जीएनएसयू में शुरू हुआ वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता

नारायण युवोत्सव

डेहरी-आन-सोन  (रोहतास) विशेष संवाददाता। गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय के अंतर्गत वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता नारायण युवोत्सव 2025 का उद्घाटन शनिवार को मशाल प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर डेहरी अनुमंडल न्यायालय की न्यायिक पदाधिकारी अर्चना कुमारी, अंकोढीगोला प्रखंड की अंचल अधिकारी निधि ज्योत्सना, गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय के प्रति कुलपति डॉ. प्रोफेसर जगदीश सिंह ने संयुक्त रूप से मशाल जलाया एवं खिलाड़ियों को सौंपा।

इस अवसर पर विश्वविद्यालय के सभी संकायों के छात्र-छात्राएं खिलाड़ी के रूप में मौजूद रहे। उल्लेखनीय है कि पिछले चार दिनों से अंतर संकाय प्रतियोगिता आरंभ हो गई हैं तथा टीमों का चयन कर लिया गया है। खेल प्रतियोगिताओं में बैडमिंटन, वॉलीबॉल, क्रिकेट, रस्साकसी के अलावा इंडोर खेलों में शतरंज, कैरम बोर्ड ,लूडो आदि प्रतियोगिताएं आयोजित हो रहे हैं। इसके अलावा कविता पाठ लेखन, हास्य व्यंग स्टैंडी प्रतियोगिता, रंगोली प्रतियोगिता के साथ-साथ कला एवं संस्कृति से जुड़े विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रतियोगिताएं चल रही हैं।

आयोजन समन्वयक के अनुसार आगामी 10 मार्च को नारायण युवोत्सव 2025 का समापन होगा तथा पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित होगा। इस अवसर पर संस्थान के सचिव गोविंद नारायण सिंह, प्रबंध निदेशक त्रिविक्रम नारायण सिंह, डा. संगीता कुमारी, डा. मोनिका सिंह, शैक्षणिक निदेशक सुदीप कुमार सिंह, विभिन्न संकायों के अध्यक्ष एवं शिक्षकगण उपस्थित थे।

Share
  • Related Posts

    यूजीसी के नए नियमों के खिलाफ डेहरी में 15 मार्च को निकलेगी ‘जन चेतना रैली’

    डेहरी-आन-सोन (रोहतास)- कार्यालय प्रतिनिधि। राष्ट्रीय सवर्ण कल्याण मोर्चा की ओर से बुधवार को नील कोठी स्थित चंद्रराज वाटिका में प्रेस वार्ता आयोजित कर 15 मार्च को ‘जन चेतना रैली’ निकालने…

    Share

    पटना के कृषि अनुसंधान परिसर में ‘वन हेल्थ’ दृष्टिकोण पर तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू

    पटना। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के पूर्वी अनुसंधान परिसर, पटना में “प्रयोगशाला कौशल एवं उद्यमिता पर व्यवहारिक प्रशिक्षण: वन हेल्थ दृष्टिकोण” विषय पर तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ बुधवार…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    यूजीसी के नए नियमों के खिलाफ डेहरी में 15 मार्च को निकलेगी ‘जन चेतना रैली’

    यूजीसी के नए नियमों के खिलाफ डेहरी में 15 मार्च को निकलेगी ‘जन चेतना रैली’

    पटना के कृषि अनुसंधान परिसर में ‘वन हेल्थ’ दृष्टिकोण पर तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू

    पटना के कृषि अनुसंधान परिसर में ‘वन हेल्थ’ दृष्टिकोण पर तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू

    डेहरी के कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में ‘सखी वार्ता’ कार्यक्रम, बेटियों को अधिकारों के प्रति किया गया जागरूक

    डेहरी के कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में ‘सखी वार्ता’ कार्यक्रम, बेटियों को अधिकारों के प्रति किया गया जागरूक

    चैंबर ऑफ कॉमर्स रोहतास के सेक्रेटरी बने अमित कुमार ‘आर्या’, व्यापारियों के हित में काम करने का संकल्प

    चैंबर ऑफ कॉमर्स रोहतास के सेक्रेटरी बने अमित कुमार ‘आर्या’, व्यापारियों के हित में काम करने का संकल्प

    मानवाधिकारों की समझ बढ़ाने के लिए एनएचआरसी का ऑनलाइन इंटर्नशिप कार्यक्रम शुरू

    मानवाधिकारों की समझ बढ़ाने के लिए एनएचआरसी का ऑनलाइन इंटर्नशिप कार्यक्रम शुरू

    फसल विविधीकरण से बढ़ेगी पैदावार और किसानों की आय : दो दिवसीय प्रशिक्षण शुरू

    फसल विविधीकरण से बढ़ेगी पैदावार और किसानों की आय : दो दिवसीय प्रशिक्षण शुरू