भारत लौटे पदक वीर

टोक्यो ओलंपिक में ऐतिहासिक कामयाबी हासिल कर भारत लौटे पदक वीर

नई दिल्ली (सोनमाटी समाचार नेटवर्क)। टोक्यो ओलंपिक में ऐतिहासिक कामयाबी हासिल कर भारत लौटे पदक वीरो का अभिनंदन किया गया। केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने नई दिल्ली के अशोका होटल में आयोजित एक समारोह में पदक विजेताओं को सम्मानित किया । मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि इन्होंने सिर्फ पदक नहीं बल्कि भारतीयों का दिल भी जीते हैं।

श्री ठाकुर ने कहा है कि टोक्यो ओलंपिक 2020 में भारत के लिए कई चीजें पहली बार हुई है जैसे 31 साल के बाद हॉकी में भारतीय पुरुष टीम द्वारा पदक जीतना, महिला हॉकी टीम का सेमीफाइनल में ऐतिहासिक प्रवेश। श्री ठाकुर ने कहा है कि भारत के खेलों की नींव मजबूत है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विभिन्न योजनाओं जैसे लक्ष्य ओलंपिक पोडियम योजना( टॉप्स), खेलो इंडिया अभियान की दिशा में सकारात्मक परिणाम दिखाएं है। इस आयोजन में शामिल केंद्रीय कानून मंत्री किरण रिजिजू ने कहा है कि यह एक ऐतिहासिक घटना है जिसमें भारत ने ओलंपिक में अब तक का सबसे श्रेष्ठ प्रदर्शन किया है। इस आयोजन में शामिल खेल राज्यमंत्री निशीथ प्रमाणिक, भारतीय ओलंपिक संघ के अध्यक्ष नरेंद्र बत्रा, भारतीय खेल प्राधिकरण के महानिदेशक संदीप प्रधान ने विजेताओं को स्वागत और सम्मानित किया। भारत ने टोक्यो ओलंपिक में कुल 7 पदक जीतेनीरज चोपड़ा ने भाला फेंक इवेंट में स्वर्ण पदक, रवी दहिया ने कुश्ती में रजत पदक, मीराबाई चानू ने भारोत्तोलन में रजत पदक, पी बी सिंधु ने बैडमिंटन में कांस्य पदक लवलीना बोरगोहेन ने मुक्केबाजी में कांस्य पदक, बजरंग पुनिया ने कुश्ती में कांस्य पदक और पुरुष हॉकी टीम ने कांस्य पदक जीते। इस तरह भारत में एक स्वर्ण, दो रजत और चार कांस्य पदक आए।

Share
  • Related Posts

    पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि मनाई गई

    सासाराम (रोहतास) कार्यालय प्रतिनिधि। भाजपा जिला कार्यालय में मंगलवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ दीनदयाल जी के तैल चित्र पर जिला अध्यक्ष संतोष पटेल,…

    Share

    आस्था की डुबकी: महाकुंभ शाही स्नान हेतु आठ निःशुल्क बस प्रयागराज के लिए रवाना

    सासाराम (रोहतास) कार्यालय प्रतिनिधि। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में महाकुंभ के दौरान 12 फरवरी को होने वाले शाही स्नान हेतु नगर निगम सासाराम के वार्ड नंबर 44 से श्रद्धालु भक्तों…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि मनाई गई

    पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि मनाई गई

    आस्था की डुबकी: महाकुंभ शाही स्नान हेतु आठ निःशुल्क बस प्रयागराज के लिए रवाना

    महाकुम्भ में स्नानार्थियों की संख्या 45 करोड़ के पार

    अकस द्वारा ग़ज़ल संध्या से से ताम्हणकर को दि श्रद्धांजलि

    अकस द्वारा ग़ज़ल संध्या से से ताम्हणकर को दि श्रद्धांजलि

    जन वितरण प्रणाली के डीलरों की हड़ताल से राशन कार्डधारियों की बढ़ी परेशानी

    जन वितरण प्रणाली के डीलरों की हड़ताल से राशन कार्डधारियों की बढ़ी परेशानी

    रेलवे का बिहार में अभूतपूर्व निवेश, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का बिहार दौरा

    रेलवे का बिहार में अभूतपूर्व निवेश, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का बिहार दौरा