विकसित राष्ट्र बनाने में युवा पीढ़ी निभाए भूमिका : सांसद नरेश बंसल,ढाई हजार छात्र शामिल हुए स्वच्छता अभियान में

हरिद्वार (उत्तराखंड)-विशेष प्रतिनिधि। चमन लाल स्नातकोत्तर महाविद्यालय में स्वच्छता ही सेवा अभियान में राज्यसभा सांसद और संसद की रक्षा समिति के सदस्य नरेश बंसल ने कहा कि भारत को वर्ष 2047 में विकसित देश बनाने के लक्ष्य में सरकार के साथ-साथ युवा पीढ़ी को भी सक्रिय भूमिका निभानी होगी।

महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई (एनएसएस) के तत्वावधान में आयोजित स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत राज्यसभा सांसद नरेश बंसल ने शिक्षकों छात्र-छात्राओं और प्रबंध समिति के साथ मिलकर महाविद्यालय परिसर में स्वच्छता अभियान की शुरुआत की। इससे पूर्व उन्होंने स्वच्छता जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर हुए समारोह में सांसद नरेश बंसल ने कहा कि नई पीढ़ी को स्वच्छता को अपनी आदत में सम्मिलित करने की आवश्यकता है, यह राष्ट्रपिता के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

उन्होंने कहा कि विगत एक दशक में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत की छवि में व्यापक रूप से बदलाव आया है। आज चाहे यूक्रेन रूस का युद्ध हो या दुनिया में अन्य स्थानों पर चल रहे संघर्ष इन सभी जगह पर भारत को एक भरोसेमंद मध्यस्थ के तौर पर देखा जा रहा है। भारत की शक्ति उसकी युवा पीढ़ी में निहित है। इस युवा पीढ़ी की लगन ऊर्जा उत्साह और उद्देश्य की प्रति समर्पण से ही भारत विकसित राष्ट्र के रूप में सामने आएगा। सांसद ने युवाओं का आह्वान किया कि वह अपने जीवन में ऐसा लक्ष्य निर्धारित करें जिससे उनके साथ-साथ समाज और राष्ट्र की भी उन्नति हो सके। उन्होंने लड़कियों की शिक्षा की ओर विशेष ध्यान दिए जाने तथा सामाजिक बुराइयों को दूर करने को भी इस अभियान से जोड़ने पर जोर दिया। इसी क्रम में उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस की तारीख छात्र-छात्राओं से पूछी, जिसे महाविद्यालय की रोवर रेंजर्स की छात्रा रश्मि ने 17 सितंबर बताई। इस पर राज्यसभा सांसद ने छात्रा को ₹500 की धनराशि का पुरस्कार भी दिया।

इस अवसर पर पूर्व राज्य मंत्री और भाजपा के जिला अध्यक्ष शोभाराम प्रजापति ने केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियां बताते हुए कहा कि विगत एक दशक में इन सरकारों ने आम आदमी के हित में जितने कार्य किए हैं उतने कार्य इससे पूर्व के 6 दशक में नहीं हुए हैं। महाविद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष रामकुमार शर्मा ने कहा कि युवाओं को एन.एस.एस के माध्यम से अपने देश और समाज की सेवा में सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए। उन्होंने महात्मा गांधी का स्मरण करते हुए कहा की स्वच्छ जागरूक और ईमानदार समाज का निर्माण बापू के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

कार्यक्रम के आरंभ में प्राचार्य डॉ .सुशील उपाध्याय ने स्वच्छता ही सेवा अभियान के विषय में जानकारी दी और बताया कि यह अभियान 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलेगा। इस अभियान में महाविद्यालय के लगभग ढाई हजार छात्र छात्राएं अलग-अलग भूमिकाओं में प्रतिभाग कर रहे हैं। कार्यक्रम में जिला महामंत्री अरविंद गौतम, प्रमोद चौधरी, सतीश कौशिक, मनोज नायक, डॉ. दीपा अग्रवाल, डॉ. धर्मेंद्र कुमार आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम समन्वयक डॉ. मोहम्मद इरफान ने सभी अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर महाविद्यालय प्रबंध समिति के सचिव श्री अरुण हरित ने सभी अतिथियों को स्मृति चिह्न एवं शॉल भेंट स्वरूप प्रदान किए। मंच संचालन डॉ. तरुण गुप्ता द्वारा किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के समय शिक्षक एवं गैर शिक्षक कर्मचारी उपस्थित रहे।

(रिपोर्ट, तस्वीर: डॉ .सुशील उपाध्याय)

Share
  • Related Posts

    मुसहर समाज को मिले अनुसूचित जाति में विशेष श्रेणी का दर्जा : डॉ. भीम सिंह भवेश

    आरा (भोजपुर)। मुसहर समाज को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने और उनकी सामाजिक, आर्थिक एवं शैक्षिक स्थिति में सुधार के लिए माता शबरी संघर्ष समिति के बैनर तले जिला समाहरणालय,…

    Share

    रजत जयंती महोत्सव में गूंजेगी भोजपुरी लोकसंस्कृति की स्वर-लहरियां

    आरा (भोजपुर)। भिखारी ठाकुर सामाजिक शोध संस्थान, आरा के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले रजत जयंती महोत्सव ‘लोकरस रंग सह सम्मान समारोह’ में भोजपुरी की…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    मुसहर समाज को मिले अनुसूचित जाति में विशेष श्रेणी का दर्जा : डॉ. भीम सिंह भवेश

    मुसहर समाज को मिले अनुसूचित जाति में विशेष श्रेणी का दर्जा : डॉ. भीम सिंह भवेश

    रजत जयंती महोत्सव में गूंजेगी भोजपुरी लोकसंस्कृति की स्वर-लहरियां

    रजत जयंती महोत्सव में गूंजेगी भोजपुरी लोकसंस्कृति की स्वर-लहरियां

    डॉ. उदय कुमार सिन्हा पुनः बने चित्रगुप्त समाज कल्याण ट्रस्ट के अध्यक्ष

    डॉ. उदय कुमार सिन्हा पुनः बने चित्रगुप्त समाज कल्याण ट्रस्ट के अध्यक्ष

    विकसित भारत युवा संवाद में 150 से अधिक युवाओं ने ली लोकतांत्रिक शपथ

    विकसित भारत युवा संवाद में 150 से अधिक युवाओं ने ली लोकतांत्रिक शपथ

    सरदार पटेल जयंती पर नारायण इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में सत्यनिष्ठा की शपथ

    सरदार पटेल जयंती पर नारायण इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में सत्यनिष्ठा की शपथ

    वरिष्ठ पत्रकार सुरेंद्र तिवारी की माता सोनमती देवी का निधन, 96 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस