मृदा परीक्षण और संरक्षण तकनीक पर किसानों को मिली नई जानकारी

पटना- कार्यालय प्रतिनिधि। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) के पूर्वी अनुसंधान परिसर, पटना में विश्व मृदा दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य किसानों में मृदा स्वास्थ्य संरक्षण तथा सतत कृषि पद्धतियों के प्रचार-प्रसार को बढ़ावा देना था।

संस्थान के निदेशक ने कहा कि पूर्वी भारत में मृदा क्षरण, जैविक पदार्थों की कमी और पोषक तत्व असंतुलन जैसी चुनौतियाँ लगातार बढ़ रही हैं। उन्होंने वैज्ञानिक समाधान और किसान जागरूकता को कृषि उत्पादकता बढ़ाने के लिए अनिवार्य बताया।

भूमि एवं जल प्रबंधन प्रभाग के प्रमुख डॉ. आशुतोष उपाध्याय ने समेकित पोषक तत्व प्रबंधन, कार्बन संचयन, संरक्षण कृषि और मृदा देखभाल हेतु डिजिटल तकनीकों के उपयोग पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि संरक्षण कृषि मृदा की संरचना सुधारकर जल उपयोग दक्षता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।

कार्यक्रम में किसानों के साथ संवाद सत्र आयोजित किया गया, जिसमें मृदा नमूना संग्रह और परीक्षण विधियों का व्यावहारिक प्रदर्शन किया गया। किसानों ने मृदा उर्वरता बढ़ाने हेतु हरित खाद, फसल अवशेष प्रबंधन तथा सूक्ष्म सिंचाई तकनीकों पर विशेष चर्चा की और अपने अनुभव साझा किए।

डॉ. कीर्ति सौरभ द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। किसानों ने इस अवसर को ज्ञानवर्धक एवं व्यवहारिक रूप से उपयोगी बताया।

Share
  • Related Posts

    राष्ट्रीय लोक अदालत में 452 मामलों का निष्पादन, 1.57 करोड़ से अधिक का समझौता

    डेहरी-ऑन-सोन (रोहतास)। आपसी समझौते से विवादों के समाधान और पक्षकारों को त्वरित न्याय दिलाने के उद्देश्य से शनिवार को डेहरी व्यवहार न्यायालय परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया…

    Share

    12 साल पहले मृत बताई गई महिला जिंदा मिली, पुलिस जांच पर उठे गंभीर सवाल

    डेहरी-ऑन-सोन (रोहतास)। रोहतास में दहेज हत्या से जुड़े एक पुराने मामले ने पुलिस की जांच प्रक्रिया पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। डेहरी मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बालरती बिगहा…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    राष्ट्रीय लोक अदालत में 452 मामलों का निष्पादन, 1.57 करोड़ से अधिक का समझौता

    राष्ट्रीय लोक अदालत में 452 मामलों का निष्पादन, 1.57 करोड़ से अधिक का समझौता

    12 साल पहले मृत बताई गई महिला जिंदा मिली, पुलिस जांच पर उठे गंभीर सवाल

    12 साल पहले मृत बताई गई महिला जिंदा मिली, पुलिस जांच पर उठे गंभीर सवाल

    अंकोढ़ीगोला में विधिक जागरूकता कार्यक्रम, ग्रामीणों को दी कानूनी जानकारी

    अंकोढ़ीगोला में विधिक जागरूकता कार्यक्रम, ग्रामीणों को दी कानूनी जानकारी

    जीएनएसयू में पांच दिवसीय एफडीपी का समापन, शोध और नवाचार पर हुआ मंथन

    रोहतास में एयरपोर्ट की कवायद तेज, सबर‍ाबाद में डीएम ने परखी जमीन

    रोहतास में एयरपोर्ट की कवायद तेज, सबर‍ाबाद में डीएम ने परखी जमीन

    विधायक सोनू सिंह ने जेएलएन कॉलेज में किया पेवर ब्लॉक व शेड का उद्घाटन

    विधायक सोनू सिंह ने जेएलएन कॉलेज में किया पेवर ब्लॉक व शेड का उद्घाटन