डब्ल्यूजेएआई की भागलपुर इकाई के अध्यक्ष हुए श्यामानंद सिंह

पटना /भागलपुर -कार्यालय प्रतिनिधि। देश के वेब पत्रकारों के सबसे बड़े संगठन वेब जर्नलिस्ट एसोसिएशन ऑफ इंडिया (डब्ल्यूजेएआई) की भागलपुर इकाई का गठन शुक्रवार को एक महत्वपूर्ण बैठक में संपन्न हुआ। यह बैठक स्थानीय V गार्डन मैरिज हॉल में आयोजित की गई, जिसमें बड़ी संख्या में वेब पत्रकारों ने भाग लिया।

बैठक की अध्यक्षता संगठन के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य विजय कुमार सिन्हा ने की, जबकि संचालन का दायित्व पूर्व राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य कुमार आदित्य ने निभाया।

इस अवसर पर प्रतिष्ठित वेब पोर्टल ApnaBiharJharkhand.com ने संगठन की सदस्यता ग्रहण की। साथ ही, विभिन्न मीडिया संस्थानों से जुड़े कई पत्रकारों ने संगठन से जुड़कर वेब पत्रकारिता को और अधिक संगठित एवं सशक्त बनाने की प्रतिबद्धता जताई।

बैठक में श्यामानंद सिंह को सर्वसम्मति से जिला अध्यक्ष चुना गया। अध्यक्ष पद ग्रहण करने के बाद उन्होंने कहा कि वे संगठन के सिद्धांतों और मूल्यों के प्रति पूर्ण निष्ठा के साथ कार्य करेंगे तथा जिले में वेब पत्रकारिता को संगठित रूप से आगे बढ़ाएंगे।

उन्होंने संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष आनंद कौशल, महासचिव अमित रंजन, अमिताभ ओझा, सचिव सह बिहार प्रभारी मधुप मणि “पिक्कू”, कार्यालय सचिव अकबर इमाम, कोषाध्यक्ष मंजेश कुमार, संयोजक मनोकामना सिंह समेत तमाम राष्ट्रीय पदाधिकारियों के प्रति विशेष आभार प्रकट करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में देशभर के वेब पत्रकारों को एक मजबूत मंच मिला है, जो पत्रकारों के अधिकारों एवं हितों की प्रभावी रूप से रक्षा कर रहा है।

Share
  • Related Posts

    आज से देशभर में बड़े बदलाव: रेल रिफंड नियम सख्त, इनकम टैक्स, टोल और बैंकिंग में नए प्रावधान लागू

    नई दिल्ली । नए वित्त वर्ष 2026-27 की शुरुआत के साथ आम नागरिकों की रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े कई महत्वपूर्ण नियम बदल गए हैं। भारतीय रेल, आयकर विभाग, भारतीय…

    Share

    ज्ञान, संवाद और वैश्विक सहयोग का संदेश: नालंदा दीक्षांत में राष्ट्रपति का आह्वान

    राजगीर (बिहार)। प्राचीन ज्ञान परंपरा और आधुनिक शिक्षा के संगम स्थल नालंदा विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में मंगलवार को उस गौरवशाली विरासत की झलक देखने को मिली, जब द्रौपदी मुर्मु…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    आज से देशभर में बड़े बदलाव: रेल रिफंड नियम सख्त, इनकम टैक्स, टोल और बैंकिंग में नए प्रावधान लागू

    ज्ञान, संवाद और वैश्विक सहयोग का संदेश: नालंदा दीक्षांत में राष्ट्रपति का आह्वान

    ज्ञान, संवाद और वैश्विक सहयोग का संदेश: नालंदा दीक्षांत में राष्ट्रपति का आह्वान

    डब्ल्यूजेएआई, बिहार के कार्यकारी अध्यक्ष बने अक्षय आनंद

    डब्ल्यूजेएआई, बिहार के कार्यकारी अध्यक्ष बने अक्षय आनंद

    रोहतास में एनडीआरएफ की सीबीआरएन आपदा पर मॉक ड्रिल, आपदा तैयारी हुई और सुदृढ़

    रोहतास में एनडीआरएफ की सीबीआरएन आपदा पर मॉक ड्रिल, आपदा तैयारी हुई और सुदृढ़

    जलवायु अनुकूल कृषि पर पटना में हितधारकों की अहम बैठक, किसानों के अनुभवों से बनी रणनीति

    जलवायु अनुकूल कृषि पर पटना में हितधारकों की अहम बैठक, किसानों के अनुभवों से बनी रणनीति

    पूर्व सैनिकों के लिए रोजगार मेला, 850 से अधिक प्रतिभागियों को मिले अवसर