कृषि अनुसंधान परिसर पटना में सामूहिक धान कटाई कार्यक्रम

पटना-कार्यालय प्रतिनिधि। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद का पूर्वी अनुसंधान परिसर, पटना में गुरुवार को धान कटाई की शुरुआत की गई। संस्थान के निदेशक डॉ. अनुप दास के नेतृत्व में इसे एक विशेष उत्सव ‘सामूहिक धान कटाई’ कार्यक्रम के रूप में मनाया गया। इस कार्यक्रम में संस्थान के सभी वैज्ञानिकों, कर्मचारियों तथा आईएआरआई पटना हब के छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

निदेशक डॉ. अनुप दास ने बताया कि इस तरह के कार्यक्रम का उद्देश्य प्रक्षेत्र कर्मियों को प्रोत्साहित करना तथा उनके मनोबल को ऊँचा करना है। साथ ही, आईएआरआई पटना हब के छात्रों एवं अन्य कर्मचारियों के लिए यह ‘धान की कटाई’ का प्रायोगिक प्रशिक्षण भी था। उन्होंने यह भी बताया कि ऐसे कार्यक्रमों से यह संदेश मिलता है कि टीम वर्क में कार्य करने से कठिन से कठिन समस्या का हल आसानी से मिल जाता है।

इस अवसर पर संस्थान के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. संतोष कुमार ने बताया कि आज ‘स्वर्ण श्रेया’ धान की कटाई हुई है, जिसकी अवधि 120 दिनों की है। साथ ही, धान की यह किस्म अधिक उत्पादन, सूखा रोधी एवं सीधी बुआई के लिए उपयुक्त है, जिससे किसान लाभान्वित होंगे। कार्यक्रम में लगभग 100 से अधिक लोगों की सहभागिता रही।

( इनपुट : निशांत राज )

Share
  • Related Posts

    विश्व उद्यमिता दिवस पर शेरशाह इंजीनियरिंग कॉलेज में ‘स्केल-अप और मार्केट एक्सेस’ कार्यक्रम, 400 विद्यार्थियों ने लिया भाग

    सासाराम (रोहतास)। एक विचार को सफल उत्पाद और फिर बाजार तक पहुंचाने की बारीकियों से विद्यार्थियों को रूबरू कराने के उद्देश्य से विश्व उद्यमिता दिवस के अवसर पर शेरशाह इंजीनियरिंग…

    Share

    स्थानांतरण के बाद एसपी रौशन कुमार से मिले पूर्व विधायक, उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएं

    डेहरी -आन-सोन (रोहतास)। रोहतास के पुलिस अधीक्षक (एसपी) रौशन कुमार के स्थानांतरण के बाद डेहरी के पूर्व विधायक इंजीनियर सत्यनारायण सिंह ने उनके कार्यालय पहुंचकर उनसे मुलाकात की। इस दौरान…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    विश्व उद्यमिता दिवस पर शेरशाह इंजीनियरिंग कॉलेज में ‘स्केल-अप और मार्केट एक्सेस’ कार्यक्रम, 400 विद्यार्थियों ने लिया भाग

    विश्व उद्यमिता दिवस पर शेरशाह इंजीनियरिंग कॉलेज में ‘स्केल-अप और मार्केट एक्सेस’ कार्यक्रम, 400 विद्यार्थियों ने लिया भाग

    स्थानांतरण के बाद एसपी रौशन कुमार से मिले पूर्व विधायक, उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएं

    स्थानांतरण के बाद एसपी रौशन कुमार से मिले पूर्व विधायक, उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएं

    रोहतास के नए एसपी मिस्टर राज ने संभाला पदभार, शांति और कानून-व्यवस्था को बताया प्राथमिकता

    रोहतास के नए एसपी मिस्टर राज ने संभाला पदभार, शांति और कानून-व्यवस्था को बताया प्राथमिकता

    मुखिया और जीविका प्रतिनिधियों के साथ बिहार ग्रामीण बैंक की बैठक, सरकारी योजनाओं से पात्र लाभुकों को जोड़ने पर जोर

    मुखिया और जीविका प्रतिनिधियों के साथ बिहार ग्रामीण बैंक की बैठक, सरकारी योजनाओं से पात्र लाभुकों को जोड़ने पर जोर

    चीनी की बढ़ती कीमतों पर सरकार सख्त, जमाखोरी रोकने के लिए 400 टन की स्टॉक सीमा

    प्रयोगशाला कौशल से उद्यमिता तक: कृषि अनुसंधान परिसर, पटना में चार दिवसीय व्यावहारिक प्रशिक्षण सम्पन्न

    प्रयोगशाला कौशल से उद्यमिता तक: कृषि अनुसंधान परिसर, पटना में चार दिवसीय व्यावहारिक प्रशिक्षण सम्पन्न