गया जी में सिक्किम के किसानों का प्रक्षेत्र भ्रमण, उन्नत कृषि तकनीकों से हुए रूबरू

पटना/गया जी- कार्यालय प्रतिनिधि। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) के पूर्वी अनुसंधान परिसर, पटना द्वारा पूर्वोत्तर क्षेत्र विशेष के अंतर्गत गया जी में एक प्रक्षेत्र भ्रमण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में सिक्किम प्रदेश से आए कुल 27 किसानों ने भाग लिया। भ्रमण का उद्देश्य किसानों को उन्नत एवं वैज्ञानिक कृषि तकनीकों की प्रत्यक्ष जानकारी देना था, ताकि वे इन विधियों को अपने खेतों में अपनाकर उत्पादन और आय बढ़ा सकें।

प्रक्षेत्र भ्रमण के दौरान किसानों को धान परती भूमि का प्रबंधन, टपक सिंचाई पद्धति, दलहन एवं तिलहन फसलों की उन्नत खेती, मल्चिंग तकनीक, तथा समेकित प्राकृतिक खेती जैसी आधुनिक कृषि प्रणालियों की जानकारी दी गई। किसानों ने खेतों में चल रही गतिविधियों को प्रत्यक्ष देखकर तकनीकों को समझा, जिससे उनमें विशेष उत्साह देखा गया।

इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के पाठ्यक्रम निदेशक एवं फसल अनुसंधान प्रभागाध्यक्ष डॉ. संजीव कुमार ने किसानों को प्रक्षेत्र पर संचालित विभिन्न अनुसंधान एवं प्रदर्शन गतिविधियों की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि वैज्ञानिक तरीकों से खेती कर कम लागत में अधिक उत्पादन संभव है।

संस्थान के निदेशक डॉ. अनुप दास ने अपने संदेश में कहा कि प्रक्षेत्र भ्रमण जैसे कार्यक्रम किसानों को उन्नत कृषि तकनीकों से सीधे जोड़ने का सशक्त माध्यम हैं। इससे किसानों की समझ विकसित होती है और वे वैज्ञानिक विधियों को अपने खेतों में अपनाने के लिए प्रेरित होते हैं।

भ्रमण के दौरान किसानों ने कार्यक्रम को अत्यंत उपयोगी बताते हुए भविष्य में ऐसी और प्रशिक्षण गतिविधियों की आवश्यकता पर जोर दिया।

Share
  • Related Posts

    नारायण वर्ल्ड स्कूल में बाल दिवस समारोह, बच्चों को अधिकारों और स्वास्थ्य के प्रति किया जागरूक

    डेहरी-ऑन-सोन (रोहतास)। बच्चों को उनके अधिकारों, स्वास्थ्य, शिक्षा और उज्ज्वल भविष्य के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से नारायण नर्सिंग कॉलेज के बाल स्वास्थ्य नर्सिंग विभाग की ओर से सोमवार…

    Share

    बिहार की शैक्षणिक विरासत और आधुनिक शिक्षा की यात्रा को समेटती पुस्तक ‘बिहार की पाठशाला’ का लोकार्पण

    पटना। बिहार की समृद्ध शैक्षणिक विरासत, गुरुकुल परंपरा से लेकर आधुनिक डिजिटल शिक्षा के विकास और भविष्य की चुनौतियों को रेखांकित करने वाली पुस्तक ‘बिहार की पाठशाला : गुरुकुल से…

    Share

    One thought on “गया जी में सिक्किम के किसानों का प्रक्षेत्र भ्रमण, उन्नत कृषि तकनीकों से हुए रूबरू”

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    नारायण वर्ल्ड स्कूल में बाल दिवस समारोह, बच्चों को अधिकारों और स्वास्थ्य के प्रति किया जागरूक

    नारायण वर्ल्ड स्कूल में बाल दिवस समारोह, बच्चों को अधिकारों और स्वास्थ्य के प्रति किया जागरूक

    बिहार की शैक्षणिक विरासत और आधुनिक शिक्षा की यात्रा को समेटती पुस्तक ‘बिहार की पाठशाला’ का लोकार्पण

    बिहार की शैक्षणिक विरासत और आधुनिक शिक्षा की यात्रा को समेटती पुस्तक ‘बिहार की पाठशाला’ का लोकार्पण

    बिहार के सभी सरकारी विद्यालयों में 26 नवंबर को मनेगा संविधान दिवस, प्रस्तावना का होगा सामूहिक पाठ

    कॉमर्स फैकल्टी की फ्रेशर्स पार्टी में शिवम बने मिस्टर, खुशी को मिला मिस फ्रेशर का खिताब

    कॉमर्स फैकल्टी की फ्रेशर्स पार्टी में शिवम बने मिस्टर, खुशी को मिला मिस फ्रेशर का खिताब

    बुनियादी सुविधाओं के विस्तार से बदलेगी रोहतास की तस्वीर, कई योजनाओं की सौगात

    बुनियादी सुविधाओं के विस्तार से बदलेगी रोहतास की तस्वीर, कई योजनाओं की सौगात

    गार्गी पाठशाला में धूमधाम से मना विकास वैभव का 47वां जन्मदिन

    गार्गी पाठशाला में धूमधाम से मना विकास वैभव का 47वां जन्मदिन