डब्ल्यूजेएआई का दो दिवसीय वेब मीडिया समिट सह राष्ट्रीय कार्यकारिणी का चुनाव अक्टुबर में

WJAI

पटना ( कार्यालय प्रतिनिधि)। वेब जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (डब्ल्यूजेएआई) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक राजधानी पटना के होटल मैत्र्या इन में रविवार को आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता डब्ल्यूजेएआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष आनंद कौशल ने की। आगामी 28 और 29 अक्टुबर को डब्ल्यूजेएआई वेब मीडिया समिट सह आमसभा की दो दिवसीय बैठक का उत्सवपूर्ण आयोजन किया जाएगा जिसमें देश भर से प्रख्यात पत्रकार, वेब पत्रकार और विभिन्न क्षेत्रों की हस्तियां शामिल होंगी, ये जानकारी संगठन के महासचिव डा. अमित रंजन ने राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के बाद दी।

बैठक में राष्ट्रीय कार्यकारिणी के गठन हेतु आमसभा की बैठक, संविधान संशोधन समेत कई अहम मुद्दों पर चर्चा की गई।

राष्ट्रीय महासचिव डा. रंजन ने संगठन के गतिविधियों की रिपोर्ट और पिछले वर्षों के आय व्यय का ब्योरा भी पेश किया जिस पर सदस्यों ने अपनी संतुष्टि जाहिर करते हुए करतल ध्वनि से पारित किया। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 28 एवं 29 अक्टूबर को  वेब मीडिया समिट सह आमसभा की बैठक आहूत की जाएगी जिसमें राष्ट्रीय कार्यकारिणी का पुनर्गठन किया जाएगा। वेब मीडिया समिट में भव्य उद्घाटन सत्र, विविध बौद्धिक और तकनीकी सत्र, सांस्कृतिक सत्र का आयोजन किया जाएगा, जिसमें देश के जाने माने पत्रकार शामिल होंगे। इसके संचालन के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष आनन्द कौशल की अध्यक्षता और राष्ट्रीय महासचिव के संयोजकत्व में 15 सदस्यीय आयोजन समिति गठित की गई।

बैठक में संविधान में संशोधन के एजेंडे पर कार्यकारिणी की सर्वसम्मति से फैसला लिया गया कि संगठन का संविधान पूर्ण है जिसमे संशोधन की कोई आवश्यकता नहीं है।

बैठक में सर्वसम्मति से राष्ट्रीय कार्यकारिणी के पुनर्गठन, निर्वाचन के लिए रुपरेखा तैयार करने के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष और राष्ट्रीय महासचिव को अधिकृत किया गया।

बैठक को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष आनंद कौशल ने कहा कि वेब मीडिया के हित में काम करने वाली पहली संगठन है डब्ल्यूजेएआई जिसका अपना स्वनियमन इकाई भी है। उन्होंने कहा कि डब्ल्यूजेएआई की स्थापना के समय हमने अपने संविधान में जिन चीजों को शामिल किया बाद में केंद्र सरकार ने भी डिजिटल मीडिया के लिए जारी गाइडलाइन में उन चीजों को शामिल किया और हमारी उपस्थिति को केंद्र सरकार ने भी सराहा। यह हमारी बहुत बड़ी उपलब्धि है। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने यह भी  कहा कि हम लगातार वेब पत्रकारों के लिए काम कर रहे हैं और आगे भी वेब पत्रकारों के हक की लड़ाई जारी रखेंगे।

वहीं राष्ट्रीय महासचिव डॉ अमित रंजन ने कहा कि यह हमारी दूरदर्शिता का परिणाम है कि हम न सिर्फ देश के सबसे बड़े स्वनियमन इकाई भी हैं। हमारी बातों को केंद्र सरकार और राज्य सरकारों ने भी सराहा है और हमारी मांगों पर भी विचार भी की गई। उन्होंने सदस्यों से एकता बनाए रखने की अपील की।

बैठक में सर्वसम्मति से पटना जिला उपाध्यक्ष का निलंबन वापस लिया गया।

राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक को राष्ट्रीय सचिव मुरली मनोहर श्रीवास्तव, राष्ट्रीय संयुक्त सचिव डॉ लीना, मनोकामना सिंह, गणपत आर्यन, रमेश पांडेय, राष्ट्रीय संयुक्त सचिव अकबर इमाम, राष्ट्रीय कार्यालय सचिव मंजेश कुमार, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य सह बिहार प्रदेश उपाध्यक्ष बाल कृष्ण कुमार, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य सह बिहार प्रदेश महासचिव अनूप नारायण सिंह, कार्यकारिणी सदस्य सह बिहार प्रदेश सचिव चंदन कुमार, कार्यकारिणी सदस्य चंदन राज, रामबालक राय, आदित्य राज, राजीव रंजन,  नलिनी भारद्वाज आदि सदस्यों ने भी संबोधित किया।

(रिपोर्ट, तस्वीरः मंजेश कुमार, राष्ट्रीय कार्यालय सचिव, डब्ल्यूजेएआई)

Share
  • Related Posts

    नारायण स्कूल ऑफ लॉ में पैरा-लीगल वालंटियर्स का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न

    डेहरी -आन-सोन (रोहतास )। गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय के नारायण स्कूल ऑफ लॉ में 12 अगस्त 2026 को पैरा-लीगल वालंटियर्स का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन…

    Share

    हरियाली अमावस्या पर कृषि अनुसंधान परिसर में पौधरोपण अभियान, 64 फलदार एवं बहुउद्देशीय पौधे लगाए

    पटना। हरियाली अमावस्या के अवसर पर भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) के पूर्वी अनुसंधान परिसर, पटना की ओर से पर्यावरण संरक्षण एवं हरित संसाधनों के संवर्धन के उद्देश्य से पौधरोपण…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    नारायण स्कूल ऑफ लॉ में पैरा-लीगल वालंटियर्स का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न

    नारायण स्कूल ऑफ लॉ में पैरा-लीगल वालंटियर्स का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न

    हरियाली अमावस्या पर कृषि अनुसंधान परिसर में पौधरोपण अभियान, 64 फलदार एवं बहुउद्देशीय पौधे लगाए

    हरियाली अमावस्या पर कृषि अनुसंधान परिसर में पौधरोपण अभियान, 64 फलदार एवं बहुउद्देशीय पौधे लगाए

    रेडिया शरीफ दरगाह में गंगा-जमुनी तहजीब की अनूठी मिसाल, दो दिवसीय उर्स मेले में उमड़ा आस्था का सैलाब

    रेडिया शरीफ दरगाह में गंगा-जमुनी तहजीब की अनूठी मिसाल, दो दिवसीय उर्स मेले में उमड़ा आस्था का सैलाब

    संस्कृति के हिमायती एडीजी रामकुमार का गोरखपुर में ‘गौरवशाली पूर्वांचल’ की परंपरा में अभिनंदन

    संस्कृति के हिमायती एडीजी रामकुमार का गोरखपुर में ‘गौरवशाली पूर्वांचल’ की परंपरा में अभिनंदन

    नारायण मेडिकल कॉलेज में स्तनपान कक्ष की स्थापना, माताओं को मिला सुरक्षित और निजी स्थान

    नारायण मेडिकल कॉलेज में स्तनपान कक्ष की स्थापना, माताओं को मिला सुरक्षित और निजी स्थान

    पाँच टीमें, एक लक्ष्य: खेत तक पहुँचेगा कृषि अनुसंधान

    पाँच टीमें, एक लक्ष्य: खेत तक पहुँचेगा कृषि अनुसंधान