बारह पत्थर की सोनाली चंद्र बनीं श्रम प्रवर्तन अधिकारी

डेहरी-आन-सोन (रोहतास) कार्यालय प्रतिनिधि। शहर के सोनाली चंद्र ने पहले प्रयास में ही 69वीं बीपीएससी परीक्षा में 240 रैंक प्राप्त कर सफलता पाई है। डेहरी के बारह पत्थर निवासी विरेंद्र कुमार गुप्ता और अंजना देवी की पुत्री सोनाली चंद्र ने इस महत्वपूर्ण परीक्षा में सफलता हासिल कर न केवल अपने सपने को साकार किया, बल्कि माता-पिता का भी नाम गौरवान्वित किया है। शनिवार को घर पहुंचने पर स्वजनों ने उन्हें मिठाई खिला कर खुशी मनाई। सोनाली लोक स्वास्थ्य संस्थान से पटना में आपरेशन थियेटर टेक्नोलाजी पास कर बीपीएससी की तैयारी में जुट गयी थीं। वह पहले प्रयास में ही श्रम प्रवर्तन अधिकारी के पद पर चयनित हुई हैं। इनकी दसवीं तक की शिक्षा जेम्स इंग्लिश स्कूल से हुई थी। 12वीं की पढ़ाई जगजीवन कालेज से हुई। सोनाली के पिता व्यवसाई, मां गृहणी, दो बहन व एक छोटा भाई है। सोनाली की सफलता पर पूर्व विधायक सत्यनारायण सिंह, वैश्य समाज डेहरी डालमियानगर के अध्यक्ष यमुना प्रसाद, सुबोध गुप्ता, संजय गुप्ता आदि ने बधाई दी है।

Share
  • Related Posts

    डेहरी में उल्लास के संग मनाया गया चित्रांशों का होली मिलन

    डेहरी-आन-सोन (रोहतास)-निशांत राज । रंगों की फुहार, गीतों की सरगम और अपनों के संग ठहाकों से गूंजता माहौल—कुछ ऐसा ही दृश्य रविवार की शाम नील कोठी स्थित चन्द्रराज वाटिका में…

    Share

    लायंस क्लब का भव्य होली मिलन समारोह, सरकारी अधिवक्ता विनोद मिश्रा का सम्मान

    सासाराम (रोहतास)-कार्यालय प्रतिनिधि।  होली के पावन अवसर पर लायंस क्लब ऑफ़ सासाराम द्वारा होली मिलन समारोह 2026 का भव्य एवं गरिमामय आयोजन उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। समारोह में क्लब…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    डेहरी में उल्लास के संग मनाया गया चित्रांशों का होली मिलन

    डेहरी में उल्लास के संग मनाया गया चित्रांशों का होली मिलन

    लायंस क्लब का भव्य होली मिलन समारोह, सरकारी अधिवक्ता विनोद मिश्रा का सम्मान

    लायंस क्लब का भव्य होली मिलन समारोह, सरकारी अधिवक्ता विनोद मिश्रा का सम्मान

    रोहतास में जदयू जिलाध्यक्ष निर्वाचन पर बवाल, गंभीर आरोपों से घिरा नेतृत्व

    रोहतास में जदयू जिलाध्यक्ष निर्वाचन पर बवाल, गंभीर आरोपों से घिरा नेतृत्व

    65वें स्थापना दिवस पर मगध विश्वविद्यालय ने तय की नई दिशा

    65वें स्थापना दिवस पर मगध विश्वविद्यालय ने तय की नई दिशा

    कृषि अनुसंधान परिसर, पटना में ‘कृषि यंत्रीकरण एवं फसल अवशेष प्रबंधन’ पर 4 दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न

    कृषि अनुसंधान परिसर, पटना में ‘कृषि यंत्रीकरण एवं फसल अवशेष प्रबंधन’ पर 4 दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न

    अंतर फार्मेसी कॉलेज क्रिकेट टूर्नामेंट में नारायण इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी उपविजेता

    अंतर फार्मेसी कॉलेज क्रिकेट टूर्नामेंट में नारायण इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी उपविजेता