राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस के अवसर पर कल गया में दो दिवसीय फोटो प्रदर्शनी का शुभारंभ

चित्रकला प्रतियोगियों

गया / पटना, कार्यालय प्रतिनिधि। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार के केंद्रीय संचार ब्यूरो (सीबीसी) गया क्षेत्रीय कार्यालय द्वारा गया के मानव भारती नेशनल स्कूल परिसर में शुक्रवार को राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस थीम पर  दो दिवसीय फोटो प्रदर्शनी सह जागरूकता कार्यक्रम का शुभारंभ किया जाएगा। कार्यक्रम का उद्घाटन मगध विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. शशि प्रताप शाही द्वारा किया जाएगा। इस अवसर पर विद्यालय की प्राचार्य डॉ. नूतन सिंह तथा निदेशक संजय सिंह भी उपस्थित रहेंगे।

केंद्रीय संचार ब्यूरो,भागलपुर के क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी अभिषेक कुमार  ने कहा कि इस फोटो प्रदर्शनी-सह- जागरूकता कार्यक्रम के आयोजन का मुख्य उद्देश्य भारत सरकार द्वारा अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में प्राप्त की गई उपलब्धियों के बारे में चित्रों एवं सूचनाओं के माध्यम से आमजनों को बताना एवं उन्हें जागरूक करना है। उन्होंने कहा कि फोटो प्रदर्शनी में लगभग 50 पैनलों के माध्यम से  अनेक उपलब्धियों को प्रदर्शित किया गया है जिसमें चंद्रयान – 3 मिशन की सफलता प्रमुख है, जिसकी पहली वर्षगांठ के अवसर पर राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस का यह पहला संस्करण मनाया जा रहा है।

निबंध प्रतियोगियों

केंद्रीय संचार ब्यूरो, गया के प्रभारी बुलंद इकबाल ने कहा कि इस दो दिवसीय कार्यक्रम के दौरान प्रतिदिन फोटो प्रदर्शनी, सांस्कृतिक कार्यक्रम, प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता सहित अन्य कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत भी किया जाएगा। साथ ही साथ वृक्षारोपण के माध्यम से पर्यावरण को रक्षा का भी संकल्प लिया जाएगा। मुख्य कार्यक्रम से पूर्व के प्रचार कार्यक्रम के रूप में गुरुवार  को विद्यालय के छात्र छात्राओं के बीच चित्रकला व निबंध प्रतियोगियों आयोजित की गई जिसमें कुल मिलाकर 80 छात्र छात्राओं ने भाग लिया। प्रतियोगियों का उत्साहवर्धन करने के लिए मानव भारती नेशनल स्कूल की प्राचार्य डॉ. नूतन सिंह भी उपस्थित थीं। इस प्रतियोगिता के सफल छात्रों को चित्र प्रदर्शनी के समापन समारोह में पुरस्कृत किया जाएगा।

Share
  • Related Posts

    आज से देशभर में बड़े बदलाव: रेल रिफंड नियम सख्त, इनकम टैक्स, टोल और बैंकिंग में नए प्रावधान लागू

    नई दिल्ली । नए वित्त वर्ष 2026-27 की शुरुआत के साथ आम नागरिकों की रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े कई महत्वपूर्ण नियम बदल गए हैं। भारतीय रेल, आयकर विभाग, भारतीय…

    Share

    ज्ञान, संवाद और वैश्विक सहयोग का संदेश: नालंदा दीक्षांत में राष्ट्रपति का आह्वान

    राजगीर (बिहार)। प्राचीन ज्ञान परंपरा और आधुनिक शिक्षा के संगम स्थल नालंदा विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में मंगलवार को उस गौरवशाली विरासत की झलक देखने को मिली, जब द्रौपदी मुर्मु…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    आज से देशभर में बड़े बदलाव: रेल रिफंड नियम सख्त, इनकम टैक्स, टोल और बैंकिंग में नए प्रावधान लागू

    ज्ञान, संवाद और वैश्विक सहयोग का संदेश: नालंदा दीक्षांत में राष्ट्रपति का आह्वान

    ज्ञान, संवाद और वैश्विक सहयोग का संदेश: नालंदा दीक्षांत में राष्ट्रपति का आह्वान

    डब्ल्यूजेएआई, बिहार के कार्यकारी अध्यक्ष बने अक्षय आनंद

    डब्ल्यूजेएआई, बिहार के कार्यकारी अध्यक्ष बने अक्षय आनंद

    रोहतास में एनडीआरएफ की सीबीआरएन आपदा पर मॉक ड्रिल, आपदा तैयारी हुई और सुदृढ़

    रोहतास में एनडीआरएफ की सीबीआरएन आपदा पर मॉक ड्रिल, आपदा तैयारी हुई और सुदृढ़

    जलवायु अनुकूल कृषि पर पटना में हितधारकों की अहम बैठक, किसानों के अनुभवों से बनी रणनीति

    जलवायु अनुकूल कृषि पर पटना में हितधारकों की अहम बैठक, किसानों के अनुभवों से बनी रणनीति

    पूर्व सैनिकों के लिए रोजगार मेला, 850 से अधिक प्रतिभागियों को मिले अवसर