नारायण कृषि विज्ञान संस्थान के दो विद्यार्थी प्रथम प्रयास में ही बने प्रखंड उद्यान पदाधिकारी

डेहरी-आन-सोन  (रोहतास) विशेष संवाददाता। जीएनएसयू)

गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय के अंतर्गत संचालित नारायण कृषि विज्ञान संस्थान के दो विद्यार्थियों ने अपने प्रथम प्रयास में ही बिहार लोक सेवा आयोग की प्रतिष्ठित परीक्षा पास कर प्रखंड उद्यान पदाधिकारी के पद पर नियुक्ति पाई है। सफल विद्यार्थियों में नारायण कृषि विज्ञान संस्थान के छात्र मानतेश कुमार और छात्रा नेहा कुमारी शामिल हैं।

विश्वविद्यालय के प्रतिकुलपति प्रो. जगदीश सिंह ने उन्हें बधाई दी एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए आशीर्वाद दिया। नारायण कृषि विज्ञान संस्थान के निदेशक प्रो. एचके सिंह के साथ ही वरिष्ठ प्राध्यापकों प्रो. अशोक कुमार एवं प्रो. डीआर सिंह ने हर्ष जताया एवं सफल अभ्यर्थियों को बधाईयां दीं। संस्थान के निदेशक ने संस्थान के प्रथम बैच के छात्रों के प्रथम प्रयास में ही मिली सफलता के लिए विद्यार्थियों के अथक प्रयास के साथ ही संस्थान के गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं शिक्षकों के समर्पण को श्रेय दिया। उत्तीर्ण विद्यार्थियों के परिजनों में इस सफलता से हर्ष का माहौल है। संस्थान के एडमिशन इंचार्ज डॉ. संदीप कुमार मौर्य एवं प्लेसमेंट सेल के इंचार्ज डॉ. एके सिंहने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाईयां दी।

Share
  • Related Posts

    चिकित्सा सेवा से राष्ट्रीय पहचान तक: कैमूर के डॉ. सद्दाम वारसी को भारत विजनरी अवार्ड 2026

    भभुआ (कैमूर)- कार्यालय प्रतिनिधि। कैमूर जिले के लिए यह क्षण गौरव से भरा रहा, जब जिले के घटाव गांव निवासी डॉ. सद्दाम हुसैन वारसी को चिकित्सा क्षेत्र में विशिष्ट सेवाओं…

    Share

    अब्दुल क्यूम अंसारी की 53वीं पुण्यतिथि पर राष्ट्रभक्ति और एकता के विचारों को किया गया नमन

    डेहरी-आन-सोन (रोहतास)- कार्यालय प्रतिनिधि। राष्ट्रभक्ति, सामाजिक समरसता और शिक्षा के माध्यम से प्रगति का संदेश देने वाले स्वतंत्रता सेनानी एवं पूर्व मंत्री स्व. अब्दुल क्यूम अंसारी को उनकी 53वीं पुण्यतिथि…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    चिकित्सा सेवा से राष्ट्रीय पहचान तक: कैमूर के डॉ. सद्दाम वारसी को भारत विजनरी अवार्ड 2026

    चिकित्सा सेवा से राष्ट्रीय पहचान तक: कैमूर के डॉ. सद्दाम वारसी को भारत विजनरी अवार्ड 2026

    अब्दुल क्यूम अंसारी की 53वीं पुण्यतिथि पर राष्ट्रभक्ति और एकता के विचारों को किया गया नमन

    अब्दुल क्यूम अंसारी की 53वीं पुण्यतिथि पर राष्ट्रभक्ति और एकता के विचारों को किया गया नमन

    नारायण मेडिकल कॉलेज को नया प्राचार्य / भाजपा में नितिन नवीन को मिली शुभकामनाएं

    नारायण मेडिकल कॉलेज को नया प्राचार्य / भाजपा में नितिन नवीन को मिली शुभकामनाएं

    फार्मर रजिस्ट्री आईडी के लिए 17 से 21 जनवरी तक विशेष शिविर, पीएम-किसान समेत सभी योजनाओं के लिए जरूरी

    फार्मर रजिस्ट्री आईडी के लिए 17 से 21 जनवरी तक विशेष शिविर, पीएम-किसान समेत सभी योजनाओं के लिए जरूरी

    तकिया कॉलेज में आरपीएफ व डीएफसी अधिकारियों ने चलाया रेल सुरक्षा जागरूकता अभियान

    तकिया कॉलेज में आरपीएफ व डीएफसी अधिकारियों ने चलाया रेल सुरक्षा जागरूकता अभियान

    अदालती आदेशों की अनदेखी पड़ी भारी, डीएम कार्यालय की संपत्ति कुर्क करने का निर्देश