औरंगाबाद में देवमंदिर और सूर्यपूजा पर पुस्तक का लोकार्पण / सासाराम में दुष्कर्म पर मंथन / तिलौथू में कृषि चौपाल

उपेन्द्र कश्यप सहित पांच लेखकों को सम्मान

औरंगाबाद/डेहरी-आन-सोन (विशेष प्रतिनिधि)। उमगा पब्लिकेशन की ओर से प्रकाशित पुस्तक देव और सूर्य-पूजा का लोकार्पण सांसद सुशील कुमार सिंह ने किया। इस पुस्तक के लेखक राज्य के वरिष्ठ पत्रकार कमल किशोर (संपादक, नवबिहार टाइम्स) हैं। पुस्तक में देवमंदिर के धार्मिक, पौराणिक और ऐतिहासिक महत्व को रेखांकित किया गया है। विधान परिषद सदस्य प्रो. रणवीर नंदन और जिलाधिकारी राहुल रंजन माहिवाल समारोह के विशिष्ट अतिथि थे। इस अवसर पर उमगा पब्लिकेशन के प्रबंध निदेशक प्रेमेन्द्र मिश्र की ओर से पांच दिवंगत लेखकों की स्मृति में उनके नाम पर औरंगाबाद जिला के पांच लेखकों को प्रमाणपत्र और स्मृतिचिह्नï भेंटकर सम्मानित किया गया। मिथिलेश मधुकर को कामता प्रसाद सिंह काम की, डा. सुरेंद्र मिश्र को शंकरदयाल सिंह की, उपेंद्र कश्यप को प्रो. तारकेश्वर सिंह की, प्रभात बांधुल्य को राधा कृष्ण की और धनंजय जयपुरी को रामाधार दुबे की स्मृति में सम्मान दिया गया।

सम्मानित होने वाले लेखक उपेन्द्र कश्यप ने श्रमण संस्कृति का वाहक दाउदनगर पुस्तक लिखी है, जिसमें अंचल विशेष (सोनघाटी) के धार्मिक-ऐतिहासिक-सांस्कृतिक-वाणिज्यिक सरोकार को समाहित किया गया है। रोहतास जिला के सोन तट के मध्यकालीन गांव दारानगर के मूलवासी रहे उपेन्द्र कश्यप के पूर्वज दाउदनगर (औरंगाबाद) में बस गए। दाउनगर में दो दशक से अधिक समय तक पत्रकारिता में रिपोर्टिंग में अग्रणी कार्य करने और स्तरीय लेखन में पहचान बनाने के बाद उपेन्द्र कश्यप अब दैनिक भास्कर के अनुमंडल संवाददाता के रूप में डेहरी-आन-सोन में कार्यरत हैं।
(रिपोर्ट, तस्वीर : निशांत राज)

अपसंस्कृति विस्तार पर महिला अत्याचार में वृद्धि

सासाराम (रोहतास)-सोनमाटी संवाददाता। बाल विद्या मंदिर परिवार की ओर से भभुआ दुष्कर्म कांड के मद्देनजर इस तरह की आपराधिक प्रवृत्ति पर वैचारिक मंथन मंगलम उत्सव वाटिका में किया गया। सामूहिक विमर्श में यह माना गया कि अपसंस्कृति के विस्तार के कारण ऐसी प्रवृत्तियों में बढ़ोतरी हुई है और महिलाओं पर अत्याचार में वृद्धि हो रही है। इसलिए जरूरत घर-परिवार को ऐसी स्थिति के प्रति जागरूक बनाए जाने की है। कार्यक्रम की अध्यक्षता ई. नवीन सिन्हा ने की और संचालन बाल विद्या मंदिर परिवार के प्रवक्ता अर्जुन कुमार पत्रकार ने किया। शैलेन्द्र लाल, डा. राकेश कुमार बघेल, राजेश कुमार सिन्हा, सुनील कुमार साहू, दिलीप कुमार सोनी, संजय गुप्ता, राजेश कुमार सिंह आदि ने भी अपनी-अपनी बातें रखीं। कार्यक्रम के संयोजन में सुभाषचंद्र सिन्हा, नीलम साहू, प्रज्ञा सिन्हा, प्रत्युष बघेल, शाश्वत श्रीवास्तव आदि ने सहयोग किया।
(रिपोर्ट : अर्जुन कुमार)

