्रोमोटिंग ऐन्ड ऐक्सेलरैटिंग यंग ऐन्ड अस्पाइरिंग इनोवैटर स्टार्टअप (प्रयास) पहल के तहत सिलाई प्रशिक्षण शुरू किया। महिलाओं के सशक्तिकरण और कौशल विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद का पूर्वी अनुसंधान परिसर, पटना ने अनुसूचित जाति उप-योजना (एससीएसपी) कोष के तहत प्रयास पहल के अंतर्गत सिलाई मशीन प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन किया।

संस्थान के निदेशक डॉ. अनुप दास के मार्गदर्शन पर इस पहल पर संस्थान द्वारा जोर -शोर से इस पर कार्य किया जा रहा है, जिसमें संस्थान कृषि और गैर-कृषि सहायता के माध्यम से क्षमता निर्माण का कार्य कर रहा है। पिछले वर्ष इस कार्यक्रम में, महिलाओं को सिलाई मशीनें वितरित की गईं, जिसमें कुछ महिलाओं ने अपने-अपने कार्य में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया और कुछ महिलाओं को प्रशिक्षण की आवश्यकता थी। इस आवश्यकता को समझते हुए शनिवार से सात दिवसीय सिलाई प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ जो 7 मार्च 2025 तक चलेगा।

उद्घाटन सत्र के दौरान प्रशिक्षुओं को कैंची, सुई और अन्य सहायक उपकरण सहित आवश्यक सिलाई सामग्री वितरित की गई। इस पहल का उद्देश्य महिलाओं को स्थायी आजीविका का समाधान, वित्तीय स्वतंत्रता को बढ़ावा देना और सामाजिक उत्थान करना है। यह कार्यक्रम कौशल विकास को आजीविका संवर्धन के साथ एकीकृत करने के भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद का पूर्वी अनुसंधान परिसर, पटना के चल रहे प्रयासों को दर्शाता है, जो ग्रामीण समुदायों के लिए एक उज्ज्वल भविष्य सुनिश्चित करता है। इस टीम में संस्थान से डॉ. शिवानी, डॉ. रजनी कुमारी, डॉ. रचना दुबे, डॉ. कुमारी सुभा, डॉ. कीर्ति सौरभ, डॉ. आरती कुमारी, नूपुर कुमारी, उमेश कुमार मिश्र और उषा किरण हैं |

Share
  • Related Posts

    सोन तटीय मंदिर में नीम के पेड़ में दिखती देवी की पूरी देहाकृति

    • देवी शोणाक्षी के पूजन- नमन के लिए उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब डेहरी-ऑन-सोन (रोहतास)। शारदीय नवरात्र प्रारंभ होते ही प्रतिपदा तिथि से डेहरी नगर के पाली स्थित देवी शोणाक्षी के…

    Share

    मां महाशक्ति के दरबार में अनूठी आस्था का संगम, प्रतिमा निर्माण के लिए 2045 तक बुकिंग

    मन्नत पूरी होने पर मां की सेवा का संकल्प लेते हैं श्रद्धालु डेहरी -ऑन -सोन (रोहतास)- सोनमाटी ब्यूरो। बिहार के नवादा जिले के पकरीबरावां प्रखंड की ढोढा पंचायत के रेवार…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    सोन तटीय मंदिर में नीम के पेड़ में दिखती देवी की पूरी देहाकृति

    सोन तटीय मंदिर में नीम के पेड़ में दिखती देवी की पूरी देहाकृति

    मां महाशक्ति के दरबार में अनूठी आस्था का संगम, प्रतिमा निर्माण के लिए 2045 तक बुकिंग

    मां महाशक्ति के दरबार में अनूठी आस्था का संगम, प्रतिमा निर्माण के लिए 2045 तक बुकिंग

    डॉ. शैलेश कुमार सागर बने रोहतास जिला कांग्रेस कमेटी (विचार विभाग) के चेयरमैन

    डॉ. शैलेश कुमार सागर बने रोहतास जिला कांग्रेस कमेटी (विचार विभाग) के चेयरमैन

    नवरात्र : देवी की आराधना से नारी के सम्मान तक

    नवरात्र : देवी की आराधना से नारी के सम्मान तक

    गरीबी का दंश : विकास के दावों के बीच संघर्षरत जीवन

    गरीबी का दंश : विकास के दावों के बीच संघर्षरत जीवन

    पटना में महिला किसान दिवस पर महिला सशक्तीकरण का संदेश, बिहार-झारखंड की नवाचारी महिला किसान सम्मानित

    पटना में महिला किसान दिवस पर महिला सशक्तीकरण का संदेश, बिहार-झारखंड की नवाचारी महिला किसान सम्मानित