यूजीसी-नेट जून 2026 के लिए आवेदन शुरू, एनटीए ने जारी की अधिसूचना

नई दिल्ली। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने यूजीसी-नेट जून 2026 परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया प्रारंभ कर दी है। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के निर्देश पर आयोजित यह परीक्षा जूनियर रिसर्च फेलोशिप (जेआरएफ), सहायक प्राध्यापक (असिस्टेंट प्रोफेसर) के पद तथा पीएचडी में प्रवेश के लिए पात्रता निर्धारित करती है।

जारी सार्वजनिक सूचना के अनुसार, अभ्यर्थी 29 अप्रैल 2026 से 20 मई 2026 (रात 11:50 बजे तक) ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। परीक्षा शुल्क का भुगतान भी 20 मई 2026 तक ही किया जा सकेगा। आवेदन पत्र में सुधार के लिए 22 मई से 24 मई 2026 तक संशोधन विंडो उपलब्ध रहेगी।

एनटीए के अनुसार, परीक्षा शहर की जानकारी 10 जून 2026 तक जारी कर दी जाएगी, जबकि प्रवेश पत्र 15 जून 2026 तक डाउनलोड किए जा सकेंगे। यूजीसी-नेट जून 2026 परीक्षा 22 जून से 30 जून 2026 के बीच कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) मोड में आयोजित होगी।

आवेदन शुल्क सामान्य वर्ग के लिए 1150 रुपये, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग/अन्य पिछड़ा वर्ग (नॉन-क्रीमी लेयर) के लिए 600 रुपये तथा अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/दिव्यांग एवं थर्ड जेंडर के लिए 325 रुपये निर्धारित किया गया है।

एनटीए ने अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि वे आवेदन पत्र भरते समय सभी विवरण सावधानीपूर्वक दर्ज करें, क्योंकि अंतिम सबमिशन के बाद परिवर्तन की सीमित सुविधा ही उपलब्ध होगी। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर विस्तृत अधिसूचना देख सकते हैं।

Share

Related Posts

गांधी : विचारों की वह रोशनी, जो समय के साथ और गहरी होती गई

सत्य, अहिंसा, स्वावलंबन और मानवता के मूल्यों पर आधारित महात्मा गांधी के विचार आज भी समाज को नई दिशा देने की क्षमता रखते हैं। उनके जीवन-दर्शन, आर्थिक चिंतन, शांति के…

Share

शैक्षणिक भ्रमण से बीएड-डीएलएड प्रशिक्षुओं को मिला अनुभवात्मक ज्ञान

दाउदनगर (औरंगाबाद)। भगवान प्रसाद शिवनाथ प्रसाद बीएड कॉलेज, दाउदनगर के बीएड एवं डीएलएड प्रशिक्षुओं का शैक्षणिक भ्रमण प्राचार्य डॉ. अमित कुमार के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। भ्रमण के दौरान…

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

You Missed

“भौतिक सुख-सुविधाओं की दौड़ में खोता मानसिक सुकून”

“भौतिक सुख-सुविधाओं की दौड़ में खोता मानसिक सुकून”

जिला स्तरीय कुश्ती में निहाल हुसैन बने विजेता, प्रमंडल प्रतियोगिता के लिए चयन

जिला स्तरीय कुश्ती में निहाल हुसैन बने विजेता, प्रमंडल प्रतियोगिता के लिए चयन

मौसम की चुनौती से निपटने को युवाओं को स्मार्ट कृषि का प्रशिक्षण, पटना में तीन दिवसीय कार्यक्रम शुरू

मौसम की चुनौती से निपटने को युवाओं को स्मार्ट कृषि का प्रशिक्षण, पटना में तीन दिवसीय कार्यक्रम शुरू

‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ के नारों से गूंजा डेहरी, महागठबंधन ने किया आक्रोश प्रदर्शन

‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ के नारों से गूंजा डेहरी, महागठबंधन ने किया आक्रोश प्रदर्शन

रोहतास के विकास को मिली रफ्तार, बाइपास से जाम से राहत; सोन का पानी और नई टाउनशिप की सौगात

रोहतास के विकास को मिली रफ्तार, बाइपास से जाम से राहत; सोन का पानी और नई टाउनशिप की सौगात

2030 तक आत्मनिर्भर बिहार का लक्ष्य, युवाओं को रोजगार के लिए बाहर जाने से रोकने पर जोर

2030 तक आत्मनिर्भर बिहार का लक्ष्य, युवाओं को रोजगार के लिए बाहर जाने से रोकने पर जोर