राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस के अवसर पर गया में दो दिवसीय फोटो प्रदर्शनी का हुआ शुभारंभ

मगध विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. शशि प्रताप शाही ने किया कार्यक्रम का उद्घाटन

गया / पटना-कार्यालय प्रतिनिधि। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार के केंद्रीय संचार ब्यूरो (सीबीसी) गया क्षेत्रीय कार्यालय द्वारा गया के मानव भारती नेशनल स्कूल परिसर में शुक्रवार को राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस के अवसर पर दो दिवसीय फोटो प्रदर्शनी सह जागरूकता कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मगध विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. शशि प्रताप शाही द्वारा किया गया ।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मगध विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. शशि प्रताप शाही ने चित्र प्रदर्शनी को छात्रों के लिए लाभदायक बताया और कहा कि आधुनिक युग तकनीक का युग है और तकनीकी विकास से ही भारत एक विकसित देश बनेगा। अंतरिक्ष के क्षेत्र में भारत की उपलब्धियों की विस्तार से चर्चा करते हुए उन्होंने उपस्थित छात्र छात्राओं में वैज्ञानिक सोच विकसित करने पर जोर दिया। चित्र प्रदर्शनी में विद्यालय के छात्र छात्राओं द्वारा इसरो द्वारा निर्मित यान एवं अंतरिक्ष  शोध सामग्री के मॉडल का प्रदर्शन भी किया गया।

इस अवसर पर कुलपति द्वारा एक पेड़ मां के नाम  अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण भी किया गया।  कार्यक्रम में बिहार सरकार के सहकारिता सह पर्यावरण,  वन व जलवायु परिवर्तन मंत्री डॉ. प्रेम कुमार का विशेष संदेश भी धीरू सिन्हा द्वारा पढ़ा गया। संदेश के माध्यम से डॉ. प्रेम कुमार द्वारा छात्र छात्राओं से अंतरिक्ष विज्ञान में रुचि बढ़ाने का आह्वान किया गया।

मौके पर मगध विश्वविद्यालय के इंस्पेक्टर ऑफ कॉलेजेज डॉ. दीपक कुमार ने कहा कि भारत द्वारा चंद्रमा के दक्षिण ध्रुव तक पहुंचना एक बहुत बड़ी उपलब्धि है और आशा है कि आगे भी ऐसी उपलब्धियां प्राप्त होंगी। वहीँ,  गया कॉलेज गया के शिक्षा शास्त्र विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. धनंजय धीरज ने भारत के चंद्रयान मिशन के बारे में जानकारी दी। मानव भारती नेशनल स्कूल के प्राचार्या डॉ. नूतन सिंह ने विषय प्रवेश करते हुए राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस की पृष्ठभूमि तथा संदर्भ प्रस्तुत किया। इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक संजय कुमार सिंह,  अभिवावक रमेश कुमार सिंह,  भारत सरकार के पशु कल्याण बोर्ड के सदस्य विकास कुमार भी उपस्थित थे।

गया में दो दिवसीय फोटो प्रदर्शनी

केंद्रीय संचार ब्यूरो, भागलपुर के क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी अभिषेक कुमार ने कहा फोटो प्रदर्शनी में लगभग 50 पैनलों के माध्यम से अनेक उपलब्धियों को प्रदर्शित किया गया है जिसमें चंद्रयान – 3 मिशन की सफलता प्रमुख है, जिसकी पहली वर्षगांठ के अवसर पर राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस का यह पहला संस्करण मनाया जा रहा है। केंद्रीय संचार ब्यूरो, गया के प्रभारी बुलंद इकबाल ने कहा कि इस दो दिवसीय कार्यक्रम के दौरान प्रतिदिन फोटो प्रदर्शनी,  सांस्कृतिक कार्यक्रम,  प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता सहित अन्य कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है । आज आयोजित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में अनोखी कुमारी व अनिकेत कुमार को पुरस्कृत किया गया।

Share
  • Related Posts

    यूजीसी के खिलाफ डेहरी में सवर्ण समाज की जनचेतना रैली, हजारों लोग सड़कों पर उतरे

    डेहरी (रोहतास)। राष्ट्रीय सवर्ण कल्याण मोर्चा के बैनर तले रविवार को डेहरी में विशाल जन चेतना रैली निकाली गई, जिसमें हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए। रैली के माध्यम…

    Share

    जीएनएसयू के नारायण स्कूल ऑफ लॉ में राष्ट्रव्यापी मूट कोर्ट प्रतियोगिता 2026 का शुभारंभ

    सासाराम। गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय, जमुहार के अंतर्गत संचालित नारायण स्कूल ऑफ लॉ के तत्वावधान में चतुर्थ देव मंगल मेमोरियल राष्ट्रव्यापी मूट कोर्ट प्रतियोगिता 2026 का शुभारंभ संस्थान के मूट…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    यूजीसी के खिलाफ डेहरी में सवर्ण समाज की जनचेतना रैली, हजारों लोग सड़कों पर उतरे

    यूजीसी के खिलाफ डेहरी में सवर्ण समाज की जनचेतना रैली, हजारों लोग सड़कों पर उतरे

    जीएनएसयू के नारायण स्कूल ऑफ लॉ में राष्ट्रव्यापी मूट कोर्ट प्रतियोगिता 2026 का शुभारंभ

    जीएनएसयू के नारायण स्कूल ऑफ लॉ में राष्ट्रव्यापी मूट कोर्ट प्रतियोगिता 2026 का शुभारंभ

    वैज्ञानिक खेती अपनाकर बढ़ाएं आय, समय की मांग है व्यवसायिक कृषि: गोपाल नारायण सिंह

    वैज्ञानिक खेती अपनाकर बढ़ाएं आय, समय की मांग है व्यवसायिक कृषि: गोपाल नारायण सिंह

    ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य जांच व योग प्रशिक्षण शिविर लगाएगा ध्यान योग केंद्र

    ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य जांच व योग प्रशिक्षण शिविर लगाएगा ध्यान योग केंद्र

    रमज़ान के मौके पर सासाराम में भव्य इफ्तार पार्टी, सौहार्द और एकता का संदेश

    रमज़ान के मौके पर सासाराम में भव्य इफ्तार पार्टी, सौहार्द और एकता का संदेश

    यूजीसी के नए नियमों के खिलाफ डेहरी में 15 मार्च को निकलेगी ‘जन चेतना रैली’

    यूजीसी के नए नियमों के खिलाफ डेहरी में 15 मार्च को निकलेगी ‘जन चेतना रैली’