वाहन दिलाने के नाम की 55 लाख की ठगी, दो हुए गिरफ्तार

डेहरी-आन-सोन (रोहतास) कार्यालय प्रतिनिधि। नगर थाना की पुलिस ने वाहन दिलवाने के नाम पर 80 लोगों से लगभग 55 लाख की ठगी करने वाले दो अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेज दिया है।
डेहरी नगर थाना में गुरुवार को आयोजित प्रेसवार्ता में एएसपी कोटा किरण कुमार ने बताया कि नगर थाना क्षेत्र में नील कोठी निवासी चरणजीत सिंह ने पवन कुमार नामक व्यक्ति पर अपने भाई को अस्पताल में इलाज को ले एक लाख एक हजार रुपए मांग लिया। खुद को पुलिस विभाग का आदमी बता व्यवसाई चरणजीत से दोस्ती की। राशि मांगने पर उसे जान मारने की धमकी देने लगा। इस संबंध में आरोपित सासाराम नगर थाना के शेरगंज निवासी दीनदयाल कश्यप के पुत्र पवन कुमार और उसके निशानदेही पर गिरोह में शामिल नासरीगंज थाना क्षेत्र के धुस निवासी अजय पासवान को गिरफ्तार किया। संयोग से अजय को कुछ घंटे पहले दूसरे मामले में गिरफ्तार किया गया था।

उन्होंने बताया कि दोनों आरोपित ने अपने को कहीं पुलिस अधिकारी तो कहीं प्रेस रिपोर्टर बनकर लोगों के करीबी बने और वाहन दिलाने के नाम पर जिले के डेहरी, सासाराम नौहट्टा, बिक्रमगंज, औरंगाबाद मोहनिया, भभुआ और उत्तर प्रदेश के वाराणसी के 70 – 80 लोगों से धोखाधड़ी करके लगभग 55 लाख रुपए की ठगी किया था।
उन्होंने बताया कि पवन कुमार पर सासाराम नगर और कैमूर जिले के भगवानपुर थाने में जालसाजी की प्राथमिकी है। वही अजय पासवान पर 26 नवंबर को डेहरी नगर थाना में प्राथमिकी है।दोनो के अपराधिक इतिहास का पता किया जा रहा है । उन्होंने बताया कि उनके पास से चार मोबाइल भी जप्त किया गया है।
पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।
दोनों अपने मोबाइल में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ फोटो दिखा कर लोगों को उनका करीबी बता झांसे में लेता था। लोगो को आबकारी व अन्य मामले में जब्त स्कार्पियो, बाइक व अन्य वाहन सस्ते दर पर नीलामी में दिलाने के नाम पर ठगी करता था।
प्रेसवार्ता में प्रशिक्षु डीएसपी पंकज कुमार और डेहरी नगर थाने के थानाध्यक्ष शिवेंद्र कुमार मौजूद थे।

Share
  • Related Posts

    तुतला भवानी धाम में डीएम व डीएफओ ने चलाया स्वच्छता अभियान

    डेहरी-आन-सोन (रोहतास)। डेहरी अनुमंडल क्षेत्र के तिलौथू प्रखंड स्थित प्रसिद्ध मां तुतला भवानी ईको पर्यटन स्थल पर रविवार को विशेष स्वच्छता एवं सफाई अभियान चलाया गया। अभियान में जिलाधिकारी दीपक…

    Share

    हरियाली के रंग में सजा सावन महोत्सव, कजरी पर झूमीं महिलाएं

    सासाराम (रोहतास)। जन कल्याण सेवा समिति के तत्वावधान में बेदा स्थित राज वाटिका हॉल में सावन महोत्सव एवं महिला संवाद सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। हरी साड़ियों, हरी…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    तुतला भवानी धाम में डीएम व डीएफओ ने चलाया स्वच्छता अभियान

    तुतला भवानी धाम में डीएम व डीएफओ ने चलाया स्वच्छता अभियान

    हरियाली के रंग में सजा सावन महोत्सव, कजरी पर झूमीं महिलाएं

    हरियाली के रंग में सजा सावन महोत्सव, कजरी पर झूमीं महिलाएं

    देहरादून में सजेगा लोक एवं जनजातीय कला का रंग, 24 अगस्त से चार दिवसीय आयोजन

    विश्व उद्यमिता दिवस पर शेरशाह इंजीनियरिंग कॉलेज में ‘स्केल-अप और मार्केट एक्सेस’ कार्यक्रम, 400 विद्यार्थियों ने लिया भाग

    विश्व उद्यमिता दिवस पर शेरशाह इंजीनियरिंग कॉलेज में ‘स्केल-अप और मार्केट एक्सेस’ कार्यक्रम, 400 विद्यार्थियों ने लिया भाग

    स्थानांतरण के बाद एसपी रौशन कुमार से मिले पूर्व विधायक, उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएं

    स्थानांतरण के बाद एसपी रौशन कुमार से मिले पूर्व विधायक, उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएं

    रोहतास के नए एसपी मिस्टर राज ने संभाला पदभार, शांति और कानून-व्यवस्था को बताया प्राथमिकता

    रोहतास के नए एसपी मिस्टर राज ने संभाला पदभार, शांति और कानून-व्यवस्था को बताया प्राथमिकता