अमेरिकी यूनिवर्सिटी से आनलाइन पढ़ाई

भारतीयों के लिए कोई नयी बात नहीं है की  बेहतर शिक्षा और रोजगार के बेहतर अवसरों की खातिर सात समुन्दर पार तक चले जाते हैं। क्यूंकि हमारे यहाँ अच्छी शिक्षा और अच्छे अवसर सिर्फ उन्ही को प्राप्त होते हैं जो या तो मेधावी होते हैं या फिर धनवान। जो इन दोनों में से एक नहीं होते वो भारत के शीर्ष कॉलेजों की लाइन में ही खड़े रह जाते हैं। एक औसत  भारतीय छात्र एक अच्छे  कॉलेज में बस अपने लिए जगह तलाशता रह जाता है।
अजय और सहर्ष यूँ तो दो अलग अलग पीढ़ियों से थे पर उनके हालात एक ही जैसे थे, वे दोनों अपने घर को छोड़ कर पढने गए थे और जानते थे की वो शायद कभी वापस नहीं लौट पाएंगे। पटना साइंस कॉलेज के छात्र रह चुके अजय ने यूनिवर्सिटी ऑफ़ जॉर्जिया से एमबीए किया था और तब से वो युएसए में ही रह रहे थे। कई अंतराष्ट्रीय कंपनियों में अलग अलग पदों पर काम करने के बाद अजय ने उन्होंने अपनी उधमी यात्रा एक कैलिफ़ोर्निया की कंपनी ग्लोबल मार्केटिंग रिसोर्सेज़ के साथ शुरू की जो एक ऑनलाइन ट्रांसक्रिप्शन सर्विसेज पोर्टल है। GMR आज एक बड़ा ब्रांड है और अजय एक सीरियल इंटरप्रेनुर है और कई डिजिटल उपक्रमों में अपने आइडियाज दिए हैं।

 सहर्ष अपना घर छोड़ कर २००६ में बंगलोर इंजीनियरिंग पढने गए थे और उसके बाद  क्राइस्ट यूनिवर्सिटी से गोल्ड मेडल के साथ एमबीए किया। उसके बाद उन्होंने FMCD इंडस्ट्री की एक उच्चतम ब्रांड के साथ काम करने लगे। बिहार के ये दोनों लाल जो एक दूसरे से हजारो मील दूर थे, पहली बार कोलकाता में मिले और वहीँ इन दोनों ने फैसला किया की दोनों मिल कर बिहार और भारत में विश्वव्यापी अवसर उपलब्ध कराएँगे।
डिजिटल मार्केटिंग एक उभरता हुआ क्षेत्र है और हर साल  ग्लोबल मार्केटिंग बजट का अच्छा  खासा हिस्सा इस पर खर्च होता है और आने वाले समय में यह और बढ़ने वाला है। शोध  कहते हैं २०२० तक दुनिया भर में ३।५ लाख से ज्यादा डिजिटल मार्केटिंग विशेषज्ञों की जरुरत पड़ेगी जिसमे से १।५ को भारत में नियुक्त किया जा सकता है। इसमें से साठ प्रतिशत नौकरियां यूएसए से निकलेंगी। इस तरह ज्यादातर डिजिटल मार्केटिंग विशेषज्ञों को आसानी से अमेरिकी कंपनियों में उच्च वेतन वाली नौकरी मिल सकती है और वो अपने मनचाहे लोकेशन से काम कर सकते है।

 डिजिटल मार्केटिंग इंस्टिट्यूट ऑफ अमेरिका GMR और भूषण एडुकोर्प प्राइवेट लिमिटेड का एक संयुक्त प्रयास है जो डिजिटल मार्केटिंग के ज्ञान देकर युवाओं को अपने लिए बेहतर करियर पाने  का अवसर प्रदान करता है। ये भारत में पहली बार एक ऐसा पाठ्क्रम लेकर आई है पूरी तरह से उद्योग पर आधारित है और इसे यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया – मिरामर ने डिजाईन किया था। यह अमेरिकी कोम्पनियीं के साथ इंटर्नशिप की सौ प्रतिशत गारंटी देता है।।  जैसे जैसे भारत डिजिटल होता जाएगा डिजिटल मार्केटिंग एक्सपर्ट्स की जरुरत बढती जाएगी। डिजिटल मार्केटिंग युवाओं को अपने प्रियजनों के पास रह कर सही करियर चुनने में और अच्छी  नौकरियां हासिल करने में मदद करेगी।

-Preeti Parashar in patnabeats

Share
  • Related Posts

    केंद्रीय हिंदी निदेशालय की व्याख्यानमाला के लिए डॉ. सुशील उपाध्याय चयनित, महाराष्ट्र में देंगे व्याख्यान

    देहरादून/हरिद्वार (उत्तराखंड)। चमन लाल स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्राचार्य एवं शिक्षाविद् डॉ. सुशील उपाध्याय का चयन भारत सरकार के केंद्रीय हिंदी निदेशालय की प्रतिष्ठित ‘प्राध्यापक व्याख्यानमाला’ योजना के लिए किया गया…

    Share

    जीएनएसयू और एनएमसीएच को तीन अंतरराष्ट्रीय आईएसओ प्रमाणपत्र, गुणवत्ता प्रबंधन में मिली बड़ी पहचान

    डेहरी -आन-सोन (रोहतास)। गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय (जीएनएसयू) एवं नारायण मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (एनएमसीएच) को गुरुवार को विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित गरिमामय सम्मान समारोह…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    नारायण स्कूल ऑफ लॉ में पैरा-लीगल वालंटियर्स का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न

    नारायण स्कूल ऑफ लॉ में पैरा-लीगल वालंटियर्स का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न

    हरियाली अमावस्या पर कृषि अनुसंधान परिसर में पौधरोपण अभियान, 64 फलदार एवं बहुउद्देशीय पौधे लगाए

    हरियाली अमावस्या पर कृषि अनुसंधान परिसर में पौधरोपण अभियान, 64 फलदार एवं बहुउद्देशीय पौधे लगाए

    रेडिया शरीफ दरगाह में गंगा-जमुनी तहजीब की अनूठी मिसाल, दो दिवसीय उर्स मेले में उमड़ा आस्था का सैलाब

    रेडिया शरीफ दरगाह में गंगा-जमुनी तहजीब की अनूठी मिसाल, दो दिवसीय उर्स मेले में उमड़ा आस्था का सैलाब

    संस्कृति के हिमायती एडीजी रामकुमार का गोरखपुर में ‘गौरवशाली पूर्वांचल’ की परंपरा में अभिनंदन

    संस्कृति के हिमायती एडीजी रामकुमार का गोरखपुर में ‘गौरवशाली पूर्वांचल’ की परंपरा में अभिनंदन

    नारायण मेडिकल कॉलेज में स्तनपान कक्ष की स्थापना, माताओं को मिला सुरक्षित और निजी स्थान

    नारायण मेडिकल कॉलेज में स्तनपान कक्ष की स्थापना, माताओं को मिला सुरक्षित और निजी स्थान

    पाँच टीमें, एक लक्ष्य: खेत तक पहुँचेगा कृषि अनुसंधान

    पाँच टीमें, एक लक्ष्य: खेत तक पहुँचेगा कृषि अनुसंधान