कृष्ण किसलय/दो कविताएं : एक नए साल और दूसरी गुजरे साल के सन्दर्भ में

दो कविताएं :
एक नए साल और दूसरी गुजरे साल के सन्दर्भ में
-कृष्ण किसलय (संपादक, सोनमाटी)

(1). आओ सफर फिर शुरू करें

(21 साल पहले दैनिक आज, पटना के वार्षिक विशेषांक में प्रकाशित)

अहसास अब भी कितना ताजा है
कि बहुत खुशनसीब गुजरा था
बीते वर्षों का पहला नया सबेरा !


हां, कितना हसीन था
आकाश से जमीन पर
प्रेम के पानी का झरझराना
और, उग आए संबंधों की पौध में
हर साल आहिस्ता-आहिस्ता
एक-एक कर फूलों-पत्तियों का भरना !

जमाने की बन्दिश की बर्फानी ठंड
प्रतीक्षा की तपस्या की कड़ी धूप
और बेकरारी की बाढ़ के बावजूद
हरा-भरा है यादों का वह पौधा,
महक बरकरार है मोहब्बत के फूलों की !
लाखों-करोड़ों की तरह मैंने भी देखा,
एक सपना गुजरे बरस की आखिरी रात में
कि नए बरस का उगता नया सबेरा
और हसीन,
और गुलनशीन,
और मनतरीन होगा
मगर अफसोस रात लंबी खींच गई
और राह में पत्थर फिर बिखर गए !


तब भी आदमी की जिन्दगी तो
दरअसल उम्मीद का सफर है
और, संयोग से अब भी साथी जुगनू
संबंधों की हरियाली में चमक रहे हैं
आओ, उन्हीं की रोशनी के सहारे
मंजिल पर पहुंचने का सफर
फिर से शुरू किया जाए !

(2). बीता वर्ष

(07 साल पहले राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र मेरठ मुख्यालय स्थित बहुभाषी-बहुसंस्करणीय प्रकाशन संस्थान सुभारती मीडिया लिमिटेड के 75 साल पुराने दैनिक प्रभात के संपादकीय पृष्ठ पर सृजन स्तंभ में प्रकाशित)

दूर कालखंड के रक्ताभ क्षितिज पर
सर्द दिसम्बर की अंतिम घडि़य़ां गिनते हुए
दम तोड़ते बूढ़े वर्ष का महाप्रयाण हुआ !


आ गई मेरे अधरों पर
अनछूए दर्द की थिरकन
आह, निर्दयी छल गया
मेरे गीतों पर ताल देने का
उसने दिया था वचन !


मेरी बंद मुट्ठियों
में
अनुत्तरित प्रश्नचिह्नों को छोड़
यह निष्ठुर वर्ष भी
मेरी हथेलियों से खामोश सरक गया
थमाकर एक रीता कालपात्र !


बीते वर्ष के साथ जो था
उम्मीद का अनुबन्ध
और गणित का गुणनफल
कि कितना कुछ करने का भाग
और कितना कुछ कर पाने का शेष !


बस, चिपका भर रह गया
मेरी जिंदगी की लीक से
कृष्णपखी साये की तरह
उसका स्पृहा अहसास भर !

संपर्क : सोनमाटी-प्रेस गली, जोड़ा मंदिर, न्यू एरिया,
डालमियानगर-821305, जिला रोहतास (बिहार
फोन 9523154607, WA 9708778136

Share
  • Related Posts

    कृषि अनुसंधान परिसर पटना में स्वच्छता ही सेवा अभियान 2026 का शुभारंभ

    पटना। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) के पूर्वी अनुसंधान परिसर, पटना में बुधवार को ‘स्वच्छता ही सेवा अभियान-2026’ का शुभारंभ किया गया। इस वर्ष अभियान की थीम ‘स्वच्छता में सहभाग,…

    Share

    बीएड डिग्रीधारी प्राथमिक शिक्षकों के लिए छह माह का ब्रिज कोर्स शुरू, एनआईओएस से मिलेगा प्रमाणन

    नई दिल्ली। केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रल्हाद जोशी ने बुधवार को नई दिल्ली में प्राथमिक शिक्षक संबंधी शिक्षा (पीटीई) में छह माह के प्रमाण-पत्र (ब्रिज) पाठ्यक्रम का शुभारंभ किया। यह पाठ्यक्रम…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    आरा स्टेशन की यात्री सुविधाओं और ट्रेनों के ठहराव की 12 सूत्री मांग

    आरा स्टेशन की यात्री सुविधाओं और ट्रेनों के ठहराव की 12 सूत्री मांग

    जितिया व्रत 3 अक्टूबर को, 4 अक्टूबर को होगा पारण

    जितिया व्रत 3 अक्टूबर को, 4 अक्टूबर को होगा पारण

    डीएम दीपक कुमार मिश्रा ने अल्पसंख्यक व दिव्यांगजन योजनाओं की समीक्षा की

    डीएम दीपक कुमार मिश्रा ने अल्पसंख्यक व दिव्यांगजन योजनाओं की समीक्षा की

    शहीद कवि कैलाश के सपनों को साकार करना ही सच्ची श्रद्धांजलि : डीआइजी

    शहीद कवि कैलाश के सपनों को साकार करना ही सच्ची श्रद्धांजलि : डीआइजी

    आईएआरआई पटना हब के विद्यार्थियों ने अंताक्षरी में दिखाई प्रतिभा

    आईएआरआई पटना हब के विद्यार्थियों ने अंताक्षरी में दिखाई प्रतिभा

    प्रो. आशुतोष द्विवेदी को एक्सीलेटर एक्स पुरस्कार 2026

    प्रो. आशुतोष द्विवेदी को एक्सीलेटर एक्स पुरस्कार 2026