अनुमंडल स्तरीय शांति समिति की बैठक में शामिल चार प्रखण्डों के सदस्य

दाउदनगर (औरंगाबाद )कार्यालय प्रतिनिधि। अगामी दुर्गा पूजा पर्व को लेकर सभी चार प्रखण्डों के शांति समिति की बैठक बुधवार को नगरपरिषद के सभा भवन में आयोजित की गई। इस बैठक में डीएम श्रीकांत शास्त्री, एसपी अम्बरीष राहुल, एसडीओ मनोज कुमार, एसडीपीओ कुमार ऋषी राज, मुख्य पार्षद अंजली कुमारी, कार्यपालक पदाधिकारी ऋषीकेश अवस्थी, स्टैंडिंग कमिटी के सदस्य डॉ. केदारनाथ सिंह ने भाग लिया।डीएम श्रीकांत शास्त्री ने कहा कि संवेदनशील और मिश्रित आबादी वाली जगह पर विशेष नजर रखी जाएगी। सभी पंडालों में सीसीटी कैमरा लगाना अनिवार्य है तथा ड्रोन कैमरा द्वारा मेलो पर नजर रखी जाएगी। किसी भी तरह का हथियार का उपयोग नहीं करना है। अफवाहों पर भरोसा न करे। सोशल मीडिया पर किसी भी तरह अफवाहों से दूर रहे। सोशल मीडिया के माध्य से आप नजर रखी जाएगी। असामाजिक तत्व और शराब पीकर शांति व्यवस्था भंग करने वाले पर कार्रवाई की जाएगी।

बैठक में इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार, दाउदनगर थाना प्रभारी फहीम आजाद खान, दाउदनगर सीईओ शैलेंद्र कुमार एवं ओबरा, हसपुरा, गोह सीईओ को बताया गया कि दुर्गा पूजा कमेटी के सदस्यों को शांति व्यवस्था व्यवस्थि करने के लिए 20-20 व्यक्तियों को उनका पहचान पत्र लेकर लाइसेंस जारी करेंगे। पूजा में डीजे पर पूरी तरह रोक रहेगी। संवेदनशील और मिश्रित आबादी वाली जगह पर विशेष नजर रखी जाएगी। सभी पंडालों में सीसीटीवी कैमरा लगाना अनिवार्य है तथा ड्रोन कैमरा द्वारा मेलो पर नजर रखी जाएगी। मौके पर उपस्थित अश्विनी तिवारी, मुन्ना अजीज, राजेश्वर सिंह, देवेंद्र कुमार सिंह, गणेश प्रसाद, सुबोध शर्मा, जहांगीर कुरैशी, सफदर हयात, सियाराम सिंह, सुरेंद्र सिंह, शशि भूषण कुमार, पिंटू कुमार, कृष्ण सिंह, जय गोविंद प्रसाद, हाफिज खुर्शीद, योगेश्वर प्रसाद, आशुतोष पटेल,धर्मेंद्र कुमार यादव आदि उपस्थित रहे।

(रिपोर्ट: ओमप्रकाश कुमार)

Share
  • Related Posts

    आज से देशभर में बड़े बदलाव: रेल रिफंड नियम सख्त, इनकम टैक्स, टोल और बैंकिंग में नए प्रावधान लागू

    नई दिल्ली । नए वित्त वर्ष 2026-27 की शुरुआत के साथ आम नागरिकों की रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े कई महत्वपूर्ण नियम बदल गए हैं। भारतीय रेल, आयकर विभाग, भारतीय…

    Share

    ज्ञान, संवाद और वैश्विक सहयोग का संदेश: नालंदा दीक्षांत में राष्ट्रपति का आह्वान

    राजगीर (बिहार)। प्राचीन ज्ञान परंपरा और आधुनिक शिक्षा के संगम स्थल नालंदा विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में मंगलवार को उस गौरवशाली विरासत की झलक देखने को मिली, जब द्रौपदी मुर्मु…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    आज से देशभर में बड़े बदलाव: रेल रिफंड नियम सख्त, इनकम टैक्स, टोल और बैंकिंग में नए प्रावधान लागू

    ज्ञान, संवाद और वैश्विक सहयोग का संदेश: नालंदा दीक्षांत में राष्ट्रपति का आह्वान

    ज्ञान, संवाद और वैश्विक सहयोग का संदेश: नालंदा दीक्षांत में राष्ट्रपति का आह्वान

    डब्ल्यूजेएआई, बिहार के कार्यकारी अध्यक्ष बने अक्षय आनंद

    डब्ल्यूजेएआई, बिहार के कार्यकारी अध्यक्ष बने अक्षय आनंद

    रोहतास में एनडीआरएफ की सीबीआरएन आपदा पर मॉक ड्रिल, आपदा तैयारी हुई और सुदृढ़

    रोहतास में एनडीआरएफ की सीबीआरएन आपदा पर मॉक ड्रिल, आपदा तैयारी हुई और सुदृढ़

    जलवायु अनुकूल कृषि पर पटना में हितधारकों की अहम बैठक, किसानों के अनुभवों से बनी रणनीति

    जलवायु अनुकूल कृषि पर पटना में हितधारकों की अहम बैठक, किसानों के अनुभवों से बनी रणनीति

    पूर्व सैनिकों के लिए रोजगार मेला, 850 से अधिक प्रतिभागियों को मिले अवसर