चंद्रयान-3 मिशन पर केन्द्रित कविताएं

चंद्रयान /अरुण दिव्यांश

आज फिर बढ़ा देश का गौरव ,
हमारा सफल किया चंद्रयान ।
विश्व में शीश पाया है ये ऊंचा ,
हमारा प्यारा गर्वित हिंदुस्तान ।।
चंद्रमा के दक्षिणी छोर जाकर ,
विश्व में बनाया है प्रथम स्थान ।
इसरो तुझपर गर्वित है भारत ,
स्वस्थ सुखी औ हो आयुष्मान ।।
धन्य है यह मेरी माटी मेरा देश ,
सुगंधित किया है पूरा जहान ।
सदा कुछ करता आया भारत ,
इसीलिए भारत बना है महान ।।
नमन तुम्हें मेरी माटी मेरा देश ,
आज पुनः है छप्पन इंच सीना ।
जो कर न सका विश्व अबतक ,
आज भारत निकला‌ बन नगीना।।

अरुण दिव्यांश

अरुण दिव्यांश
डुमरी अड्डा
छपरा ( सारण )
बिहार। फोन : 9504503560

चंदामामा / दिनेश जी दीनेश

चंदामामा हो गया हमारा,
हम मामा के घर जायेंगे।

मां तो गई है राखी बांधने,
हम मामा देखने जायेंगे।

देखेंगे हम जाके वहां पर,
मामा के घर क्या-क्या है।

हमको सब वो बतलायेंगे,
अपना खनीज दिखलायेंगे।

पीने का पानी है कि पत्थर,
मां व मामा में क्या अंतर।

जगह-जगह का फोटो लेंगे,
सबको हम तो दिखलायेंगे।

खुश होंगे मामा से हिलमिल,
मामा खुश होंगे हमसे मिल।

मामा ठंढें हैं कि वो गरम हैं,
कड़े है कि बिलकुल नरम हैं।

बहुत कुछ जान लेंगे हम तो,
दुनिया लोहा मानेंगी अब तो।

देश चन्द्र विजय कहलायेगा,
भारत का गौरव बढ़ जायेगा।

  • दिनेश जी दीनेश

(फोटो: वेबसाइट/ इसरो)

इसे भी पढ़े : 👉🏻  कुमार बिंदु की दो कविताएं

Share
  • Related Posts

    बिहार में औद्योगिक निवेश को बड़ी रफ्तार, 23 नई परियोजनाओं को मिली मंजूरी

    पटना। बिहार में औद्योगिक विकास और निवेश को बढ़ावा देने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए बिहार औद्योगिक क्षेत्र विकास प्राधिकार (बियाडा) की परियोजना समाशोधन समिति (पीसीसी) ने 23…

    Share

    पुस्तक समीक्षा: युद्ध, पीड़ा और मनुष्य होने की कहानी- “इंसान का नसीबा”

    एक समय ऐसा था जब सोवियत रूस की क्रांति से हमारे स्वाधीनता सेनानी, खासकर साहित्यकार, गहरे रूप से प्रेरित होते थे। यह परंपरा लंबे समय तक फलती-फूलती रही। लेकिन 1992…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    बिहार में औद्योगिक निवेश को बड़ी रफ्तार, 23 नई परियोजनाओं को मिली मंजूरी

    बिहार में औद्योगिक निवेश को बड़ी रफ्तार, 23 नई परियोजनाओं को मिली मंजूरी

    पुस्तक समीक्षा: युद्ध, पीड़ा और मनुष्य होने की कहानी- “इंसान का नसीबा”

    पुस्तक समीक्षा: युद्ध, पीड़ा और मनुष्य होने की कहानी- “इंसान का नसीबा”

    खेत बचाओ अभियान के तहत किसानों को वैज्ञानिक कृषि तकनीकों की जानकारी

    खेत बचाओ अभियान के तहत किसानों को वैज्ञानिक कृषि तकनीकों की जानकारी

    मंगोलिया में बुद्ध के प्रमुख शिष्यों के पवित्र अवशेषों की प्रदर्शनी संपन्न

    मंगोलिया में बुद्ध के प्रमुख शिष्यों के पवित्र अवशेषों की प्रदर्शनी संपन्न

    पीएनसी लापरवाही पर भीम आर्मी का प्रदर्शन, डीएम को ज्ञापन

    पीएनसी लापरवाही पर भीम आर्मी का प्रदर्शन, डीएम को ज्ञापन

    अंतरराष्ट्रीय साहित्य सम्मान से सम्मानित हुए अरविंद चित्रांश, कायस्थ महासभा ने किया अभिनंदन

    अंतरराष्ट्रीय साहित्य सम्मान से सम्मानित हुए अरविंद चित्रांश, कायस्थ महासभा ने किया अभिनंदन