नारायण कृषि विज्ञान संस्थान में मना विश्व मृदा दिवस

डेहरी-आन-सोन (रोहतास)- विषेश संवादाता। गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय के अंतर्गत संचालित नारायण कृषि विज्ञान संस्थान में विश्व मृदा दिवस प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस वर्ष के कार्यक्रम की थीम “स्वस्थ मिट्टी—स्वस्थ शहर” रखी गई, जिसके माध्यम से मिट्टी संरक्षण, पोषक तत्व प्रबंधन तथा सतत कृषि को बढ़ावा देने का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ संस्थान के निदेशक प्रो. हेमंत कुमार सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि मिट्टी केवल उत्पादन का आधार ही नहीं, बल्कि मानव स्वास्थ्य, पर्यावरण एवं शहरी जीवन की गुणवत्ता से भी सीधा संबंध रखती है। इसलिए मिट्टी की उर्वरता बनाए रखना हम सभी की प्राथमिक जिम्मेदारी है।

उद्यान विज्ञान विभाग के वरिष्ठ प्राध्यापक प्रो. अशोक कुमार तथा पशुपालन विभाग के वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. अरविन्द सिंह ने मिट्टी में उपलब्ध पोषक तत्वों, अवमृद्रीकरण रोकथाम तथा जैविक प्रबंधन के महत्त्व पर विस्तार से जानकारी दी। पादप कार्यिकी विभाग से डॉ. तृषा सिन्हा ने पौधों की वृद्धि और पोषक तत्व संतुलन पर मिट्टी के स्वास्थ्य की भूमिका समझाई।

कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ. शशांक शेखर सिंह ने किया, जबकि डॉ. नितेश कुमार सिंह ने स्वागत भाषण और डॉ. अरुण शंकर ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया।

इस अवसर पर संस्थान के सभी शिक्षक और विद्यार्थियों ने सक्रिय भागीदारी निभाते हुए मिट्टी संवर्धन के प्रति जागरूक रहने का संकल्प लिया।

Share
  • Related Posts

    राष्ट्रीय लोक अदालत में 452 मामलों का निष्पादन, 1.57 करोड़ से अधिक का समझौता

    डेहरी-ऑन-सोन (रोहतास)। आपसी समझौते से विवादों के समाधान और पक्षकारों को त्वरित न्याय दिलाने के उद्देश्य से शनिवार को डेहरी व्यवहार न्यायालय परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया…

    Share

    12 साल पहले मृत बताई गई महिला जिंदा मिली, पुलिस जांच पर उठे गंभीर सवाल

    डेहरी-ऑन-सोन (रोहतास)। रोहतास में दहेज हत्या से जुड़े एक पुराने मामले ने पुलिस की जांच प्रक्रिया पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। डेहरी मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बालरती बिगहा…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    राष्ट्रीय लोक अदालत में 452 मामलों का निष्पादन, 1.57 करोड़ से अधिक का समझौता

    राष्ट्रीय लोक अदालत में 452 मामलों का निष्पादन, 1.57 करोड़ से अधिक का समझौता

    12 साल पहले मृत बताई गई महिला जिंदा मिली, पुलिस जांच पर उठे गंभीर सवाल

    12 साल पहले मृत बताई गई महिला जिंदा मिली, पुलिस जांच पर उठे गंभीर सवाल

    अंकोढ़ीगोला में विधिक जागरूकता कार्यक्रम, ग्रामीणों को दी कानूनी जानकारी

    अंकोढ़ीगोला में विधिक जागरूकता कार्यक्रम, ग्रामीणों को दी कानूनी जानकारी

    जीएनएसयू में पांच दिवसीय एफडीपी का समापन, शोध और नवाचार पर हुआ मंथन

    रोहतास में एयरपोर्ट की कवायद तेज, सबर‍ाबाद में डीएम ने परखी जमीन

    रोहतास में एयरपोर्ट की कवायद तेज, सबर‍ाबाद में डीएम ने परखी जमीन

    विधायक सोनू सिंह ने जेएलएन कॉलेज में किया पेवर ब्लॉक व शेड का उद्घाटन

    विधायक सोनू सिंह ने जेएलएन कॉलेज में किया पेवर ब्लॉक व शेड का उद्घाटन