गया जी में सिक्किम के किसानों का प्रक्षेत्र भ्रमण, उन्नत कृषि तकनीकों से हुए रूबरू

पटना/गया जी- कार्यालय प्रतिनिधि। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) के पूर्वी अनुसंधान परिसर, पटना द्वारा पूर्वोत्तर क्षेत्र विशेष के अंतर्गत गया जी में एक प्रक्षेत्र भ्रमण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में सिक्किम प्रदेश से आए कुल 27 किसानों ने भाग लिया। भ्रमण का उद्देश्य किसानों को उन्नत एवं वैज्ञानिक कृषि तकनीकों की प्रत्यक्ष जानकारी देना था, ताकि वे इन विधियों को अपने खेतों में अपनाकर उत्पादन और आय बढ़ा सकें।

प्रक्षेत्र भ्रमण के दौरान किसानों को धान परती भूमि का प्रबंधन, टपक सिंचाई पद्धति, दलहन एवं तिलहन फसलों की उन्नत खेती, मल्चिंग तकनीक, तथा समेकित प्राकृतिक खेती जैसी आधुनिक कृषि प्रणालियों की जानकारी दी गई। किसानों ने खेतों में चल रही गतिविधियों को प्रत्यक्ष देखकर तकनीकों को समझा, जिससे उनमें विशेष उत्साह देखा गया।

इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के पाठ्यक्रम निदेशक एवं फसल अनुसंधान प्रभागाध्यक्ष डॉ. संजीव कुमार ने किसानों को प्रक्षेत्र पर संचालित विभिन्न अनुसंधान एवं प्रदर्शन गतिविधियों की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि वैज्ञानिक तरीकों से खेती कर कम लागत में अधिक उत्पादन संभव है।

संस्थान के निदेशक डॉ. अनुप दास ने अपने संदेश में कहा कि प्रक्षेत्र भ्रमण जैसे कार्यक्रम किसानों को उन्नत कृषि तकनीकों से सीधे जोड़ने का सशक्त माध्यम हैं। इससे किसानों की समझ विकसित होती है और वे वैज्ञानिक विधियों को अपने खेतों में अपनाने के लिए प्रेरित होते हैं।

भ्रमण के दौरान किसानों ने कार्यक्रम को अत्यंत उपयोगी बताते हुए भविष्य में ऐसी और प्रशिक्षण गतिविधियों की आवश्यकता पर जोर दिया।

Share
  • Related Posts

    पटना में बिहार पुलिस पारितोषिक समारोह 2026: डेहरी के अख्तर अंसारी सम्मानित

    डेहरी -आन-सोन (रोहतास)। पटना में आयोजित बिहार पुलिस वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह 2026 में शाहाबाद परिक्षेत्र के रोहतास, भोजपुर और कैमूर जिलों से कुल 45 पुलिसकर्मियों एवं 2 नागरिकों को…

    Share

    पीपराकोठी में कृषि प्रसार कर्मियों का प्रशिक्षण शुरू, फसल विविधीकरण पर जोर

    पीपराकोठी (पूर्वी चंपारण)। कृषि प्रसार कर्मियों के लिए “फसल विविधीकरण के माध्यम से जीविकोपार्जन में वृद्धि” विषय पर दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। यह कार्यक्रम भारतीय कृषि अनुसंधान…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    पटना में बिहार पुलिस पारितोषिक समारोह 2026: डेहरी के अख्तर अंसारी सम्मानित

    पीपराकोठी में कृषि प्रसार कर्मियों का प्रशिक्षण शुरू, फसल विविधीकरण पर जोर

    पीपराकोठी में कृषि प्रसार कर्मियों का प्रशिक्षण शुरू, फसल विविधीकरण पर जोर

    गंगा आरती और सांस्कृतिक कार्यक्रमों से जगमगाएगा सासाराम, 25 मार्च को महोत्सव

    गंगा आरती और सांस्कृतिक कार्यक्रमों से जगमगाएगा सासाराम, 25 मार्च को महोत्सव

    यूजीसी के खिलाफ डेहरी में सवर्ण समाज की जनचेतना रैली, हजारों लोग सड़कों पर उतरे

    यूजीसी के खिलाफ डेहरी में सवर्ण समाज की जनचेतना रैली, हजारों लोग सड़कों पर उतरे

    जीएनएसयू के नारायण स्कूल ऑफ लॉ में राष्ट्रव्यापी मूट कोर्ट प्रतियोगिता 2026 का शुभारंभ

    जीएनएसयू के नारायण स्कूल ऑफ लॉ में राष्ट्रव्यापी मूट कोर्ट प्रतियोगिता 2026 का शुभारंभ

    वैज्ञानिक खेती अपनाकर बढ़ाएं आय, समय की मांग है व्यवसायिक कृषि: गोपाल नारायण सिंह

    वैज्ञानिक खेती अपनाकर बढ़ाएं आय, समय की मांग है व्यवसायिक कृषि: गोपाल नारायण सिंह