पुरस्कार वितरण संग कृषि अनुसंधान परिसर पटना में हिन्दी पखवाड़ा संपन्न

पटना – कार्यालय प्रतिनिधि। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद का पूर्वी अनुसंधान परिसर, पटना के तत्वाधान में हिंदी पखवाड़ा-2024 का समापन समारोह सोमवार को आयोजित हुआ। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में एसकेयूएएसटी, कश्मीर के पूर्व कुलपति डॉ. नज़ीर अहमद, विशिष्ट अतिथि के रूप में भारतीय बागवानी अनुसंधान संस्थान, बेंगलुरु के निदेशक डॉ. टी. के. बेहेरा और विशेष अतिथि के रूप में भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान, नई दिल्ली के प्रोफ़ेसर-सह-प्रधान वैज्ञानिक डॉ. आर. के. यादव उपस्थित थे। सभी अतिथियों ने संस्थान द्वारा राजभाषा हिंदी के प्रचार-प्रसार में किए जा रहे कार्यों की प्रशंसा की और कहा कि आगे भी इसी तरह सरल हिंदी भाषा का प्रयोग कर इसे जन-जन तक पहुंचाते रहें।डॉ. शिवानी, प्रधान वैज्ञानिक ने मंच का संचालन करते हुए उपस्थित सभी अतिथियों एवं कर्मियों के प्रति आभार व्यक्त किया, जिसके उपरांत डॉ. आशुतोष उपाध्याय, प्रभागाध्यक्ष, भूमि एवं जल प्रबंधन ने संस्थान राजभाषा कार्यान्वयन समिति और राजभाषा हिंदी की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए इस पखवाड़ा में दिनांक 14.09.2024 से 29.09.2024 तक आयोजित प्रतियोगिताओं के बारे में जानकारी दी।

संस्थान के निदेशक डॉ. अनुप दास ने अपने अभिभाषण में राजभाषा हिंदी में अधिकाधिक कार्यालयी कार्य करने पर बल दिया। बताया कि हमारा संस्थान ‘क’ क्षेत्र में आता है। अतः, यह हम लोगों नैतिक एवं संवैधानिक जिम्मेदारी है कि हम अपने सभी कार्यालयीन कार्य 100% हिंदी में ही करें, ताकि राजभाषा विभाग, गृह मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा दिए गए लक्ष्य को पूरा कर सकें। उन्होंने सभी वैज्ञानिकों को सरल हिंदी का प्रयोग करते हुए कृषि से संबंधित तकनीकों को संकलित एवं प्रकाशित करने के लिए भी प्रोत्साहित किया एवं संस्थान के प्रेस एवं मीडिया समिति के सभी सदस्यों को विशेष धन्यवाद दिया, जिसके माध्यम से संस्थान अपने कार्यकलापों को किसानों एवं अन्य हितधाराकों तक हिंदी में जानकारियां पहुंचाने में सक्षम है।

समारोह में अतिथियों एवं निदेशक डॉ. दास के हाथों संस्थान के अधिकारियों और कर्मचारियों को हिंदी पखवाड़ा के दौरान आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रदर्शन के आधार पर उन्हें प्रथम, द्वितीय, तृतीय एवं सांत्वना पुरस्कार प्रदान कर उत्साहवर्धन किया गया। इस दौरान डॉ. आशुतोष उपाध्याय, प्रभागाध्यक्ष, भूमि एवं जल प्रबंधन ने अपने प्रेरणात्मक हिंदी कविता से और डॉ. तन्मय कुमार कोले, वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं डॉ. अभिषेक कुमार, वैज्ञानिक ने हिंदी गीत से सभागार में उपस्थित सभी कर्मियों का दिल जीत लिया।

पखवाड़ा कार्यक्रम के सफल आयोजन में डॉ. रजनी कुमारी, डॉ. ज्योति कुमार, डॉ. कुमारी शुभा, प्रभा कुमारी, हिंदी अनुवादक उमेश कुमार मिश्र तथा प्रशासनिक एवं तकनीकी अधिकारियों की सराहनीय भूमिका रही। राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

Share
  • Related Posts

    मुसहर समाज को मिले अनुसूचित जाति में विशेष श्रेणी का दर्जा : डॉ. भीम सिंह भवेश

    आरा (भोजपुर)। मुसहर समाज को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने और उनकी सामाजिक, आर्थिक एवं शैक्षिक स्थिति में सुधार के लिए माता शबरी संघर्ष समिति के बैनर तले जिला समाहरणालय,…

    Share

    रजत जयंती महोत्सव में गूंजेगी भोजपुरी लोकसंस्कृति की स्वर-लहरियां

    आरा (भोजपुर)। भिखारी ठाकुर सामाजिक शोध संस्थान, आरा के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले रजत जयंती महोत्सव ‘लोकरस रंग सह सम्मान समारोह’ में भोजपुरी की…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    मुसहर समाज को मिले अनुसूचित जाति में विशेष श्रेणी का दर्जा : डॉ. भीम सिंह भवेश

    मुसहर समाज को मिले अनुसूचित जाति में विशेष श्रेणी का दर्जा : डॉ. भीम सिंह भवेश

    रजत जयंती महोत्सव में गूंजेगी भोजपुरी लोकसंस्कृति की स्वर-लहरियां

    रजत जयंती महोत्सव में गूंजेगी भोजपुरी लोकसंस्कृति की स्वर-लहरियां

    डॉ. उदय कुमार सिन्हा पुनः बने चित्रगुप्त समाज कल्याण ट्रस्ट के अध्यक्ष

    डॉ. उदय कुमार सिन्हा पुनः बने चित्रगुप्त समाज कल्याण ट्रस्ट के अध्यक्ष

    विकसित भारत युवा संवाद में 150 से अधिक युवाओं ने ली लोकतांत्रिक शपथ

    विकसित भारत युवा संवाद में 150 से अधिक युवाओं ने ली लोकतांत्रिक शपथ

    सरदार पटेल जयंती पर नारायण इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में सत्यनिष्ठा की शपथ

    सरदार पटेल जयंती पर नारायण इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में सत्यनिष्ठा की शपथ

    वरिष्ठ पत्रकार सुरेंद्र तिवारी की माता सोनमती देवी का निधन, 96 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस