एचडीएफसी बैंक डिहरी में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर, 15 दानवीरों ने किया रक्तदान

डेहरी-आन-सोन (रोहतास)-कार्यालय प्रतिनिधि।  एचडीएफसी बैंक, डिहरी शाखा में शुक्रवार को स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन मुख्य अतिथि संवेदना न्यूरोसायकियाट्रिक रिसर्च प्रा. लिमिटेड के मनोचिकित्सक डाॅ. उदय कुमार सिन्हा एवं बैंक प्रबंधक अंकित कुमार ने दीप प्रज्ज्वलित कर एवं फीता काटकर किया।

कार्यक्रम की शुरुआत बैंक के शाखा प्रबंधक अंकित कुमार, सुभोसेन गुप्ता तथा अन्य अधिकारियों द्वारा रक्तदान कर की गई। शाखा प्रबंधक ने बताया कि एचडीएफसी बैंक पूरे भारत में प्रत्येक वर्ष इस तरह के सामाजिक सरोकार से जुड़े कार्यक्रम आयोजित करता है। उसी क्रम में आज डेहरी अनुमंडलीय अस्पताल के प्रबंधक राणा राजेश एवं उनकी मेडिकल टीम के सहयोग से यह शिविर सफलतापूर्वक आयोजित किया गया, जिसमें 15 दानवीरों ने रक्तदान किया।

मुख्य अतिथि डॉ. उदय कुमार सिन्हा ने रक्तदान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि एक यूनिट रक्त कम से कम पाँच लोगों की जान बचाने में सहायक हो सकता है। उन्होंने कहा कि देश में प्रतिवर्ष लगभग 14 करोड़ 60 लाख यूनिट रक्त की आवश्यकता होती है, जबकि उपलब्धता के मुकाबले यह मांग काफी अधिक है। ऐसे में हर स्वस्थ व्यक्ति को वर्ष में कम से कम एक बार स्वैच्छिक रक्तदान कर मानवता की सेवा में योगदान देना चाहिए। उन्होंने लोगों से अपील की कि रक्तदान को उत्सव की तरह मनाएं, क्योंकि यह वह पुण्य कार्य है जिसमें आपके कुछ मिनट किसी की पूरी जिंदगी बन सकते हैं।

उन्होंने यह भी कहा कि दुर्घटनाओं, गंभीर बीमारियों, प्रसूति, कैंसर एवं थैलेसीमिया जैसे रोगों से जूझ रहे मरीजों के लिए रक्तदान जीवन-रेखा साबित होता है। इसलिए समाज के हर वर्ग को इस अभियान से जुड़ना चाहिए और रक्त की कमी से किसी की जान न जाए, इसके लिए सामूहिक प्रयास आवश्यक है।

शाखा प्रबंधक ने आगे कहा कि एचडीएफसी बैंक भविष्य में भी समाजहित में ऐसे कार्यक्रम निरंतर आयोजित करता रहेगा।

Share
  • Related Posts

    डेहरी में उल्लास के संग मनाया गया चित्रांशों का होली मिलन

    डेहरी-आन-सोन (रोहतास)-निशांत राज । रंगों की फुहार, गीतों की सरगम और अपनों के संग ठहाकों से गूंजता माहौल—कुछ ऐसा ही दृश्य रविवार की शाम नील कोठी स्थित चन्द्रराज वाटिका में…

    Share

    लायंस क्लब का भव्य होली मिलन समारोह, सरकारी अधिवक्ता विनोद मिश्रा का सम्मान

    सासाराम (रोहतास)-कार्यालय प्रतिनिधि।  होली के पावन अवसर पर लायंस क्लब ऑफ़ सासाराम द्वारा होली मिलन समारोह 2026 का भव्य एवं गरिमामय आयोजन उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। समारोह में क्लब…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    डेहरी में उल्लास के संग मनाया गया चित्रांशों का होली मिलन

    डेहरी में उल्लास के संग मनाया गया चित्रांशों का होली मिलन

    लायंस क्लब का भव्य होली मिलन समारोह, सरकारी अधिवक्ता विनोद मिश्रा का सम्मान

    लायंस क्लब का भव्य होली मिलन समारोह, सरकारी अधिवक्ता विनोद मिश्रा का सम्मान

    रोहतास में जदयू जिलाध्यक्ष निर्वाचन पर बवाल, गंभीर आरोपों से घिरा नेतृत्व

    रोहतास में जदयू जिलाध्यक्ष निर्वाचन पर बवाल, गंभीर आरोपों से घिरा नेतृत्व

    65वें स्थापना दिवस पर मगध विश्वविद्यालय ने तय की नई दिशा

    65वें स्थापना दिवस पर मगध विश्वविद्यालय ने तय की नई दिशा

    कृषि अनुसंधान परिसर, पटना में ‘कृषि यंत्रीकरण एवं फसल अवशेष प्रबंधन’ पर 4 दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न

    कृषि अनुसंधान परिसर, पटना में ‘कृषि यंत्रीकरण एवं फसल अवशेष प्रबंधन’ पर 4 दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न

    अंतर फार्मेसी कॉलेज क्रिकेट टूर्नामेंट में नारायण इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी उपविजेता

    अंतर फार्मेसी कॉलेज क्रिकेट टूर्नामेंट में नारायण इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी उपविजेता