कृषि चौपाल में रखे खेती-किसानी के अनुभव-सुझाव

तिलौथू (रोहतास)-सोनमाटी समाचार। गांव-गांव में खेती-किसानी से संबंधित 11 दिनों से जारी कृषि चौपाल महाराजगंज गांव में समाप्त हुआ। जगह-जगह आयोजित हुए कृषि चौपाल में किसानों को बीज, सिंचाई, ऋण-अनुदान, बाजार, उत्पादकता, उर्वरक उपयोग, बीमा, पेंशन, फसल अवशेष प्रबंधन आदि के बारे में जानकारी दी गई। प्रखंड कृषि पदाधिकारी शिवजी पासवान और कृषि समन्वयक सह चौपाल के नोडल अधिकारी विजय कुमार गुप्ता के साथ सरकार के कार्यक्रमों की जानकारी दी गई और ग्राम पंचायतों के मुखिया, प्रगतिशील पुरस्कृत किसानों के अनुभवों-सुझावों को साझा किया गया।
(सोनमाटीडाटकाम व्हाट्सएप नेटवर्क)

Share
  • Related Posts

    सोन तटीय मंदिर में नीम के पेड़ में दिखती देवी की पूरी देहाकृति

    • देवी शोणाक्षी के पूजन- नमन के लिए उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब डेहरी-ऑन-सोन (रोहतास)। शारदीय नवरात्र प्रारंभ होते ही प्रतिपदा तिथि से डेहरी नगर के पाली स्थित देवी शोणाक्षी के…

    Share

    मां महाशक्ति के दरबार में अनूठी आस्था का संगम, प्रतिमा निर्माण के लिए 2045 तक बुकिंग

    मन्नत पूरी होने पर मां की सेवा का संकल्प लेते हैं श्रद्धालु डेहरी -ऑन -सोन (रोहतास)- सोनमाटी ब्यूरो। बिहार के नवादा जिले के पकरीबरावां प्रखंड की ढोढा पंचायत के रेवार…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    मुसहर समाज को मिले अनुसूचित जाति में विशेष श्रेणी का दर्जा : डॉ. भीम सिंह भवेश

    मुसहर समाज को मिले अनुसूचित जाति में विशेष श्रेणी का दर्जा : डॉ. भीम सिंह भवेश

    रजत जयंती महोत्सव में गूंजेगी भोजपुरी लोकसंस्कृति की स्वर-लहरियां

    रजत जयंती महोत्सव में गूंजेगी भोजपुरी लोकसंस्कृति की स्वर-लहरियां

    डॉ. उदय कुमार सिन्हा पुनः बने चित्रगुप्त समाज कल्याण ट्रस्ट के अध्यक्ष

    डॉ. उदय कुमार सिन्हा पुनः बने चित्रगुप्त समाज कल्याण ट्रस्ट के अध्यक्ष

    विकसित भारत युवा संवाद में 150 से अधिक युवाओं ने ली लोकतांत्रिक शपथ

    विकसित भारत युवा संवाद में 150 से अधिक युवाओं ने ली लोकतांत्रिक शपथ

    सरदार पटेल जयंती पर नारायण इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में सत्यनिष्ठा की शपथ

    सरदार पटेल जयंती पर नारायण इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में सत्यनिष्ठा की शपथ

    वरिष्ठ पत्रकार सुरेंद्र तिवारी की माता सोनमती देवी का निधन, 96 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस