आखिर कब बनेगा रोपवे ?

– रोहतासगढ़ किला तक पहुंचने के लिए गोविंदापुर से बननी है रोपवे, रोपवे के बनने से किले का होगा विकास

– पर्यटन बढ़ने से बढ़ेगा सरकार का काफी राजस्व

रोहतासगढ़ से उपेन्द्र कश्यप

भाजपा के सांसद छेदी पासवान को नहीं मालूम है कि रोहतासगढ़ किला पर पहुंचने के लिए प्रस्तावित रोपवे के निर्माण में आखिर विलंब क्यों हो रहा है? अखिल भारतीय वनवासी कल्याण आश्रम के तत्वावधान में आयोजित 12 वें महोत्सव में जब वे पहुंचे तो उनसे इस संवाददाता ने सवाल किया कि रोपवे निर्माण में विलंब क्यों हो रहा है? उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य में भाजपा की सरकार है। उन्होंने कहा कि 12 करोड़ 65 लाख रुपए केंद्र से पास करवा दिया है। पैसा बिहार सरकार को भेजवा दिया है। अब यह समझ में नहीं आ रहा है कि काम क्यों नहीं हो रहा है, जबकि केंद्र और राज्य में भाजपा की सरकार है। श्री पासवान ने कहा कि पहले तो महागठबंधन की सरकार थी तो बात समझ में आ रही थी, किन्तु अब तो भाजपा की ही सरकार है। अब क्यों नहीं बन रहा है, समझ में नहीं आ रहा है। वाइल्ड लाइफ सेंचुरी को लेकर भी समस्या है तो वे इस मुद्दे पर उप मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और पर्यटन मंत्री प्रमोद कुमार से मिले हैं।

पर्यटन के लिए महत्वपूर्ण रोहतासगढ़

रोहतासगढ़ किला जाने के लिए गोविंदापुर से रोपवे का निर्माण होना है। यदि रोपवे का निर्माण होता है तो बिहार सरकार के लिए राजस्व का एक स्थायी स्थान उपलब्ध होगा। लोगों में यहां आने के लिए उत्साह बढेंगा। आज साधन के अभाव के कारण पर्यटक काफी कम संख्या में आते हैं। रोपवे 28 एकड़ क्षेत्रफल में फैला रोहतास किला तक पर्यटन और इतिहास में रुचि रखने वालों के लिए आना आसान होता। लोग ऐतिहासिक वैभव को देख पाते। यह दुर्ग अभेद्य और अजेय रहा है। इस कारण इसका ऐतिहासिक महत्व है। बिहार में तो ऐसा कोई किला है ही नहीं, देश में भी इतना बड़ा किला परिसर कुछ ही संख्या में हैं।

 

समस्या वाइल्ड लाइफ सेंचुरी होने की वजह से 

सांसद छेदी पासवान ने कहा कि रोहतास से तारडीह होते हुए धनसा तक सड़क किला पर अगली बार आने से पहले तक बन जानी चाहिए। कहा कि अकबरपुर से अधौरा तक सड़क बनाने का प्रयास है। वाइल्ड लाइफ सेंचुरी होने की वजह से समस्या है। पीसीसी नहीं बन सकती तो कम से कम मोरंग की सड़क बन जाये। अब इसमें कौन सा नया कानून है, क्या बाधा है, मैं नहीं जानता।

Share
  • Related Posts

    ईओ विमल कुमार हत्याकांड पर राजद का प्रदर्शन, निष्पक्ष जांच की उठाई मांग

    डेहरी -आन-सोन (रोहतास)। डेहरी-डालमियानगर नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी (ईओ) विमल कुमार की हत्या के विरोध में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने गुरुवार को डेहरी में विरोध-प्रदर्शन किया। पार्टी कार्यकर्ताओं…

    Share

    गुरु पूर्णिमा पर वेद व्यास जयंती समारोह में नई किरण प्रतियोगिता परीक्षा के विजेताओं का सम्मान

    डेहरी-आन-सोन (रोहतास)। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर भगवान वेद व्यास ट्रस्ट, डेहरी के तत्वावधान में एनिकट स्थित भगवान वेद व्यास मंदिर परिसर में भगवान वेद व्यास पूजन सह जयंती…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    नारायण स्कूल ऑफ लॉ में पैरा-लीगल वालंटियर्स का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न

    नारायण स्कूल ऑफ लॉ में पैरा-लीगल वालंटियर्स का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न

    हरियाली अमावस्या पर कृषि अनुसंधान परिसर में पौधरोपण अभियान, 64 फलदार एवं बहुउद्देशीय पौधे लगाए

    हरियाली अमावस्या पर कृषि अनुसंधान परिसर में पौधरोपण अभियान, 64 फलदार एवं बहुउद्देशीय पौधे लगाए

    रेडिया शरीफ दरगाह में गंगा-जमुनी तहजीब की अनूठी मिसाल, दो दिवसीय उर्स मेले में उमड़ा आस्था का सैलाब

    रेडिया शरीफ दरगाह में गंगा-जमुनी तहजीब की अनूठी मिसाल, दो दिवसीय उर्स मेले में उमड़ा आस्था का सैलाब

    संस्कृति के हिमायती एडीजी रामकुमार का गोरखपुर में ‘गौरवशाली पूर्वांचल’ की परंपरा में अभिनंदन

    संस्कृति के हिमायती एडीजी रामकुमार का गोरखपुर में ‘गौरवशाली पूर्वांचल’ की परंपरा में अभिनंदन

    नारायण मेडिकल कॉलेज में स्तनपान कक्ष की स्थापना, माताओं को मिला सुरक्षित और निजी स्थान

    नारायण मेडिकल कॉलेज में स्तनपान कक्ष की स्थापना, माताओं को मिला सुरक्षित और निजी स्थान

    पाँच टीमें, एक लक्ष्य: खेत तक पहुँचेगा कृषि अनुसंधान

    पाँच टीमें, एक लक्ष्य: खेत तक पहुँचेगा कृषि अनुसंधान