शत-प्रतिशत उपस्थिति वाले विद्यार्थी पुरस्कृत किए गए

भगवान प्रसाद शिवनाथ प्रसाद बी. एड. कालेज, दाउदनगर

दाउदनगर (औरंगाबाद)-कार्यालय प्रतिनिधि। भगवान प्रसाद शिवनाथ प्रसाद बी. एड. कालेज के प्रांगण में मंगलवार को पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन हुआ। जिसमें बी.एड. सत्र 2021-23 के विद्यार्थियों को प्रथम वर्ष में शत प्रतिशत उपस्थिति के लिए पुरस्कृत किया गया।
समारोह में महाविद्यालय के सचिव डा. प्रकाश चंद्रा ने छात्र- छात्राओं को मोबाइल और प्रमाण पत्र देकर पुरस्कृत किया। उन्होंने अपने संबोधन में शत-प्रतिशत उपस्थिति छात्र-छात्राओं पर प्रसन्नता जताते हुए कहा कि नियमितता जीवन में आगे बढ़ने में सहायक है। उन्होंने विद्यार्थियों को सिर्फ किताबी ज्ञान नहीं बल्कि व्यावहारिक ज्ञान प्राप्त करने पर भी बल दिया और कहा कि बच्चे जो पढ़ें उस पर चिंतन-मनन करें और फिर आगे बढ़ें।
सचिव ने कहा कि शत-प्रतिशत उपस्थिति दर्ज कराने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत करने से उन विद्यार्थियों का आत्मविश्वास तो बढ़ता ही है। साथ ही निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन का गुण भी विकसित होता है।
महाविद्यालय में शत-प्रतिशत उपस्थित रहने वाले छात्र-छात्राओं जिसमें ओम प्रकाश कुमार, मणिकांत कुमार, सुमन कुमारी, अनिता कुमारी, वीणा कुमारी,
सोलंकी कुमारी, प्रांजल कुमारी, बृजेश कुमार।
इसके अलावा महाविद्यालय के सचिव द्वारा लवली कुमारी को सर्वश्रेष्ठ छात्रा के रूप में सम्मानित किया गया l
इस मौके पर महाविद्यालय के प्राचार्य डाॅ. अमित कुमार, पूर्व जिला परिषद सदस्य संजय सोम, सहायक प्रोफेसर पंकज कुमार, अनूप कुमार कनौजिया, अखिलेश सिंघल, विनोद कुमार, मोहम्मद सोहेल अहमद, रामचंद्र यादव, निशांत कुमार, सत्या कुमारी, बी.एड.-डी.एल.एड. के छात्र-छात्राएं एवं अन्य लोग उपस्थित थे l

Share
  • Related Posts

    15 मार्च को होगी प्रलेस की रचना गोष्ठी

    सासाराम। प्रगतिशील लेखक संघ (प्रलेस) की रोहतास जिला इकाई की बैठक सासाराम नगर के गोरक्षिणी स्थित प्रेमचंद पथ में प्रोफेसर केके शर्मा के आवास पर हुई, जिसमें आगामी पंद्रह मार्च…

    Share

    नवप्रवेशित छात्रों को मिला संस्थान का बैज, उत्साह के साथ हुआ स्वागत समारोह

    डेहरी-आन-सोन (रोहतास)- विशेष संवाददाता। गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय परिसर स्थित नारायण इंस्टीट्यूट ऑफ एलाइड एंड हेल्थकेयर साइंसेज (एनआईएएचएस) में 2024 बैच के छात्रों द्वारा नवप्रवेशित विद्यार्थियों के स्वागत में फ्रेशर…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    15 मार्च को होगी प्रलेस की रचना गोष्ठी

    15 मार्च को होगी प्रलेस की रचना गोष्ठी

    नवप्रवेशित छात्रों को मिला संस्थान का बैज, उत्साह के साथ हुआ स्वागत समारोह

    नवप्रवेशित छात्रों को मिला संस्थान का बैज, उत्साह के साथ हुआ स्वागत समारोह

    तालकटोरा स्टेडियम में सासाराम की शिक्षिका को राष्ट्रीय गौरव सम्मान

    तालकटोरा स्टेडियम में सासाराम की शिक्षिका को राष्ट्रीय गौरव सम्मान

    डिहरी अनुमंडल में जदयू के नए अध्यक्ष घोषित, संगठन विस्तार पर जोर

    नगर पूजा समिति ने घोषित की होलिका दहन एवं होली 2026 की तिथि

    26वां स्थापना दिवस पर कृषि नवाचार और तकनीक प्रसार पर विशेष बल

    26वां स्थापना दिवस पर कृषि नवाचार और तकनीक प्रसार पर विशेष बल