रोजगारोन्मुखी व्यवहार को लेकर वेबिनार का आयोजन

PAYTM-OYO-GNSU

डेहरी-आन-सोन-विशेष संवाददाता।  गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय के कला संकाय अंतर्गत आने वाले पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग के द्वारा अपने सपनों के रोजगार को लेकर वेबिनार का आयोजन किया गया। इस वेबिनार में पे टीएम के पूर्व सहायक वाइस प्रेसीडेंट अतुल कुमार और  ओयो के पूर्व सहायक वाइस प्रेसीडेंट रोहन अग्रवाल ने पत्रकारिता व जनसंचार विभाग के छात्रों से रोजगार उन्मुख  उत्कृष्ट व्यवहार और अपने रिज्यूमे के आकर्षक प्रस्तुति के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की।

वेबिनार के शुरुआत में कला संकाय के अध्यक्ष प्रो डॉ सुरेश चंद्र नायक ने विषय प्रवेश कराते हुए आगत दोनों मुख्य वक्ताओं से गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय और पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग से अवगत कराया। जिसके बाद उन्होंने विषय प्रवेश कराते हुए वर्तमान प्रतिस्पर्धी दौर में आकर्षक व्यक्तित्व और छवि के प्रस्तुतिकरण पर विस्तार से बताया।

पे टीएम के पूर्व सहायक वाइस प्रेसीडेंट अतुल कुमार ने कहा कि वर्तमान दौर में उत्कृष्ट शैक्षणिक सफ़लताओं से कहीं ज्यादा महत्वपूर्ण उनकी सफल प्रस्तुति  हो चुकी है क्योंकि जब रोजगार की तलाश में युवा जाते हैं तो सबसे पहले उनके रिज्यूमे से रोजगार देने वाले का साक्षात्कार होता है फिर उसके बाद उस अमुक छात्र-छात्रा से तो ऐसे समय में अपने प्रस्तुति को आकर्षक बनाना प्रत्येक विद्यार्थी की जरूरत है।

ओयो के पूर्व सहायक वाइस प्रेसीडेंट रोहन अग्रवाल ने कहा कि सभी छात्रों की यह मंशा होती है कि वें शिक्षा ग्रहण करने के बाद रोजगार तलाशे और अच्छी जॉब प्राप्त करें। ऐसे में यह बेहद जरुरी हो जाता है कि वें अपने व्यक्तित्व के साथ अपने   रिज्यूमे पर भी मेहनत करें।

वेबिनार के संयोजक सहायक प्राध्यापक डॉ स्नेहाशीष वर्धन ने बताया कि ऐसे वेबिनार के माध्यम से हमारे विभाग के छात्रों सहित विश्वविद्यालय के छात्रों को रोजगारोन्मुखी व्यवहार की सीख मिलती है।

कार्यक्रम का संचालन विभाग के प्रथम वर्ष के छात्र विश्वजीत सिंह ने किया। वहीं धन्यवाद ज्ञापन सहायक प्राध्यापक फहमीना हुसैन ने किया। सभी प्रतिभागियों को ई-सर्टिफिकेट भी उपलब्ध कराया जाएगा। साथ ही आने वाले दिनों में विभाग द्वारा फोटोग्राफी पर कार्यशाला का आयोजन भी आयोजित होने वाला है।

इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से सहायक प्राध्यापक डॉ. अमित कुमार मिश्र, चंचल सिंह, स्मृति और जमाल खान सहित  विभाग के स्नातक, परास्नातक और शोध छात्र व सैंकड़ों के तादाद में विश्वविद्यालय व बाहर के प्रतिभागी शामिल रहें।

(रिपोर्ट, तस्वीर : भूपेंद्रनारायण सिंह, पीआरओ, जीएनएसयू)

Share
  • Related Posts

    पटना में बिहार पुलिस पारितोषिक समारोह 2026: डेहरी के अख्तर अंसारी सम्मानित

    डेहरी -आन-सोन (रोहतास)। पटना में आयोजित बिहार पुलिस वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह 2026 में शाहाबाद परिक्षेत्र के रोहतास, भोजपुर और कैमूर जिलों से कुल 45 पुलिसकर्मियों एवं 2 नागरिकों को…

    Share

    पीपराकोठी में कृषि प्रसार कर्मियों का प्रशिक्षण शुरू, फसल विविधीकरण पर जोर

    पीपराकोठी (पूर्वी चंपारण)। कृषि प्रसार कर्मियों के लिए “फसल विविधीकरण के माध्यम से जीविकोपार्जन में वृद्धि” विषय पर दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। यह कार्यक्रम भारतीय कृषि अनुसंधान…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    पटना में बिहार पुलिस पारितोषिक समारोह 2026: डेहरी के अख्तर अंसारी सम्मानित

    पीपराकोठी में कृषि प्रसार कर्मियों का प्रशिक्षण शुरू, फसल विविधीकरण पर जोर

    पीपराकोठी में कृषि प्रसार कर्मियों का प्रशिक्षण शुरू, फसल विविधीकरण पर जोर

    गंगा आरती और सांस्कृतिक कार्यक्रमों से जगमगाएगा सासाराम, 25 मार्च को महोत्सव

    गंगा आरती और सांस्कृतिक कार्यक्रमों से जगमगाएगा सासाराम, 25 मार्च को महोत्सव

    यूजीसी के खिलाफ डेहरी में सवर्ण समाज की जनचेतना रैली, हजारों लोग सड़कों पर उतरे

    यूजीसी के खिलाफ डेहरी में सवर्ण समाज की जनचेतना रैली, हजारों लोग सड़कों पर उतरे

    जीएनएसयू के नारायण स्कूल ऑफ लॉ में राष्ट्रव्यापी मूट कोर्ट प्रतियोगिता 2026 का शुभारंभ

    जीएनएसयू के नारायण स्कूल ऑफ लॉ में राष्ट्रव्यापी मूट कोर्ट प्रतियोगिता 2026 का शुभारंभ

    वैज्ञानिक खेती अपनाकर बढ़ाएं आय, समय की मांग है व्यवसायिक कृषि: गोपाल नारायण सिंह

    वैज्ञानिक खेती अपनाकर बढ़ाएं आय, समय की मांग है व्यवसायिक कृषि: गोपाल नारायण सिंह